Psalms 74
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Maskil of Asaph. Why have You rejected us forever, O God? Why does Your anger smolder against the sheep of Your pasture? | HINCV 1 परमेश्वर! आपने क्यों हमें सदा के लिए शोकित छोड़ दिया है? आपकी चराई की भेड़ों के प्रति आपके क्रोध की अग्नि का धुआं क्यों उठ रहा है? |
| BSB 2 Remember Your congregation, which You purchased long ago and redeemed as the tribe of Your inheritance—Mount Zion, where You dwell. | HINCV 2 स्मरण कीजिए उन लोगों को, जिन्हें आपने मोल लिया था, उस कुल को, आपने अपना भागी बनाने के लिए जिसका उद्धार किया था; स्मरण कीजिए ज़ियोन पर्वत को, जो आपका आवास है. |
| BSB 3 Turn Your steps to the everlasting ruins, to everything in the sanctuary the enemy has destroyed. | HINCV 3 इन चिरस्थाई विध्वंस अवशेषों के मध्य चलते फिरते रहिए, पवित्र स्थान में शत्रु ने सभी कुछ नष्ट कर दिया है. |
| BSB 4 Your foes have roared within Your meeting place; they have unfurled their banners as signs, | HINCV 4 एक समय जहां आप हमसे भेंटकरते थे, वहां शत्रु के जयघोष के नारे गूंज रहे हैं; उन्होंने वहां प्रमाण स्वरूप अपने ध्वज गाड़ दिए हैं. |
| BSB 5 like men wielding axes in a thicket of trees | HINCV 5 उनका व्यवहार वृक्षों और झाड़ियों पर कुल्हाड़ी चलाते हुए आगे बढ़ते पुरुषों के समान होता है. |
| BSB 6 and smashing all the carvings with hatchets and picks. | HINCV 6 उन्होंने कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से द्वारों के उकेरे गए नक़्कशीदार कामों को चूर-चूर कर डाला है. |
| BSB 7 They have burned Your sanctuary to the ground; they have defiled the dwelling place of Your Name. | HINCV 7 उन्होंने आपके मंदिर को भस्म कर धूल में मिला दिया है; उस स्थान को, जहां आपकी महिमा का वास था, उन्होंने भ्रष्ट कर दिया है. |
| BSB 8 They said in their hearts, “We will crush them completely.” They burned down every place where God met us in the land. | HINCV 8 उन्होंने यह कहते हुए संकल्प किया, “इन्हें हम पूर्णतः कुचल देंगे!” संपूर्ण देश में ऐसे स्थान, जहां-जहां परमेश्वर की वंदना की जाती थी, भस्म कर दिए गए. |
| BSB 9 There are no signs for us to see. There is no longer any prophet. And none of us knows how long this will last. | HINCV 9 अब कहीं भी आश्चर्य कार्य नहीं देखे जा रहे; कहीं भी भविष्यद्वक्ता शेष न रहे, हममें से कोई भी यह नहीं बता सकता, कि यह सब कब तक होता रहेगा. |
| BSB 10 How long, O God, will the enemy taunt You? Will the foe revile Your name forever? | HINCV 10 परमेश्वर, शत्रु कब तक आपका उपहास करता रहेगा? क्या शत्रु आपकी महिमा पर सदैव ही कीचड़ उछालता रहेगा? |
| BSB 11 Why do You withdraw Your strong right hand? Stretch it out to destroy them! | HINCV 11 आपने क्यों अपना हाथ रोके रखा है, आपका दायां हाथ? अपने वस्त्रों में छिपे हाथ को बाहर निकालिए और कर दीजिए अपने शत्रुओं का अंत! |
| BSB 12 Yet God is my King from ancient times, working salvation on the earth. | HINCV 12 परमेश्वर, आप युग-युग से मेरे राजा रहे हैं; पृथ्वी पर उद्धार के काम करनेवाले आप ही हैं. |
| BSB 13 You divided the sea by Your strength; You smashed the heads of the dragons of the sea; | HINCV 13 आप ही ने अपनी सामर्थ्य से समुद्र को दो भागों में विभक्त किया था; आप ही ने विकराल जल जंतु के सिर कुचल डाले. |
| BSB 14 You crushed the heads of Leviathan; You fed him to the creatures of the desert. | HINCV 14 लिवयाथान के सिर भी आपने ही कुचले थे, कि उसका मांस वन के पशुओं को खिला दिया जाए. |
| BSB 15 You broke open the fountain and the flood; You dried up the ever-flowing rivers. | HINCV 15 आपने ही झरने और धाराएं प्रवाहित की; और आपने ही सदा बहने वाली नदियों को सुखा दिया. |
| BSB 16 The day is Yours, and also the night; You established the moon and the sun. | HINCV 16 दिन तो आपका है ही, साथ ही रात्रि भी आपकी ही है; सूर्य, चंद्रमा की स्थापना भी आपके द्वारा की गई है. |
| BSB 17 You set all the boundaries of the earth; You made the summer and winter. | HINCV 17 पृथ्वी की समस्त सीमाएं आपके द्वारा निर्धारित की गई हैं; ग्रीष्मऋतु एवं शरद ऋतु दोनों ही आपकी कृति हैं. |
| BSB 18 Remember how the enemy has mocked You, O LORD, how a foolish people has spurned Your name. | HINCV 18 याहवेह, स्मरण कीजिए शत्रु ने कैसे आपका उपहास किया था, कैसे मूर्खों ने आपकी निंदा की थी. |
| BSB 19 Do not deliver the soul of Your dove to beasts; do not forget the lives of Your afflicted forever. | HINCV 19 अपने कबूतरी का जीवन हिंसक पशुओं के हाथ में न छोड़िए; अपनी पीड़ित प्रजा के जीवन को सदा के लिए भूल न जाइए. |
| BSB 20 Consider Your covenant, for haunts of violence fill the dark places of the land. | HINCV 20 अपनी वाचा की लाज रख लीजिए, क्योंकि देश के अंधकारमय स्थान हिंसा के अड्डे बन गए हैं. |
| BSB 21 Do not let the oppressed retreat in shame; may the poor and needy praise Your name. | HINCV 21 दमित प्रजा को लज्जित होकर लौटना न पड़े; कि दरिद्र और दुःखी आपका गुणगान करें. |
| BSB 22 Rise up, O God; defend Your cause! Remember how the fool mocks You all day long. | HINCV 22 परमेश्वर, उठ जाइए और अपने पक्ष की रक्षा कीजिए; स्मरण कीजिए कि मूर्ख कैसे निरंतर आपका उपहास करते रहे हैं. |
| BSB 23 Do not disregard the clamor of Your adversaries, the uproar of Your enemies that ascends continually. | HINCV 23 अपने विरोधियों के आक्रोश की अनदेखी न कीजिए, आपके शत्रुओं का वह कोलाहल, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है. |
Questions about Psalms 74? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.