Psalms 56

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. To the tune of “A Dove on Distant Oaks.” A Miktam of David, when the Philistines seized him in Gath. Be merciful to me, O God, for men are hounding me; all day they press their attack.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, मुझ पर दया कर, क्योंकि मनुष्य मुझे निगलना चाहते हैं; वे दिन भर लड़कर मुझे सताते हैं।

BSB

2 My enemies pursue me all day long, for many proudly assail me.

HINIRV

2 मेरे द्रोही दिन भर मुझे निगलना चाहते हैं, क्योंकि जो लोग अभिमान करके मुझसे लड़ते हैं वे बहुत हैं।

BSB

3 When I am afraid, I put my trust in You.

HINIRV

3 जिस समय मुझे डर लगेगा, मैं तुझ पर भरोसा रखूँगा।

BSB

4 In God, whose word I praise—in God I trust. I will not be afraid. What can man do to me?

HINIRV

4 परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा, परमेश्वर पर मैंने भरोसा रखा है, मैं नहीं डरूँगा। कोई प्राणी मेरा क्या कर सकता है?

BSB

5 All day long they twist my words; all their thoughts are on my demise.

HINIRV

5 वे दिन भर मेरे वचनों को, उलटा अर्थ लगा लगाकर मरोड़ते रहते हैं; उनकी सारी कल्पनाएँ मेरी ही बुराई करने की होती है ।

BSB

6 They conspire, they lurk, they watch my steps while they wait to take my life.

HINIRV

6 वे सब मिलकर इकट्ठे होते हैं और छिपकर बैठते हैं; वे मेरे कदमों को देखते भालते हैं मानो वे मेरे प्राणों की घात में ताक लगाए बैठे हों।

BSB

7 In spite of such sin, will they escape? In Your anger, O God, cast down the nations.

HINIRV

7 क्या वे बुराई करके भी बच जाएँगे? हे परमेश्वर, अपने क्रोध से देश-देश के लोगों को गिरा दे!

BSB

8 You have taken account of my wanderings. Put my tears in Your bottle—are they not in Your book?

HINIRV

8 तू मेरे मारे-मारे फिरने का हिसाब रखता है; तू मेरे आँसुओं को अपनी कुप्पी में रख ले! क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है?

BSB

9 Then my enemies will retreat on the day I cry for help. By this I will know that God is on my side.

HINIRV

9 तब जिस समय मैं पुकारूँगा, उसी समय मेरे शत्रु उलटे फिरेंगे। यह मैं जानता हूँ, कि परमेश्वर मेरी ओर है।

BSB

10 In God, whose word I praise, in the LORD, whose word I praise,

HINIRV

10 परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा, यहोवा की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूँगा।

BSB

11 in God I trust; I will not be afraid. What can man do to me?

HINIRV

11 मैंने परमेश्वर पर भरोसा रखा है, मैं न डरूँगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?

BSB

12 Your vows are upon me, O God; I will render thank offerings to You.

HINIRV

12 हे परमेश्वर, तेरी मन्नतों का भार मुझ पर बना है; मैं तुझको धन्यवाद-बलि चढ़ाऊँगा।

BSB

13 For You have delivered my soul from death, and my feet from stumbling, that I may walk before God in the light of life.

HINIRV

13 क्योंकि तूने मुझ को मृत्यु से बचाया है; तूने मेरे पैरों को भी फिसलने से बचाया है, ताकि मैं परमेश्वर के सामने जीवितों के उजियाले में चलूँ फिरूँ।

Questions about Psalms 56? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.