Psalms 65

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the choirmaster. A Psalm of David. A song. Praise awaits You, O God, in Zion; to You our vows will be fulfilled.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, सिय्योन में स्तुति तेरी बाट जोहती है; और तेरे लिये मन्नतें पूरी की जाएँगी ।

BSB

2 O You who listen to prayer, all people will come to You.

HINIRV

2 हे प्रार्थना के सुननेवाले! सब प्राणी तेरे ही पास आएँगे। (प्रेरि. 10:34,35, यशा. 66:23)

BSB

3 When iniquities prevail against me, You atone for our transgressions.

HINIRV

3 अधर्म के काम मुझ पर प्रबल हुए हैं; हमारे अपराधों को तू क्षमा करेगा।

BSB

4 Blessed is the one You choose and bring near to dwell in Your courts! We are filled with the goodness of Your house, the holiness of Your temple.

HINIRV

4 क्या ही धन्य है वह, जिसको तू चुनकर अपने समीप आने देता है, कि वह तेरे आँगनों में वास करे! हम तेरे भवन के, अर्थात् तेरे पवित्र मन्दिर के उत्तम-उत्तम पदार्थों से तृप्त होंगे।

BSB

5 With awesome deeds of righteousness You answer us, O God of our salvation, the hope of all the ends of the earth and of the farthest seas.

HINIRV

5 हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, हे पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों के और दूर के समुद्र पर के रहनेवालों के आधार, तू धार्मिकता से किए हुए अद्भुत कार्यों द्वारा हमें उत्तर देगा;

BSB

6 You formed the mountains by Your power, having girded Yourself with might.

HINIRV

6 तू जो पराक्रम का फेंटा कसे हुए, अपनी सामर्थ्य के पर्वतों को स्थिर करता है;

BSB

7 You stilled the roaring of the seas, the pounding of their waves, and the tumult of the nations.

HINIRV

7 तू जो समुद्र का महाशब्द, उसकी तरंगों का महाशब्द, और देश-देश के लोगों का कोलाहल शान्त करता है; (मत्ती 8:26, यशा. 17:12,13)

BSB

8 Those who live far away fear Your wonders; You make the dawn and sunset shout for joy.

HINIRV

8 इसलिए दूर-दूर देशों के रहनेवाले तेरे चिन्ह देखकर डर गए हैं; तू उदयाचल और अस्ताचल दोनों से जयजयकार कराता है।

BSB

9 You attend to the earth and water it; with abundance You enrich it. The streams of God are full of water, for You prepare our grain by providing for the earth.

HINIRV

9 तू भूमि की सुधि लेकर उसको सींचता है, तू उसको बहुत फलदायक करता है; परमेश्वर की नदी जल से भरी रहती है; तू पृथ्वी को तैयार करके मनुष्यों के लिये अन्न को तैयार करता है।

BSB

10 You soak its furrows and level its ridges; You soften it with showers and bless its growth.

HINIRV

10 तू रेघारियों को भली भाँति सींचता है, और उनके बीच की मिट्टी को बैठाता है, तू भूमि को मेंह से नरम करता है, और उसकी उपज पर आशीष देता है।

BSB

11 You crown the year with Your bounty, and Your paths overflow with plenty.

HINIRV

11 तेरी भलाइयों से, तू वर्ष को मुकुट पहनता है; तेरे मार्गों में उत्तम-उत्तम पदार्थ पाए जाते हैं।

BSB

12 The pastures of the wilderness overflow; the hills are robed with joy.

HINIRV

12 वे जंगल की चराइयों में हरियाली फूट पड़ती हैं; और पहाड़ियाँ हर्ष का फेंटा बाँधे हुए है।

BSB

13 The pastures are clothed with flocks, and the valleys are decked with grain. They shout in triumph; indeed, they sing.

HINIRV

13 चराइयाँ भेड़-बकरियों से भरी हुई हैं; और तराइयाँ अन्न से ढँपी हुई हैं, वे जयजयकार करती और गाती भी हैं।

Questions about Psalms 65? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.