Psalms 37

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of David. Do not fret over those who do evil; do not envy those who do wrong.

HINIRV

1 कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, कुटिल काम करनेवालों के विषय डाह न कर!

BSB

2 For they wither quickly like grass and wilt like tender plants.

HINIRV

2 क्योंकि वे घास के समान झट कट जाएँगे, और हरी घास के समान मुर्झा जाएँगे।

BSB

3 Trust in the LORD and do good; dwell in the land and cultivate faithfulness.

HINIRV

3 यहोवा पर भरोसा रख, और भला कर; देश में बसा रह, और सच्चाई में मन लगाए रह।

BSB

4 Delight yourself in the LORD, and He will give you the desires of your heart.

HINIRV

4 यहोवा को अपने सुख का मूल जान, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा। (मत्ती 6:33)

BSB

5 Commit your way to the LORD; trust in Him, and He will do it.

HINIRV

5 अपने मार्ग की चिन्ता यहोवा पर छोड़; और उस पर भरोसा रख, वही पूरा करेगा।

BSB

6 He will bring forth your righteousness like the dawn, your justice like the noonday sun.

HINIRV

6 और वह तेरा धर्म ज्योति के समान, और तेरा न्याय दोपहर के उजियाले के समान प्रगट करेगा।

BSB

7 Be still before the LORD and wait patiently for Him; do not fret when men prosper in their ways, when they carry out wicked schemes.

HINIRV

7 यहोवा के सामने चुपचाप रह, और धीरज से उसकी प्रतिक्षा कर; उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सफल होते हैं, और वह बुरी युक्तियों को निकालता है!

BSB

8 Refrain from anger and abandon wrath; do not fret—it can only bring harm.

HINIRV

8 क्रोध से परे रह, और जलजलाहट को छोड़ दे! मत कुढ़, उससे बुराई ही निकलेगी।

BSB

9 For the evildoers will be cut off, but those who hope in the LORD will inherit the land.

HINIRV

9 क्योंकि कुकर्मी लोग काट डाले जाएँगे; और जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वही पृथ्वी के अधिकारी होंगे।

BSB

10 Yet a little while, and the wicked will be no more; though you look for them, they will not be found.

HINIRV

10 थोड़े दिन के बीतने पर दुष्ट रहेगा ही नहीं; और तू उसके स्थान को भली भाँति देखने पर भी उसको न पाएगा।

BSB

11 But the meek will inherit the land and delight in abundant prosperity.

HINIRV

11 परन्तु नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और बड़ी शान्ति के कारण आनन्द मनाएँगे। (मत्ती 5:5)

BSB

12 The wicked scheme against the righteous and gnash their teeth at them,

HINIRV

12 दुष्ट धर्मी के विरुद्ध बुरी युक्ति निकालता है, और उस पर दाँत पीसता है;

BSB

13 but the Lord laughs, seeing that their day is coming.

HINIRV

13 परन्तु प्रभु उस पर हँसेगा, क्योंकि वह देखता है कि उसका दिन आनेवाला है।

BSB

14 The wicked have drawn the sword and bent the bow to bring down the poor and needy, to slay those whose ways are upright.

HINIRV

14 दुष्ट लोग तलवार खींचे और धनुष चढ़ाए हुए हैं, ताकि दीन दरिद्र को गिरा दें, और सीधी चाल चलनेवालों को वध करें।

BSB

15 But their swords will pierce their own hearts, and their bows will be broken.

HINIRV

15 उनकी तलवारों से उन्हीं के हृदय छिदेंगे, और उनके धनुष तोड़े जाएँगे।

BSB

16 Better is the little of the righteous than the abundance of many who are wicked.

HINIRV

16 धर्मी का थोड़ा सा धन दुष्टों के बहुत से धन से उत्तम है।

BSB

17 For the arms of the wicked will be broken, but the LORD upholds the righteous.

HINIRV

17 क्योंकि दुष्टों की भुजाएँ तो तोड़ी जाएँगी; परन्तु यहोवा धर्मियों को सम्भालता है।

BSB

18 The LORD knows the days of the blameless, and their inheritance will last forever.

HINIRV

18 यहोवा खरे लोगों की आयु की सुधि रखता है, और उनका भाग सदैव बना रहेगा।

BSB

19 In the time of evil they will not be ashamed, and in the days of famine they will be satisfied.

HINIRV

19 विपत्ति के समय, वे लज्जित न होंगे, और अकाल के दिनों में वे तृप्त रहेंगे।

BSB

20 But the wicked and enemies of the LORD will perish like the glory of the fields. They will vanish; like smoke they will fade away.

HINIRV

20 दुष्ट लोग नाश हो जाएँगे; और यहोवा के शत्रु खेत की सुथरी घास के समान नाश होंगे, वे धुएँ के समान लुप्त‍ हो जाएँगे।

BSB

21 The wicked borrow and do not repay, but the righteous are gracious and giving.

HINIRV

21 दुष्ट ऋण लेता है, और भरता नहीं परन्तु धर्मी अनुग्रह करके दान देता है;

BSB

22 Surely those He blesses will inherit the land, but the cursed will be destroyed.

HINIRV

22 क्योंकि जो उससे आशीष पाते हैं वे तो पृथ्वी के अधिकारी होंगे, परन्तु जो उससे श्रापित होते हैं, वे नाश हो जाएँगे।

BSB

23 The steps of a man are ordered by the LORD who takes delight in his journey.

HINIRV

23 मनुष्य की गति यहोवा की ओर से दृढ़ होती है, और उसके चलन से वह प्रसन्न रहता है;

BSB

24 Though he falls, he will not be overwhelmed, for the LORD is holding his hand.

HINIRV

24 चाहे वह गिरे तो भी पड़ा न रह जाएगा, क्योंकि यहोवा उसका हाथ थामे रहता है।

BSB

25 I once was young and now am old, yet never have I seen the righteous abandoned or their children begging for bread.

HINIRV

25 मैं लड़कपन से लेकर बुढ़ापे तक देखता आया हूँ; परन्तु न तो कभी धर्मी को त्यागा हुआ, और न उसके वंश को टुकड़े माँगते देखा है।

BSB

26 They are ever generous and quick to lend, and their children are a blessing.

HINIRV

26 वह तो दिन भर अनुग्रह कर करके ऋण देता है, और उसके वंश पर आशीष फलती रहती है।

BSB

27 Turn away from evil and do good, so that you will abide forever.

HINIRV

27 बुराई को छोड़ भलाई कर; और तू सर्वदा बना रहेगा।

BSB

28 For the LORD loves justice and will not forsake His saints. They are preserved forever, but the offspring of the wicked will be cut off.

HINIRV

28 क्योंकि यहोवा न्याय से प्रीति रखता; और अपने भक्तों को न तजेगा। उनकी तो रक्षा सदा होती है, परन्तु दुष्टों का वंश काट डाला जाएगा।

BSB

29 The righteous will inherit the land and dwell in it forever.

HINIRV

29 धर्मी लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे, और उसमें सदा बसे रहेंगे।

BSB

30 The mouth of the righteous man utters wisdom, and his tongue speaks justice.

HINIRV

30 धर्मी अपने मुँह से बुद्धि की बातें करता, और न्याय का वचन कहता है।

BSB

31 The law of his God is in his heart; his steps do not falter.

HINIRV

31 उसके परमेश्वर की व्यवस्था उसके हृदय में बनी रहती है, उसके पैर नहीं फिसलते।

BSB

32 Though the wicked lie in wait for the righteous, and seek to slay them,

HINIRV

32 दुष्ट धर्मी की ताक में रहता है। और उसके मार डालने का यत्न करता है।

BSB

33 the LORD will not leave them in their power or let them be condemned under judgment.

HINIRV

33 यहोवा उसको उसके हाथ में न छोड़ेगा, और जब उसका विचार किया जाए तब वह उसे दोषी न ठहराएगा।

BSB

34 Wait for the LORD and keep His way, and He will raise you up to inherit the land. When the wicked are cut off, you will see it.

HINIRV

34 यहोवा की बाट जोहता रह, और उसके मार्ग पर बना रह, और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; जब दुष्ट काट डाले जाएँगे, तब तू देखेगा।

BSB

35 I have seen a wicked, ruthless man flourishing like a well-rooted native tree,

HINIRV

35 मैंने दुष्ट को बड़ा पराक्रमी और ऐसा फैलता हुए देखा, जैसा कोई हरा पेड़ अपने निज भूमि में फैलता है।

BSB

36 yet he passed away and was no more; though I searched, he could not be found.

HINIRV

36 परन्तु जब कोई उधर से गया तो देखा कि वह वहाँ है ही नहीं; और मैंने भी उसे ढूँढ़ा, परन्तु कहीं न पाया। (भज. 37:10)

BSB

37 Consider the blameless and observe the upright, for posterity awaits the man of peace.

HINIRV

37 खरे मनुष्य पर दृष्टि कर और धर्मी को देख, क्योंकि मेल से रहनेवाले पुरुष का अन्तफल अच्छा है। (यशा. 32:17)

BSB

38 But the transgressors will all be destroyed; the future of the wicked will be cut off.

HINIRV

38 परन्तु अपराधी एक साथ सत्यानाश किए जाएँगे; दुष्टों का अन्तफल सर्वनाश है।

BSB

39 The salvation of the righteous is from the LORD; He is their stronghold in time of trouble.

HINIRV

39 धर्मियों की मुक्ति यहोवा की ओर से होती है; संकट के समय वह उनका दृढ़ गढ़ है।

BSB

40 The LORD helps and delivers them; He rescues and saves them from the wicked, because they take refuge in Him.

HINIRV

40 यहोवा उनकी सहायता करके उनको बचाता है; वह उनको दुष्टों से छुड़ाकर उनका उद्धार करता है, इसलिए कि उन्होंने उसमें अपनी शरण ली है।

Questions about Psalms 37? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.