Psalms 41
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. A Psalm of David. Blessed is the one who cares for the poor; the LORD will deliver him in the day of trouble. | HINIRV 1 क्या ही धन्य है वह, जो कंगाल की सुधि रखता है! विपत्ति के दिन यहोवा उसको बचाएगा। |
| BSB 2 The LORD will protect and preserve him; He will bless him in the land and refuse to give him over to the will of his foes. | HINIRV 2 यहोवा उसकी रक्षा करके उसको जीवित रखेगा, और वह पृथ्वी पर धन्य होगा। तू उसको शत्रुओं की इच्छा पर न छोड़। |
| BSB 3 The LORD will sustain him on his bed of illness and restore him from his bed of sickness. | HINIRV 3 जब वह व्याधि के मारे शय्या पर पड़ा हो, तब यहोवा उसे सम्भालेगा; तू रोग में उसके पूरे बिछौने को उलटकर ठीक करेगा। |
| BSB 4 I said, “O LORD, be gracious to me; heal me, for I have sinned against You.” | HINIRV 4 मैंने कहा, “हे यहोवा, मुझ पर दया कर; मुझ को चंगा कर, क्योंकि मैंने तो तेरे विरुद्ध पाप किया है!” |
| BSB 5 My enemies say with malice: “When will he die and be forgotten?” | HINIRV 5 मेरे शत्रु यह कहकर मेरी बुराई करते हैं “वह कब मरेगा, और उसका नाम कब मिटेगा?” |
| BSB 6 My visitor speaks falsehood; he gathers slander in his heart; he goes out and spreads it abroad. | HINIRV 6 और जब वह मुझसे मिलने को आता है, तब वह व्यर्थ बातें बकता है, जबकि उसका मन अपने अन्दर अधर्म की बातें संचय करता है; और बाहर जाकर उनकी चर्चा करता है। |
| BSB 7 All who hate me whisper against me; they imagine the worst for me: | HINIRV 7 मेरे सब बैरी मिलकर मेरे विरुद्ध कानाफूसी करते हैं; वे मेरे विरुद्ध होकर मेरी हानि की कल्पना करते हैं। |
| BSB 8 “A vile disease has been poured into him; he will never get up from where he lies!” | HINIRV 8 वे कहते हैं कि इसे तो कोई बुरा रोग लग गया है; अब जो यह पड़ा है, तो फिर कभी उठने का नहीं । |
| BSB 9 Even my close friend whom I trusted, the one who shared my bread, has lifted up his heel against me. | HINIRV 9 मेरा परम मित्र जिस पर मैं भरोसा रखता था, जो मेरी रोटी खाता था, उसने भी मेरे विरुद्ध लात उठाई है। (2 शमू. 15:12, यूह. 13:18, प्रेरि. 1:16) |
| BSB 10 But You, O LORD, be gracious to me and raise me up, that I may repay them. | HINIRV 10 परन्तु हे यहोवा, तू मुझ पर दया करके मुझ को उठा ले कि मैं उनको बदला दूँ। |
| BSB 11 By this I know that You delight in me, for my enemy does not triumph over me. | HINIRV 11 मेरा शत्रु जो मुझ पर जयवन्त नहीं हो पाता, इससे मैंने जान लिया है कि तू मुझसे प्रसन्न है। |
| BSB 12 In my integrity You uphold me and set me in Your presence forever. | HINIRV 12 और मुझे तो तू खराई से सम्भालता, और सर्वदा के लिये अपने सम्मुख स्थिर करता है। |
| BSB 13 Blessed be the LORD, the God of Israel, from everlasting to everlasting. Amen and Amen. | HINIRV 13 इस्राएल का परमेश्वर यहोवा आदि से अनन्तकाल तक धन्य है आमीन, फिर आमीन। (लूका 1:68, भज. 106:48) |
Questions about Psalms 41? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.