Psalms 55

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. With stringed instruments. A Maskil of David. Listen to my prayer, O God, and do not ignore my plea.

HINCV

1 परमेश्वर, मेरी प्रार्थना पर ध्यान दीजिए, मेरी गिड़गिड़ाहट को न ठुकराईए;

BSB

2 Attend to me and answer me. I am restless in my complaint, and distraught

HINCV

2 मेरी गिड़गिड़ाहट सुनकर, मुझे उत्तर दीजिए. मेरे विचारों ने मुझे व्याकुल कर दिया है.

BSB

3 at the voice of the enemy, at the pressure of the wicked. For they bring down disaster upon me and resent me in their anger.

HINCV

3 शत्रुओं की ललकार ने मुझे निराश कर छोड़ा है; उन्हीं के द्वारा मुझ पर कष्ट उण्डेले गए हैं और वे क्रोध में मुझे खरीखोटी सुना रहे हैं.

BSB

4 My heart pounds within me, and the terrors of death assail me.

HINCV

4 भीतर ही भीतर मेरा हृदय वेदना में भर रहा है; मुझमें मृत्यु का भय समा गया है.

BSB

5 Fear and trembling grip me, and horror has overwhelmed me.

HINCV

5 भय और कंपकंपी ने मुझे भयभीत कर लिया है; मैं आतंक से घिर चुका हूं.

BSB

6 I said, “Oh, that I had wings like a dove! I would fly away and find rest.

HINCV

6 तब मैं विचार करने लगा, “कैसा होता यदि कबूतर समान मेरे पंख होते! और मैं उड़कर दूर शांति में विश्राम कर पाता.

BSB

7 How far away I would flee! In the wilderness I would remain. Selah

HINCV

7 हां, मैं उड़कर दूर चला जाता, और निर्जन प्रदेश में निवास बना लेता.

BSB

8 I would hurry to my shelter, far from this raging tempest.”

HINCV

8 मैं बवंडर और आंधी से दूर, अपने आश्रय-स्थल को लौटने की शीघ्रता करता.”

BSB

9 O Lord, confuse and confound their speech, for I see violence and strife in the city.

HINCV

9 प्रभु, दुष्टों के मध्य फूट डाल दीजिए, उनकी भाषा में गड़बड़ी कर दीजिए, यह स्पष्ट ही है कि नगर में हिंसा और कलह फूट पड़े हैं.

BSB

10 Day and night they encircle the walls, while malice and trouble lie within.

HINCV

10 दिन-रात वे शहरपनाह पर छिप-छिप कर घूमते रहते हैं; नगर में वैमनस्य और अधर्म का साम्राज्य है.

BSB

11 Destruction is within; oppression and deceit never leave the streets.

HINCV

11 वहां विनाशकारी शक्तियां प्रबल हो रही हैं; गलियों में धमकियां और छल समाप्‍त ही नहीं होते.

BSB

12 For it is not an enemy who insults me; that I could endure. It is not a foe who rises against me; from him I could hide.

HINCV

12 यदि शत्रु मेरी निंदा करता तो यह, मेरे लिए सहनीय है; यदि मेरा विरोधी मेरे विरुद्ध उठ खड़ा हो तो, मैं उससे छिप सकता हूं.

BSB

13 But it is you, a man like myself, my companion and close friend.

HINCV

13 किंतु यहां तो तुम, मेरे साथी, मेरे परम मित्र, मेरे शत्रु हो गए हैं, जो मेरे साथ साथ रहे हैं,

BSB

14 We shared sweet fellowship together; we walked with the crowd into the house of God.

HINCV

14 तुम्हारे ही साथ मैंने संगति के मेल-मिलाप अवसरों का आनंद लिया था, अन्य आराधकों के साथ हम भी साथ साथ परमेश्वर के भवन को जाते थे.

BSB

15 Let death seize them by surprise; let them go down to Sheol alive, for evil is with them in their homes.

HINCV

15 अब उत्तम वही होगा कि अचानक ही मेरे शत्रुओं पर मृत्यु आ पड़े; वे जीवित ही अधोलोक में उतर जाएं, क्योंकि बुराई उनके घर में आ बसी है, उनकी आत्मा में भी.

BSB

16 But I call to God, and the LORD saves me.

HINCV

16 यहां मैं तो परमेश्वर को ही पुकारूंगा, याहवेह ही मेरा उद्धार करेंगे.

BSB

17 Morning, noon, and night, I cry out in distress, and He hears my voice.

HINCV

17 प्रातः, दोपहर और संध्या मैं पीड़ा में कराहता रहूंगा, और वह मेरी पुकार सुनेंगे.

BSB

18 He redeems my soul in peace from the battle waged against me, even though many oppose me.

HINCV

18 उन्होंने मुझे उस युद्ध से बिना किसी हानि के सुरक्षित निकाल लिया, जो मेरे विरुद्ध किया जा रहा था जबकि मेरे अनेक विरोधी थे.

BSB

19 God will hear and humiliate them—the One enthroned for the ages—Selah because they do not change and they have no fear of God.

HINCV

19 सर्वदा के सिंहासन पर विराजमान परमेश्वर, मेरी विनती सुनकर उन्हें ताड़ना करेंगे. वे ऐसे हैं, जिनका हृदय परिवर्तित नहीं होता; उनमें परमेश्वर का कोई भय नहीं.

BSB

20 My companion attacks his friends; he violates his covenant.

HINCV

20 मेरा साथी ही अपने मित्रों पर प्रहार कर रहा है; उसने अपनी वाचा भंग कर दी है.

BSB

21 His speech is smooth as butter, but war is in his heart. His words are softer than oil, yet they are swords unsheathed.

HINCV

21 मक्खन जैसी चिकनी हैं उसकी बातें, फिर भी युद्ध उसके दिल में है; उसके शब्दों में तेल से अधिक कोमलता थी, फिर भी वे नंगी तलवार थे.

BSB

22 Cast your burden upon the LORD and He will sustain you; He will never let the righteous be shaken.

HINCV

22 अपने दायित्वों का बोझ याहवेह को सौंप दो, तुम्हारे बल का स्रोत वही हैं; यह हो ही नहीं सकता कि वह किसी धर्मी पुरुष को पतन के लिए शोकित छोड़ दें.

BSB

23 But You, O God, will bring them down to the Pit of destruction; men of bloodshed and deceit will not live out half their days. But I will trust in You.

HINCV

23 किंतु परमेश्वर, आपने दुष्टों के लिए विनाश के गड्ढे को निर्धारित किया है; रक्त पिपासु और कपटी मनुष्य अपनी आधी आयु तक भी पहुंच न पाएंगे. किंतु मेरा भरोसा आप पर अटल बना रहेगा.

Questions about Psalms 55? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.