Psalms 39
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. For Jeduthun. A Psalm of David. I said, “I will watch my ways so that I will not sin with my tongue; I will guard my mouth with a muzzle as long as the wicked are present.” | HINIRV 1 मैंने कहा, “मैं अपनी चाल चलन में चौकसी करूँगा, ताकि मेरी जीभ से पाप न हो; जब तक दुष्ट मेरे सामने है, तब तक मैं लगाम लगाए अपना मुँह बन्द किए रहूँगा।” (याकू. 1:26) |
| BSB 2 I was speechless and still; I remained silent, even from speaking good, and my sorrow was stirred. | HINIRV 2 मैं मौन धारण कर गूँगा बन गया, और भलाई की ओर से भी चुप्पी साधे रहा; और मेरी पीड़ा बढ़ गई, |
| BSB 3 My heart grew hot within me; as I mused, the fire burned. Then I spoke with my tongue: | HINIRV 3 मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर जल रहा था । सोचते-सोचते आग भड़क उठी; तब मैं अपनी जीभ से बोल उठा; |
| BSB 4 “Show me, O LORD, my end and the measure of my days. Let me know how fleeting my life is. | HINIRV 4 “हे यहोवा, ऐसा कर कि मेरा अन्त मुझे मालूम हो जाए, और यह भी कि मेरी आयु के दिन कितने हैं; जिससे मैं जान लूँ कि कैसा अनित्य हूँ! |
| BSB 5 You, indeed, have made my days as handbreadths, and my lifetime as nothing before You. Truly each man at his best exists as but a breath. Selah | HINIRV 5 देख, तूने मेरी आयु बालिश्त भर की रखी है, और मेरा जीवनकाल तेरी दृष्टि में कुछ है ही नहीं। सचमुच सब मनुष्य कैसे ही स्थिर क्यों न हों तो भी व्यर्थ ठहरे हैं। (सेला) |
| BSB 6 Surely every man goes about like a phantom; surely he bustles in vain; he heaps up riches not knowing who will haul them away. | HINIRV 6 सचमुच मनुष्य छाया सा चलता फिरता है; सचमुच वे व्यर्थ घबराते हैं; वह धन का संचय तो करता है परन्तु नहीं जानता कि उसे कौन लेगा! |
| BSB 7 And now, O Lord, for what do I wait? My hope is in You. | HINIRV 7 “अब हे प्रभु, मैं किस बात की बाट जोहूँ? मेरी आशा तो तेरी ओर लगी है। |
| BSB 8 Deliver me from all my transgressions; do not make me the reproach of fools. | HINIRV 8 मुझे मेरे सब अपराधों के बन्धन से छुड़ा ले। मूर्ख मेरी निन्दा न करने पाए। |
| BSB 9 I have become mute; I do not open my mouth because of what You have done. | HINIRV 9 मैं गूँगा बन गया और मुँह न खोला; क्योंकि यह काम तू ही ने किया है। |
| BSB 10 Remove Your scourge from me; I am perishing by the force of Your hand. | HINIRV 10 तूने जो विपत्ति मुझ पर डाली है उसे मुझसे दूर कर दे, क्योंकि मैं तो तेरे हाथ की मार से भस्म हुआ जाता हूँ। |
| BSB 11 You discipline and correct a man for his iniquity, consuming like a moth what he holds dear; surely each man is but a vapor. Selah | HINIRV 11 जब तू मनुष्य को अधर्म के कारण डाँट-डपटकर ताड़ना देता है; तब तू उसकी सामर्थ्य को पतंगे के समान नाश करता है; सचमुच सब मनुष्य वृथाभिमान करते हैं। |
| BSB 12 Hear my prayer, O LORD, and give ear to my cry for help; do not be deaf to my weeping. For I am a foreigner dwelling with You, a stranger like all my fathers. | HINIRV 12 “हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन, और मेरी दुहाई पर कान लगा; मेरा रोना सुनकर शान्त न रह! क्योंकि मैं तेरे संग एक परदेशी यात्री के समान रहता हूँ, और अपने सब पुरखाओं के समान परदेशी हूँ। (इब्रा. 11:13) |
| BSB 13 Turn Your gaze away from me, that I may again be cheered before I depart and am no more.” | HINIRV 13 आह! इससे पहले कि मैं यहाँ से चला जाऊँ और न रह जाऊँ, मुझे बचा ले जिससे मैं प्रदीप्त जीवन प्राप्त करूँ!” |
Questions about Psalms 39? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.