Psalms 33

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Rejoice in the LORD, O righteous ones; it is fitting for the upright to praise Him.

HINCV

1 धर्मियों, याहवेह के लिए हर्षोल्लास में गाओ; उनका स्तवन करना सीधे लोगों के लिए शोभनीय होता है.

BSB

2 Praise the LORD with the harp; make music to Him with ten strings.

HINCV

2 किन्‍नोर की संगत पर याहवेह का धन्यवाद करो; दस तंतुओं के नेबेल पर उनके लिए संगीत गाओ.

BSB

3 Sing to Him a new song; play skillfully with a shout of joy.

HINCV

3 उनके स्तवन में एक नया गीत गाओ; कुशलतापूर्वक वादन करते हुए तन्मय होकर गाओ.

BSB

4 For the word of the LORD is upright, and all His work is trustworthy.

HINCV

4 क्योंकि याहवेह का वचन सत्य और खरा है; अपने हर एक कार्य में वह विश्वासयोग्य हैं.

BSB

5 The LORD loves righteousness and justice; the earth is full of His loving devotion.

HINCV

5 उन्हें धर्म तथा न्याय प्रिय हैं; समस्त पृथ्वी में याहवेह का करुणा-प्रेम व्याप्‍त है.

BSB

6 By the word of the LORD the heavens were made, and all the stars by the breath of His mouth.

HINCV

6 स्वर्ग याहवेह के आदेश से ही अस्तित्व में आया, तथा समस्त नक्षत्र उनके ही मुख के उच्छ्वास के द्वारा बनाए गए.

BSB

7 He piles up the waters of the sea; He puts the depths into storehouses.

HINCV

7 वे महासागर के जल को एक ढेर जल राशि के रूप में एकत्र कर देते हैं; और गहिरे सागरों को भण्डारगृह में रखते हैं.

BSB

8 Let all the earth fear the LORD; let all the people of the world revere Him.

HINCV

8 समस्त पृथ्वी याहवेह को डरे; पृथ्वी के समस्त वासी उनके भय में निस्तब्ध खड़े हो जाएं.

BSB

9 For He spoke, and it came to be; He commanded, and it stood firm.

HINCV

9 क्योंकि उन्हीं के आदेश मात्र से यह पृथ्वी अस्तित्व में आई; उन्हीं के आदेश से यह स्थिर भी हो गई.

BSB

10 The LORD frustrates the plans of the nations; He thwarts the devices of the peoples.

HINCV

10 याहवेह राष्ट्रों की युक्तियां व्यर्थ कर देते हैं; वह लोगों की योजनाओं को विफल कर देते हैं.

BSB

11 The counsel of the LORD stands forever, the purposes of His heart to all generations.

HINCV

11 इसके विपरीत याहवेह की योजनाएं सदा-सर्वदा स्थायी बनी रहती हैं, उनके हृदय के विचार पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहते हैं.

BSB

12 Blessed is the nation whose God is the LORD, the people He has chosen as His inheritance!

HINCV

12 धन्य है वह राष्ट्र, जिसके परमेश्वर याहवेह हैं, वह प्रजा, जिसे उन्होंने अपना निज भाग चुन लिया.

BSB

13 The LORD looks down from heaven; He sees all the sons of men.

HINCV

13 याहवेह स्वर्ग से पृथ्वी पर दृष्टि करते हैं, वह समस्त मनुष्यों को निहारते हैं;

BSB

14 From His dwelling place He gazes on all who inhabit the earth.

HINCV

14 वह अपने आवास से पृथ्वी के समस्त निवासियों का निरीक्षण करते रहते हैं.

BSB

15 He shapes the hearts of each; He considers all their works.

HINCV

15 उन्हीं ने सब मनुष्यों के हृदय की रचना की, वही उनके सारे कार्यों को परखते रहते हैं.

BSB

16 No king is saved by his vast army; no warrior is delivered by his great strength.

HINCV

16 किसी भी राजा का उद्धार उसकी सेना की सामर्थ्य से नहीं होता; किसी भी शूर योद्धा का शौर्य उसको नहीं बचाता.

BSB

17 A horse is a vain hope for salvation; even its great strength cannot save.

HINCV

17 विजय के लिए अश्व पर भरोसा करना निरर्थक है; वह कितना भी शक्तिशाली हो, उद्धार का कारण नहीं हो सकता.

BSB

18 Surely the eyes of the LORD are on those who fear Him, on those whose hope is in His loving devotion

HINCV

18 सुनो, याहवेह की दृष्टि उन सब पर स्थिर रहती है, जो उनके श्रद्धालु होते हैं, जिनका भरोसा उनके करुणा-प्रेम में बना रहता है,

BSB

19 to deliver them from death and keep them alive in famine.

HINCV

19 कि वही उन्हें मृत्यु से उद्धार देकर अकाल में जीवित रखें.

BSB

20 Our soul waits for the LORD; He is our help and our shield.

HINCV

20 हम धैर्यपूर्वक याहवेह पर भरोसा रखे हुए हैं; वही हमारे सहायक एवं ढाल हैं.

BSB

21 For our hearts rejoice in Him, since we trust in His holy name.

HINCV

21 उनमें ही हमारा हृदय आनंदित रहता है, उनकी पवित्र महिमा में ही हमें भरोसा है.

BSB

22 May Your loving devotion rest on us, O LORD, as we put our hope in You.

HINCV

22 याहवेह, आपका करुणा-प्रेम हम पर बना रहे, हमने आप पर ही भरोसा रखा है.

Questions about Psalms 33? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.