Psalms 55

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. With stringed instruments. A Maskil of David. Listen to my prayer, O God, and do not ignore my plea.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना की ओर कान लगा; और मेरी गिड़गिड़ाहट से मुँह न मोड़!

BSB

2 Attend to me and answer me. I am restless in my complaint, and distraught

HINIRV

2 मेरी ओर ध्यान देकर, मुझे उत्तर दे; विपत्तियों के कारण मैं व्याकुल होता हूँ।

BSB

3 at the voice of the enemy, at the pressure of the wicked. For they bring down disaster upon me and resent me in their anger.

HINIRV

3 क्योंकि शत्रु कोलाहल और दुष्ट उपद्रव कर रहें हैं; वे मुझ पर दोषारोपण करते हैं, और क्रोध में आकर सताते हैं।

BSB

4 My heart pounds within me, and the terrors of death assail me.

HINIRV

4 मेरा मन भीतर ही भीतर संकट में है, और मृत्यु का भय मुझ में समा गया है।

BSB

5 Fear and trembling grip me, and horror has overwhelmed me.

HINIRV

5 भय और कंपन ने मुझे पकड़ लिया है, और भय ने मुझे जकड़ लिया है।

BSB

6 I said, “Oh, that I had wings like a dove! I would fly away and find rest.

HINIRV

6 तब मैंने कहा, “भला होता कि मेरे कबूतर के से पंख होते तो मैं उड़ जाता और विश्राम पाता!

BSB

7 How far away I would flee! In the wilderness I would remain. Selah

HINIRV

7 देखो, फिर तो मैं उड़ते-उड़ते दूर निकल जाता और जंगल में बसेरा लेता, (सेला)

BSB

8 I would hurry to my shelter, far from this raging tempest.”

HINIRV

8 मैं प्रचण्ड बयार और आँधी के झोंके से बचकर किसी शरणस्थान में भाग जाता।”

BSB

9 O Lord, confuse and confound their speech, for I see violence and strife in the city.

HINIRV

9 हे प्रभु, उनका सत्यानाश कर, और उनकी भाषा में गड़बड़ी डाल दे; क्योंकि मैंने नगर में उपद्रव और झगड़ा देखा है।

BSB

10 Day and night they encircle the walls, while malice and trouble lie within.

HINIRV

10 रात-दिन वे उसकी शहरपनाह पर चढ़कर चारों ओर घूमते हैं; और उसके भीतर दुष्टता और उत्पात होता है।

BSB

11 Destruction is within; oppression and deceit never leave the streets.

HINIRV

11 उसके भीतर दुष्टता ने बसेरा डाला है; और अत्याचार और छल उसके चौक से दूर नहीं होते।

BSB

12 For it is not an enemy who insults me; that I could endure. It is not a foe who rises against me; from him I could hide.

HINIRV

12 जो मेरी नामधराई करता है वह शत्रु नहीं था, नहीं तो मैं उसको सह लेता; जो मेरे विरुद्ध बड़ाई मारता है वह मेरा बैरी नहीं है, नहीं तो मैं उससे छिप जाता।

BSB

13 But it is you, a man like myself, my companion and close friend.

HINIRV

13 परन्तु वह तो तू ही था जो मेरी बराबरी का मनुष्य मेरा परम मित्र और मेरी जान-पहचान का था।

BSB

14 We shared sweet fellowship together; we walked with the crowd into the house of God.

HINIRV

14 हम दोनों आपस में कैसी मीठी-मीठी बातें करते थे; हम भीड़ के साथ परमेश्वर के भवन को जाते थे।

BSB

15 Let death seize them by surprise; let them go down to Sheol alive, for evil is with them in their homes.

HINIRV

15 उनको मृत्यु अचानक आ दबाए; वे जीवित ही अधोलोक में उतर जाएँ; क्योंकि उनके घर और मन दोनों में बुराइयाँ और उत्पात भरा है ।

BSB

16 But I call to God, and the LORD saves me.

HINIRV

16 परन्तु मैं तो परमेश्वर को पुकारूँगा; और यहोवा मुझे बचा लेगा।

BSB

17 Morning, noon, and night, I cry out in distress, and He hears my voice.

HINIRV

17 साँझ को, भोर को, दोपहर को, तीनों पहर मैं दुहाई दूँगा और कराहता रहूँगा और वह मेरा शब्द सुन लेगा।

BSB

18 He redeems my soul in peace from the battle waged against me, even though many oppose me.

HINIRV

18 जो लड़ाई मेरे विरुद्ध मची थी उससे उसने मुझे कुशल के साथ बचा लिया है। उन्होंने तो बहुतों को संग लेकर मेरा सामना किया था।

BSB

19 God will hear and humiliate them—the One enthroned for the ages—Selah because they do not change and they have no fear of God.

HINIRV

19 परमेश्वर जो आदि से विराजमान है यह सुनकर उनको उत्तर देगा। (सेला) ये वे है जिनमें कोई परिवर्तन नहीं, और उनमें परमेश्वर का भय है ही नहीं।

BSB

20 My companion attacks his friends; he violates his covenant.

HINIRV

20 उसने अपने मेल रखनेवालों पर भी हाथ उठाया है, उसने अपनी वाचा को तोड़ दिया है।

BSB

21 His speech is smooth as butter, but war is in his heart. His words are softer than oil, yet they are swords unsheathed.

HINIRV

21 उसके मुँह की बातें तो मक्खन सी चिकनी थी परन्तु उसके मन में लड़ाई की बातें थीं; उसके वचन तेल से अधिक नरम तो थे परन्तु नंगी तलवारें थीं।

BSB

22 Cast your burden upon the LORD and He will sustain you; He will never let the righteous be shaken.

HINIRV

22 अपना बोझ यहोवा पर डाल दे वह तुझे सम्भालेगा; वह धर्मी को कभी टलने न देगा। (1 पत. 5:7, भज. 37:24)

BSB

23 But You, O God, will bring them down to the Pit of destruction; men of bloodshed and deceit will not live out half their days. But I will trust in You.

HINIRV

23 परन्तु हे परमेश्वर, तू उन लोगों को विनाश के गड्ढे में गिरा देगा; हत्यारे और छली मनुष्य अपनी आधी आयु तक भी जीवित न रहेंगे। परन्तु मैं तुझ पर भरोसा रखे रहूँगा।

Questions about Psalms 55? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.