Psalms 66

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A song. A Psalm. Make a joyful noise to God, all the earth!

HINIRV

1 हे सारी पृथ्वी के लोगों, परमेश्वर के लिये जयजयकार करो;

BSB

2 Sing the glory of His name; make His praise glorious.

HINIRV

2 उसके नाम की महिमा का भजन गाओ; उसकी स्तुति करते हुए, उसकी महिमा करो।

BSB

3 Say to God, “How awesome are Your deeds! So great is Your power that Your enemies cower before You.

HINIRV

3 परमेश्वर से कहो, “तेरे काम कितने भयानक हैं! तेरी महासामर्थ्य के कारण तेरे शत्रु तेरी चापलूसी करेंगे।

BSB

4 All the earth bows down to You; they sing praise to You; they sing praise to Your name.” Selah

HINIRV

4 सारी पृथ्वी के लोग तुझे दण्डवत् करेंगे, और तेरा भजन गाएँगे; वे तेरे नाम का भजन गाएँगे।” (सेला)

BSB

5 Come and see the works of God; how awesome are His deeds toward mankind.

HINIRV

5 आओ परमेश्वर के कामों को देखो; वह अपने कार्यों के कारण मनुष्यों को भययोग्य देख पड़ता है।

BSB

6 He turned the sea into dry land; they passed through the waters on foot; there we rejoiced in Him.

HINIRV

6 उसने समुद्र को सूखी भूमि कर डाला; वे महानद में से पाँव-पाँव पार उतरे। वहाँ हम उसके कारण आनन्दित हुए,

BSB

7 He rules forever by His power; His eyes watch the nations. Do not let the rebellious exalt themselves. Selah

HINIRV

7 जो अपने पराक्रम से सर्वदा प्रभुता करता है, और अपनी आँखों से जाति-जाति को ताकता है। विद्रोही अपने सिर न उठाए। (सेला)

BSB

8 Bless our God, O peoples; let the sound of His praise be heard.

HINIRV

8 हे देश-देश के लोगों, हमारे परमेश्वर को धन्य कहो, और उसकी स्तुति में राग उठाओ,

BSB

9 He preserves our lives and keeps our feet from slipping.

HINIRV

9 जो हमको जीवित रखता है; और हमारे पाँव को टलने नहीं देता।

BSB

10 For You, O God, have tested us; You have refined us like silver.

HINIRV

10 क्योंकि हे परमेश्वर तूने हमको जाँचा; तूने हमें चाँदी के समान ताया था । (1 पत. 1:7, यशा. 48:10)

BSB

11 You led us into the net; You laid burdens on our backs.

HINIRV

11 तूने हमको जाल में फँसाया; और हमारी कमर पर भारी बोझ बाँधा था;

BSB

12 You let men ride over our heads; we went through fire and water, but You brought us into abundance.

HINIRV

12 तूने घुड़चढ़ों को हमारे सिरों के ऊपर से चलाया, हम आग और जल से होकर गए; परन्तु तूने हमको उबार के सुख से भर दिया है।

BSB

13 I will enter Your house with burnt offerings; I will fulfill my vows to You—

HINIRV

13 मैं होमबलि लेकर तेरे भवन में आऊँगा मैं उन मन्नतों को तेरे लिये पूरी करूँगा,

BSB

14 the vows that my lips promised and my mouth spoke in my distress.

HINIRV

14 जो मैंने मुँह खोलकर मानीं, और संकट के समय कही थीं।

BSB

15 I will offer You fatlings as burnt offerings, with the fragrant smoke of rams; I will offer bulls and goats. Selah

HINIRV

15 मैं तुझे मोटे पशुओं की होमबलि, मेढ़ों की चर्बी की धूप समेत चढ़ाऊँगा; मैं बकरों समेत बैल चढ़ाऊँगा। (सेला)

BSB

16 Come and listen, all you who fear God, and I will declare what He has done for me.

HINIRV

16 हे परमेश्वर के सब डरवैयों, आकर सुनो, मैं बताऊँगा कि उसने मेरे लिये क्या-क्या किया है।

BSB

17 I cried out to Him with my mouth and praised Him with my tongue.

HINIRV

17 मैंने उसको पुकारा, और उसी का गुणानुवाद मुझसे हुआ।

BSB

18 If I had cherished iniquity in my heart, the Lord would not have listened.

HINIRV

18 यदि मैं मन में अनर्थ की बात सोचता, तो प्रभु मेरी न सुनता। (यूह. 9:31, नीति. 15:29)

BSB

19 But God has surely heard; He has attended to the sound of my prayer.

HINIRV

19 परन्तु परमेश्वर ने तो सुना है; उसने मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दिया है।

BSB

20 Blessed be God, who has not rejected my prayer or withheld from me His loving devotion!

HINIRV

20 धन्य है परमेश्वर, जिसने न तो मेरी प्रार्थना अनसुनी की, और न मुझसे अपनी करुणा दूर कर दी है!

Questions about Psalms 66? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.