Psalms 66

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A song. A Psalm. Make a joyful noise to God, all the earth!

HINCV

1 संपूर्ण पृथ्वी हर्षोल्लास में, परमेश्वर का जय जयकार करे!

BSB

2 Sing the glory of His name; make His praise glorious.

HINCV

2 परमेश्वर की महिमा के तेज का गुणगान करो; महिमा का भजन गाकर उनका स्तवन करो.

BSB

3 Say to God, “How awesome are Your deeds! So great is Your power that Your enemies cower before You.

HINCV

3 परमेश्वर से कहो, “कैसे आश्चर्यजनक हैं आपके महाकार्य! ऐसी अतुलनीय है आपकी सामर्थ्य, कि आपके शत्रु आपके सामने संकुचित होकर झुक जाते हैं.

BSB

4 All the earth bows down to You; they sing praise to You; they sing praise to Your name.” Selah

HINCV

4 संपूर्ण पृथ्वी आपके सामने नतमस्तक हो जाती है; सभी देश आपका स्तवन गान करते हैं, वे आपकी महिमा का स्तवन गान करते हैं.”

BSB

5 Come and see the works of God; how awesome are His deeds toward mankind.

HINCV

5 आकर स्वयं देख लो कि परमेश्वर ने क्या-क्या किया है, कैसे शोभायमान हैं मनुष्य के हित में किए गए उनके कार्य!

BSB

6 He turned the sea into dry land; they passed through the waters on foot; there we rejoiced in Him.

HINCV

6 उन्होंने समुद्र को सूखी भूमि में बदल दिया, जब वे नदी पार कर रहे थे तो उनके पांव सूखी भूमि पर पड़ रहे थे. आओ, हम प्रभु में आनंद मनाएं.

BSB

7 He rules forever by His power; His eyes watch the nations. Do not let the rebellious exalt themselves. Selah

HINCV

7 सामर्थ्य में किया गया उनका शासन सर्वदा है, सभी राष्ट्र उनकी दृष्टि में बने रहते हैं, कोई भी उनके विरुद्ध विद्रोह का विचार न करे.

BSB

8 Bless our God, O peoples; let the sound of His praise be heard.

HINCV

8 सभी जातियों, हमारे परमेश्वर का स्तवन करो, उनके स्तवन का नाद सर्वत्र सुनाई दे;

BSB

9 He preserves our lives and keeps our feet from slipping.

HINCV

9 उन्होंने ही हमारे जीवन की रक्षा की है तथा हमारे पांवों को फिसलने से बचाया है.

BSB

10 For You, O God, have tested us; You have refined us like silver.

HINCV

10 परमेश्वर, आपने हमारी परीक्षा ली; आपने हमें चांदी जैसे परिशुद्ध किया है.

BSB

11 You led us into the net; You laid burdens on our backs.

HINCV

11 आपने हमें उलझन की परिस्थिति में डालकर, हमारी पीठ पर बोझ लाद दिए.

BSB

12 You let men ride over our heads; we went through fire and water, but You brought us into abundance.

HINCV

12 आपने हमारे शत्रुओं को हमारे सिर कुचलते हुए जाने दिया; हमें अग्नि और जलधारा में से होकर जाना पड़ा, किंतु अंततः आपने हमें समृद्ध भूमि पर ला बसाया.

BSB

13 I will enter Your house with burnt offerings; I will fulfill my vows to You—

HINCV

13 मैं आपके मंदिर में अग्निबलि के साथ प्रवेश करूंगा, और आपसे की गई अपनी प्रतिज्ञाएं पूर्ण करूंगा.

BSB

14 the vows that my lips promised and my mouth spoke in my distress.

HINCV

14 वे सभी प्रतिज्ञाएं, जो विपत्ति के अवसर पर स्वयं मैंने अपने मुख से की थी.

BSB

15 I will offer You fatlings as burnt offerings, with the fragrant smoke of rams; I will offer bulls and goats. Selah

HINCV

15 मैं आपको पुष्ट पशुओं की बलि अर्पण करूंगा, मैं मेढ़ों, बछड़ों और बकरों की बलि अर्पण करूंगा.

BSB

16 Come and listen, all you who fear God, and I will declare what He has done for me.

HINCV

16 परमेश्वर के सभी श्रद्धालुओ, आओ और सुनो; मैं उन महाकार्य को लिखा करूंगा, जो मेरे हित में परमेश्वर द्वारा किए गए हैं.

BSB

17 I cried out to Him with my mouth and praised Him with my tongue.

HINCV

17 मैंने उन्हें पुकारा, मेरे होंठों पर उनका गुणगान था.

BSB

18 If I had cherished iniquity in my heart, the Lord would not have listened.

HINCV

18 यदि मैंने अपने हृदय में अपराध को संजोए रखकर, उसे पोषित किया होता, तो परमेश्वर ने मेरी पुकार न सुनी होती;

BSB

19 But God has surely heard; He has attended to the sound of my prayer.

HINCV

19 किंतु परमेश्वर ने न केवल मेरी प्रार्थना सुनी; उन्होंने उसका उत्तर भी दिया है.

BSB

20 Blessed be God, who has not rejected my prayer or withheld from me His loving devotion!

HINCV

20 धन्य हैं परमेश्वर, जिन्होंने मेरी प्रार्थना सुनकर उसे अस्वीकार नहीं किया, और न मुझे अपने करुणा-प्रेम से छीन लिया!

Questions about Psalms 66? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.