Psalms 40
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For the choirmaster. A Psalm of David. I waited patiently for the LORD; He inclined to me and heard my cry. | HINCV 1 मैं धैर्यपूर्वक याहवेह की प्रतीक्षा करता रहा; उन्होंने मेरी ओर झुककर मेरा रोना सुना. |
| BSB 2 He lifted me up from the pit of despair, out of the miry clay; He set my feet upon a rock, and made my footsteps firm. | HINCV 2 उन्होंने मुझे सत्यानाश के गड्ढे में से बचा लिया, दलदल और कीच के गड्ढे से निकाला; उन्होंने मुझे एक चट्टान पर ले जा खड़ा कर दिया अब मेरे पांव स्थिर स्थान पर है. |
| BSB 3 He put a new song in my mouth, a hymn of praise to our God. Many will see and fear and put their trust in the LORD. | HINCV 3 उन्होंने मुझे हमारे परमेश्वर के स्तवन में, एक नए गीत को सिखाया. अनेक यह देखेंगे, श्रद्धा से भयभीत हो जाएंगे और याहवेह में विश्वास करेंगे. |
| BSB 4 Blessed is the man who has made the LORD his trust, who has not turned to the proud, nor to those who lapse into falsehood. | HINCV 4 धन्य है वह पुरुष, जो याहवेह पर भरोसा रखता है, जो अभिमानियों से कोई आशा नहीं रखता, अथवा उनसे, जो झूठे देवताओं की शरण में हैं. |
| BSB 5 Many, O LORD my God, are the wonders You have done, and the plans You have for us—none can compare to You—if I proclaim and declare them, they are more than I can count. | HINCV 5 याहवेह, मेरे परमेश्वर, आपके द्वारा किए गए चमत्कार चिन्ह अनेक-अनेक हैं, और हमारे लिए आपके द्वारा योजित योजनाएं. आपके तुल्य कोई भी नहीं है; यदि मैं उनका वर्णन करना प्रारंभ भी करूं, तो उनके असंख्य होने के कारण उनकी गिनती करना असंभव होगा. |
| BSB 6 Sacrifice and offering You did not desire, but my ears You have opened. Burnt offerings and sin offerings You did not require. | HINCV 6 आपको बलि और भेंट की कोई अभिलाषा नहीं, किंतु आपने मेरे कान खोल दिए. आपने अग्निबलि और पापबलि की भी चाहत नहीं की. |
| BSB 7 Then I said, “Here I am, I have come—it is written about me in the scroll: | HINCV 7 तब मैंने यह कहा, “देखिए मैं आ रहा हूं; पुस्तिका में यह मेरे ही विषय में लिखा है. |
| BSB 8 I delight to do Your will, O my God; Your law is within my heart.” | HINCV 8 मेरे परमेश्वर, मुझे प्रिय है आपकी ही इच्छापूर्ति; आपकी व्यवस्था मेरे हृदय में बसी है.” |
| BSB 9 I proclaim righteousness in the great assembly; behold, I do not seal my lips, as You, O LORD, do know. | HINCV 9 विशाल सभा में मैंने आपके धर्ममय शुभ संदेश का प्रचार किया है; देख लीजिए, याहवेह, आप जानते हैं कि मैं इस विषय में चुप न रहूंगा. |
| BSB 10 I have not covered up Your righteousness in my heart; I have declared Your faithfulness and salvation; I have not concealed Your loving devotion and faithfulness from the great assembly. | HINCV 10 मैंने अपने परमेश्वर की धार्मिकता को अपने हृदय में ही सीमित नहीं रखा; मैं आपकी विश्वासयोग्यता तथा आपके द्वारा प्रदान किए गए उद्धार की चर्चा करता रहता हूं. विशाल सभा के सामने मैं आपके सत्य एवं आपके करुणा-प्रेम को छुपाता नहीं. |
| BSB 11 O LORD, do not withhold Your mercy from me; Your loving devotion and faithfulness will always guard me. | HINCV 11 याहवेह, आप अपनी कृपा से मुझे दूर न करिये; आपका करुणा-प्रेम तथा आपकी सत्यता निरंतर मुझे सुरक्षित रखेंगे. |
| BSB 12 For evils without number surround me; my sins have overtaken me, so that I cannot see. They are more than the hairs of my head, and my heart has failed within me. | HINCV 12 मैं असंख्य बुराइयों से घिर चुका हूं; मेरे अपराधों ने बढ़कर मुझे दबा दिया है; परिणामस्वरूप अब मैं देख भी नहीं पा रहा. ये अपराध संख्या में मेरे सिर के बालों से भी अधिक हैं, मेरा साहस अब टूटा जा रहा है. |
| BSB 13 Be pleased, O LORD, to deliver me; hurry, O LORD, to help me. | HINCV 13 याहवेह, कृपा कर मुझे उद्धार प्रदान कीजिए; याहवेह, तुरंत मेरी सहायता कीजिए. |
| BSB 14 May those who seek my life be ashamed and confounded; may those who wish me harm be repelled and humiliated. | HINCV 14 वे, जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, लज्जित और निराश किए जाएं; वे जिनका आनंद मेरी पीड़ा में है, पीठ दिखाकर भागें तथा अपमानित किए जाएं. |
| BSB 15 May those who say to me, “Aha, aha!” be appalled at their own shame. | HINCV 15 वे सभी, जो मेरी स्थिति को देख, “आहा! आहा!” कर रहे हैं, अपनी ही लज्जास्पद स्थिति को देख विस्मित हो जाएं. |
| BSB 16 May all who seek You rejoice and be glad in You; may those who love Your salvation always say, “The LORD be magnified!” | HINCV 16 किंतु वे सभी, जो आपकी खोज करते हैं हर्षोल्लास में मगन हों; वे सभी, जिन्हें आपके उद्धार की आकांक्षा है, यही कहें, “अति महान हैं याहवेह!” |
| BSB 17 But I am poor and needy; may the Lord think of me. You are my helper and deliverer; O my God, do not delay. | HINCV 17 प्रभु, मैं गरीब और ज़रूरतमंद हूं; इस कारण मुझ पर कृपादृष्टि कीजिए. आप ही मेरे सहायक तथा छुड़ानेवाले हैं; मेरे परमेश्वर, अब विलंब न कीजिए. |
Questions about Psalms 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.