Psalms 40

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. I waited patiently for the LORD; He inclined to me and heard my cry.

HINIRV

1 मैं धीरज से यहोवा की बाट जोहता रहा; और उसने मेरी ओर झुककर मेरी दुहाई सुनी।

BSB

2 He lifted me up from the pit of despair, out of the miry clay; He set my feet upon a rock, and made my footsteps firm.

HINIRV

2 उसने मुझे सत्यानाश के गड्ढे और दलदल की कीच में से उबारा, और मुझ को चट्टान पर खड़ा करके मेरे पैरों को दृढ़ किया है।

BSB

3 He put a new song in my mouth, a hymn of praise to our God. Many will see and fear and put their trust in the LORD.

HINIRV

3 उसने मुझे एक नया गीत सिखाया जो हमारे परमेश्वर की स्तुति का है। बहुत लोग यह देखेंगे और उसकी महिमा करेंगे, और यहोवा पर भरोसा रखेंगे। (प्रका. 5:9, प्रका. 14:3, भज. 52:6)

BSB

4 Blessed is the man who has made the LORD his trust, who has not turned to the proud, nor to those who lapse into falsehood.

HINIRV

4 क्या ही धन्य है वह पुरुष, जो यहोवा पर भरोसा करता है, और अभिमानियों और मिथ्या की ओर मुड़नेवालों की ओर मुँह न फेरता हो।

BSB

5 Many, O LORD my God, are the wonders You have done, and the plans You have for us—none can compare to You—if I proclaim and declare them, they are more than I can count.

HINIRV

5 हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तूने बहुत से काम किए हैं! जो आश्चर्यकर्मों और विचार तू हमारे लिये करता है वह बहुत सी हैं; तेरे तुल्य कोई नहीं! मैं तो चाहता हूँ कि खोलकर उनकी चर्चा करूँ, परन्तु उनकी गिनती नहीं हो सकती।

BSB

6 Sacrifice and offering You did not desire, but my ears You have opened. Burnt offerings and sin offerings You did not require.

HINIRV

6 मेलबलि और अन्नबलि से तू प्रसन्न नहीं होता तूने मेरे कान खोदकर खोले हैं। होमबलि और पापबलि तूने नहीं चाहा ।

BSB

7 Then I said, “Here I am, I have come—it is written about me in the scroll:

HINIRV

7 तब मैंने कहा, “देख, मैं आया हूँ; क्योंकि पुस्तक में मेरे विषय ऐसा ही लिखा हुआ है।

BSB

8 I delight to do Your will, O my God; Your law is within my heart.”

HINIRV

8 हे मेरे परमेश्वर, मैं तेरी इच्छा पूरी करने से प्रसन्न हूँ; और तेरी व्यवस्था मेरे अन्तःकरण में बसी है।” (इब्रा. 10:5-7)

BSB

9 I proclaim righteousness in the great assembly; behold, I do not seal my lips, as You, O LORD, do know.

HINIRV

9 मैंने बड़ी सभा में धार्मिकता के शुभ समाचार का प्रचार किया है; देख, मैंने अपना मुँह बन्द नहीं किया हे यहोवा, तू इसे जानता है।

BSB

10 I have not covered up Your righteousness in my heart; I have declared Your faithfulness and salvation; I have not concealed Your loving devotion and faithfulness from the great assembly.

HINIRV

10 मैंने तेरी धार्मिकता मन ही में नहीं रखा; मैंने तेरी सच्चाई और तेरे किए हुए उद्धार की चर्चा की है; मैंने तेरी करुणा और सत्यता बड़ी सभा से गुप्त नहीं रखी।

BSB

11 O LORD, do not withhold Your mercy from me; Your loving devotion and faithfulness will always guard me.

HINIRV

11 हे यहोवा, तू भी अपनी बड़ी दया मुझ पर से न हटा ले, तेरी करुणा और सत्यता से निरन्तर मेरी रक्षा होती रहे!

BSB

12 For evils without number surround me; my sins have overtaken me, so that I cannot see. They are more than the hairs of my head, and my heart has failed within me.

HINIRV

12 क्योंकि मैं अनगिनत बुराइयों से घिरा हुआ हूँ; मेरे अधर्म के कामों ने मुझे आ पकड़ा और मैं दृष्टि नहीं उठा सकता; वे गिनती में मेरे सिर के बालों से भी अधिक हैं; इसलिए मेरा हृदय टूट गया।

BSB

13 Be pleased, O LORD, to deliver me; hurry, O LORD, to help me.

HINIRV

13 हे यहोवा, कृपा करके मुझे छुड़ा ले! हे यहोवा, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!

BSB

14 May those who seek my life be ashamed and confounded; may those who wish me harm be repelled and humiliated.

HINIRV

14 जो मेरे प्राण की खोज में हैं, वे सब लज्जित हों; और उनके मुँह काले हों और वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएँ जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं।

BSB

15 May those who say to me, “Aha, aha!” be appalled at their own shame.

HINIRV

15 जो मुझसे, “आहा, आहा,” कहते हैं, वे अपनी लज्जा के मारे विस्मित हों।

BSB

16 May all who seek You rejoice and be glad in You; may those who love Your salvation always say, “The LORD be magnified!”

HINIRV

16 परन्तु जितने तुझे ढूँढ़ते हैं, वह सब तेरे कारण हर्षित और आनन्दित हों; जो तेरा किया हुआ उद्धार चाहते हैं, वे निरन्तर कहते रहें, “यहोवा की बड़ाई हो!”

BSB

17 But I am poor and needy; may the Lord think of me. You are my helper and deliverer; O my God, do not delay.

HINIRV

17 मैं तो दीन और दरिद्र हूँ, तो भी प्रभु मेरी चिन्ता करता है। तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।

Questions about Psalms 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.