Psalms 38

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Psalm of David, for remembrance. O LORD, do not rebuke me in Your anger or discipline me in Your wrath.

HINIRV

1 हे यहोवा क्रोध में आकर मुझे झिड़क न दे, और न जलजलाहट में आकर मेरी ताड़ना कर!

BSB

2 For Your arrows have pierced me deeply, and Your hand has pressed down on me.

HINIRV

2 क्योंकि तेरे तीर मुझ में लगे हैं, और मैं तेरे हाथ के नीचे दबा हूँ।

BSB

3 There is no soundness in my body because of Your anger; there is no rest in my bones because of my sin.

HINIRV

3 तेरे क्रोध के कारण मेरे शरीर में कुछ भी आरोग्यता नहीं; और मेरे पाप के कारण मेरी हड्डियों में कुछ भी चैन नहीं।

BSB

4 For my iniquities have overwhelmed me; they are a burden too heavy to bear.

HINIRV

4 क्योंकि मेरे अधर्म के कामों में मेरा सिर डूब गया, और वे भारी बोझ के समान मेरे सहने से बाहर हो गए हैं।

BSB

5 My wounds are foul and festering because of my sinful folly.

HINIRV

5 मेरी मूर्खता के पाप के कारण मेरे घाव सड़ गए और उनसे दुर्गन्ध आती हैं।

BSB

6 I am bent and brought low; all day long I go about mourning.

HINIRV

6 मैं बहुत दुःखी हूँ और झुक गया हूँ; दिन भर मैं शोक का पहरावा पहने हुए चलता फिरता हूँ।

BSB

7 For my loins are full of burning pain, and no soundness remains in my body.

HINIRV

7 क्योंकि मेरी कमर में जलन है, और मेरे शरीर में आरोग्यता नहीं।

BSB

8 I am numb and badly crushed; I groan in anguish of heart.

HINIRV

8 मैं निर्बल और बहुत ही चूर हो गया हूँ; मैं अपने मन की घबराहट से कराहता हूँ।

BSB

9 O Lord, my every desire is before You; my groaning is not hidden from You.

HINIRV

9 हे प्रभु मेरी सारी अभिलाषा तेरे सम्मुख है, और मेरा कराहना तुझ से छिपा नहीं।

BSB

10 My heart pounds, my strength fails, and even the light of my eyes has faded.

HINIRV

10 मेरा हृदय धड़कता है, मेरा बल घटता जाता है; और मेरी आँखों की ज्योति भी मुझसे जाती रही।

BSB

11 My beloved and friends shun my disease, and my kinsmen stand at a distance.

HINIRV

11 मेरे मित्र और मेरे संगी मेरी विपत्ति में अलग हो गए, और मेरे कुटुम्बी भी दूर जा खड़े हुए। (भज. 31:11, लूका 23:49)

BSB

12 Those who seek my life lay snares; those who wish me harm speak destruction, plotting deceit all day long.

HINIRV

12 मेरे प्राण के ग्राहक मेरे लिये जाल बिछाते हैं, और मेरी हानि का यत्न करनेवाले दुष्टता की बातें बोलते, और दिन भर छल की युक्ति सोचते हैं।

BSB

13 But like a deaf man, I do not hear; and like a mute man, I do not open my mouth.

HINIRV

13 परन्तु मैं बहरे के समान सुनता ही नहीं, और मैं गूँगे के समान मुँह नहीं खोलता।

BSB

14 I am like a man who cannot hear, whose mouth offers no reply.

HINIRV

14 वरन् मैं ऐसे मनुष्य के तुल्य हूँ जो कुछ नहीं सुनता, और जिसके मुँह से विवाद की कोई बात नहीं निकलती।

BSB

15 I wait for You, O LORD; You will answer, O Lord my God.

HINIRV

15 परन्तु हे यहोवा, मैंने तुझ ही पर अपनी आशा लगाई है; हे प्रभु, मेरे परमेश्वर, तू ही उत्तर देगा।

BSB

16 For I said, “Let them not gloat over me—those who taunt me when my foot slips.”

HINIRV

16 क्योंकि मैंने कहा, “ऐसा न हो कि वे मुझ पर आनन्द करें; जब मेरा पाँव फिसल जाता है, तब मुझ पर अपनी बड़ाई मारते हैं।”

BSB

17 For I am ready to fall, and my pain is ever with me.

HINIRV

17 क्योंकि मैं तो अब गिरने ही पर हूँ; और मेरा शोक निरन्तर मेरे सामने है ।

BSB

18 Yes, I confess my iniquity; I am troubled by my sin.

HINIRV

18 इसलिए कि मैं तो अपने अधर्म को प्रगट करूँगा, और अपने पाप के कारण खेदित रहूँगा।

BSB

19 Many are my enemies without cause, and many hate me without reason.

HINIRV

19 परन्तु मेरे शत्रु अनगिनत हैं, और मेरे बैरी बहुत हो गए हैं।

BSB

20 Those who repay my good with evil attack me for pursuing the good.

HINIRV

20 जो भलाई के बदले में बुराई करते हैं, वह भी मेरे भलाई के पीछे चलने के कारण मुझसे विरोध करते हैं।

BSB

21 Do not forsake me, O LORD; be not far from me, O my God.

HINIRV

21 हे यहोवा, मुझे छोड़ न दे! हे मेरे परमेश्वर, मुझसे दूर न हो!

BSB

22 Come quickly to help me, O Lord my Savior.

HINIRV

22 हे यहोवा, हे मेरे उद्धारकर्ता, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!

Questions about Psalms 38? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.