Psalms 57

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. To the tune of “Do Not Destroy.” A Miktam of David, when he fled from Saul into the cave. Have mercy on me, O God, have mercy, for in You my soul takes refuge. In the shadow of Your wings I will take shelter until the danger has passed.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, मुझ पर दया कर, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ; और जब तक ये विपत्तियाँ निकल न जाएँ, तब तक मैं तेरे पंखों के तले शरण लिए रहूँगा।

BSB

2 I cry out to God Most High, to God who fulfills His purpose for me.

HINIRV

2 मैं परमप्रधान परमेश्वर को पुकारूँगा, परमेश्वर को जो मेरे लिये सब कुछ सिद्ध करता है।

BSB

3 He reaches down from heaven and saves me; He rebukes those who trample me. Selah God sends forth His loving devotion and His truth.

HINIRV

3 परमेश्वर स्वर्ग से भेजकर मुझे बचा लेगा, जब मेरा निगलनेवाला निन्दा कर रहा हो। (सेला) परमेश्वर अपनी करुणा और सच्चाई प्रगट करेगा।

BSB

4 My soul is among the lions; I lie down with ravenous beasts—with men whose teeth are spears and arrows, whose tongues are sharp swords.

HINIRV

4 मेरा प्राण सिंहों के बीच में है, मुझे जलते हुओं के बीच में लेटना पड़ता है, अर्थात् ऐसे मनुष्यों के बीच में जिनके दाँत बर्छी और तीर हैं, और जिनकी जीभ तेज तलवार है।

BSB

5 Be exalted, O God, above the heavens; may Your glory cover all the earth.

HINIRV

5 हे परमेश्वर तू स्वर्ग के ऊपर अति महान और तेजोमय है, तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर फैल जाए!

BSB

6 They spread a net for my feet; my soul was despondent. They dug a pit before me, but they themselves have fallen into it! Selah

HINIRV

6 उन्होंने मेरे पैरों के लिये जाल बिछाया है; मेरा प्राण ढला जाता है। उन्होंने मेरे आगे गड्ढा खोदा, परन्तु आप ही उसमें गिर पड़े। (सेला)

BSB

7 My heart is steadfast, O God, my heart is steadfast. I will sing and make music.

HINIRV

7 हे परमेश्वर, मेरा मन स्थिर है, मेरा मन स्थिर है; मैं गाऊँगा वरन् भजन कीर्तन करूँगा।

BSB

8 Awake, my glory! Awake, O harp and lyre! I will awaken the dawn.

HINIRV

8 हे मेरे मन जाग जा! हे सारंगी और वीणा जाग जाओ; मैं भी पौ फटते ही जाग उठूँगा ।

BSB

9 I will praise You, O Lord, among the nations; I will sing Your praises among the peoples.

HINIRV

9 हे प्रभु, मैं देश-देश के लोगों के बीच तेरा धन्यवाद करूँगा; मैं राज्य-राज्य के लोगों के बीच में तेरा भजन गाऊँगा।

BSB

10 For Your loving devotion reaches to the heavens, and Your faithfulness to the clouds.

HINIRV

10 क्योंकि तेरी करुणा स्वर्ग तक बड़ी है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक पहुँचती है।

BSB

11 Be exalted, O God, above the heavens; may Your glory cover all the earth.

HINIRV

11 हे परमेश्वर, तू स्वर्ग के ऊपर अति महान है! तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर फैल जाए!

Questions about Psalms 57? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.