Psalms 56

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. To the tune of “A Dove on Distant Oaks.” A Miktam of David, when the Philistines seized him in Gath. Be merciful to me, O God, for men are hounding me; all day they press their attack.

HINCV

1 परमेश्वर, मुझ पर कृपा कीजिए, क्योंकि शत्रु मुझे कुचल रहे हैं; दिन भर उनका आक्रमण मुझ पर प्रबल होता जा रहा है.

BSB

2 My enemies pursue me all day long, for many proudly assail me.

HINCV

2 मेरे निंदक सारे दिन मेरा पीछा करते हैं; अनेक हैं, जो मुझ पर अपने अहंकार से प्रहार कर रहे हैं.

BSB

3 When I am afraid, I put my trust in You.

HINCV

3 भयभीत होने की स्थिति में, मैं आप पर ही भरोसा करूंगा.

BSB

4 In God, whose word I praise—in God I trust. I will not be afraid. What can man do to me?

HINCV

4 परमेश्वर, आपकी प्रतिज्ञा स्तुति प्रशंसनीय है, परमेश्वर, मैं आप पर ही भरोसा रखूंगा और पूर्णतः निर्भय हो जाऊंगा. नश्वर मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ लेगा?

BSB

5 All day long they twist my words; all their thoughts are on my demise.

HINCV

5 दिन भर मेरे वचन को उलटा कर प्रसारित किया जाता है; मेरी हानि की युक्तियां सोचना उनकी दिनचर्या हो गई है.

BSB

6 They conspire, they lurk, they watch my steps while they wait to take my life.

HINCV

6 वे बुरी युक्ति रचते हैं, वे घात लगाए बैठे रहते हैं, वे मेरे हर कदम पर दृष्टि बनाए रखते हैं, कि कब मेरे प्राण ले सकें.

BSB

7 In spite of such sin, will they escape? In Your anger, O God, cast down the nations.

HINCV

7 उनकी दुष्टता को देखकर उन्हें बचकर न जाने दें; परमेश्वर, अपने क्रोध के द्वारा इन लोगों को मिटा दीजिए.

BSB

8 You have taken account of my wanderings. Put my tears in Your bottle—are they not in Your book?

HINCV

8 आपने मेरे भटकने का लेखा रखा है; आपने मेरे आंसू अपनी कुप्पी में जमा कर रखें हैं. आपने इनका लेखा भी अपनी पुस्तक में रखा है?

BSB

9 Then my enemies will retreat on the day I cry for help. By this I will know that God is on my side.

HINCV

9 तब जैसे ही मैं आपको पुकारूंगा, मेरे शत्रु पीठ दिखाकर भाग खड़े होंगे. तब यह प्रमाणित हो जाएगा कि परमेश्वर मेरे पक्ष में हैं.

BSB

10 In God, whose word I praise, in the LORD, whose word I praise,

HINCV

10 वही परमेश्वर, जिनकी प्रतिज्ञा स्तुति प्रशंसनीय है, वही याहवेह, जिनकी प्रतिज्ञा स्तुति प्रशंसनीय है.

BSB

11 in God I trust; I will not be afraid. What can man do to me?

HINCV

11 मैं परमेश्वर पर ही भरोसा रखूंगा, तब मुझे किसी का भय न होगा. मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?

BSB

12 Your vows are upon me, O God; I will render thank offerings to You.

HINCV

12 परमेश्वर, मुझे आपके प्रति की गई मन्‍नतें पूर्ण करनी हैं; मैं आपको अपनी आभार-बलि अर्पण करूंगा.

BSB

13 For You have delivered my soul from death, and my feet from stumbling, that I may walk before God in the light of life.

HINCV

13 क्योंकि आपने मृत्यु से मेरे प्राणों की रक्षा की है, मेरे पांवों को आपने फिसलने से बचाया है कि मैं, परमेश्वर, आपके साथ साथ जीवन ज्योति में चल सकूं.

Questions about Psalms 56? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.