Psalms 74

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Maskil of Asaph. Why have You rejected us forever, O God? Why does Your anger smolder against the sheep of Your pasture?

HINIRV

1 हे परमेश्वर, तूने हमें क्यों सदा के लिये छोड़ दिया है? तेरी कोपाग्नि का धुआँ तेरी चराई की भेड़ों के विरुद्ध क्यों उठ रहा है?

BSB

2 Remember Your congregation, which You purchased long ago and redeemed as the tribe of Your inheritance—Mount Zion, where You dwell.

HINIRV

2 अपनी मण्डली को जिसे तूने प्राचीनकाल में मोल लिया था, और अपने निज भाग का गोत्र होने के लिये छुड़ा लिया था, और इस सिय्योन पर्वत को भी, जिस पर तूने वास किया था, स्मरण कर! (व्यव. 32:9, यिर्म. 10:16, प्रेरि. 20:28)

BSB

3 Turn Your steps to the everlasting ruins, to everything in the sanctuary the enemy has destroyed.

HINIRV

3 अपने डग अनन्त खण्डहरों की ओर बढ़ा; अर्थात् उन सब बुराइयों की ओर जो शत्रु ने पवित्रस्थान में की हैं।

BSB

4 Your foes have roared within Your meeting place; they have unfurled their banners as signs,

HINIRV

4 तेरे द्रोही तेरे पवित्रस्थान के बीच गर्जते रहे हैं; उन्होंने अपनी ही ध्वजाओं को चिन्ह ठहराया है।

BSB

5 like men wielding axes in a thicket of trees

HINIRV

5 वे उन मनुष्यों के समान थे जो घने वन के पेड़ों पर कुल्हाड़े चलाते हैं;

BSB

6 and smashing all the carvings with hatchets and picks.

HINIRV

6 और अब वे उस भवन की नक्काशी को, कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से बिल्कुल तोड़े डालते हैं।

BSB

7 They have burned Your sanctuary to the ground; they have defiled the dwelling place of Your Name.

HINIRV

7 उन्होंने तेरे पवित्रस्थान को आग में झोंक दिया है, और तेरे नाम के निवास को गिराकर अशुद्ध कर डाला है।

BSB

8 They said in their hearts, “We will crush them completely.” They burned down every place where God met us in the land.

HINIRV

8 उन्होंने मन में कहा है, “हम इनको एकदम दबा दें।” उन्होंने इस देश में परमेश्वर के सब सभास्थानों को फूँक दिया है।

BSB

9 There are no signs for us to see. There is no longer any prophet. And none of us knows how long this will last.

HINIRV

9 हमको अब परमेश्वर के कोई अद्भुत चिन्ह दिखाई नहीं देते; अब कोई नबी नहीं रहा, न हमारे बीच कोई जानता है कि कब तक यह दशा रहेगी।

BSB

10 How long, O God, will the enemy taunt You? Will the foe revile Your name forever?

HINIRV

10 हे परमेश्वर द्रोही कब तक नामधराई करता रहेगा? क्या शत्रु, तेरे नाम की निन्दा सदा करता रहेगा?

BSB

11 Why do You withdraw Your strong right hand? Stretch it out to destroy them!

HINIRV

11 तू अपना दाहिना हाथ क्यों रोके रहता है? उसे अपने पंजर से निकालकर उनका अन्त कर दे।

BSB

12 Yet God is my King from ancient times, working salvation on the earth.

HINIRV

12 परमेश्वर तो प्राचीनकाल से मेरा राजा है, वह पृथ्वी पर उद्धार के काम करता आया है।

BSB

13 You divided the sea by Your strength; You smashed the heads of the dragons of the sea;

HINIRV

13 तूने तो अपनी शक्ति से समुद्र को दो भागकर दिया; तूने तो समुद्री अजगरों के सिरों को फोड़ दिया ।

BSB

14 You crushed the heads of Leviathan; You fed him to the creatures of the desert.

HINIRV

14 तूने तो लिव्यातान के सिरों को टुकड़े-टुकड़े करके जंगली जन्तुओं को खिला दिए।

BSB

15 You broke open the fountain and the flood; You dried up the ever-flowing rivers.

HINIRV

15 तूने तो सोता खोलकर जल की धारा बहाई, तूने तो बारहमासी नदियों को सूखा डाला।

BSB

16 The day is Yours, and also the night; You established the moon and the sun.

HINIRV

16 दिन तेरा है रात भी तेरी है; सूर्य और चन्द्रमा को तूने स्थिर किया है।

BSB

17 You set all the boundaries of the earth; You made the summer and winter.

HINIRV

17 तूने तो पृथ्वी की सब सीमाओं को ठहराया; धूपकाल और सर्दी दोनों तूने ठहराए हैं।

BSB

18 Remember how the enemy has mocked You, O LORD, how a foolish people has spurned Your name.

HINIRV

18 हे यहोवा, स्मरण कर कि शत्रु ने नामधराई की है, और मूर्ख लोगों ने तेरे नाम की निन्दा की है।

BSB

19 Do not deliver the soul of Your dove to beasts; do not forget the lives of Your afflicted forever.

HINIRV

19 अपनी पिण्डुकी के प्राण को वन पशु के वश में न कर; अपने दीन जनों को सदा के लिये न भूल

BSB

20 Consider Your covenant, for haunts of violence fill the dark places of the land.

HINIRV

20 अपनी वाचा की सुधि ले; क्योंकि देश के अंधेरे स्थान अत्याचार के घरों से भरपूर हैं।

BSB

21 Do not let the oppressed retreat in shame; may the poor and needy praise Your name.

HINIRV

21 पिसे हुए जन को अपमानित होकर लौटना न पड़े; दीन और दरिद्र लोग तेरे नाम की स्तुति करने पाएँ। (भज. 103:6)

BSB

22 Rise up, O God; defend Your cause! Remember how the fool mocks You all day long.

HINIRV

22 हे परमेश्वर, उठ, अपना मुकद्दमा आप ही लड़; तेरी जो नामधराई मूर्ख द्वारा दिन भर होती रहती है, उसे स्मरण कर।

BSB

23 Do not disregard the clamor of Your adversaries, the uproar of Your enemies that ascends continually.

HINIRV

23 अपने द्रोहियों का बड़ा बोल न भूल, तेरे विरोधियों का कोलाहल तो निरन्तर उठता रहता है।

Questions about Psalms 74? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.