Psalms 75

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster: To the tune of “Do Not Destroy.” A Psalm of Asaph. A song. We give thanks to You, O God; we give thanks, for Your Name is near. The people declare Your wondrous works.

HINCV

1 हे परमेश्वर, हम आपकी स्तुति करते हैं, हम आपकी स्तुति करते हैं क्योंकि आपका नाम हमारे निकट है; लोग आपके महाकार्य का वर्णन कर रहे हैं.

BSB

2 “When I choose a time, I will judge fairly.

HINCV

2 आपका कथन है, “उपयुक्त समय का निर्धारण मैं करता हूं; निष्पक्ष न्याय भी मेरा ही होता है.

BSB

3 When the earth and all its dwellers quake, it is I who bear up its pillars. Selah

HINCV

3 जब भूकंप होता है और पृथ्वी के निवासी भयभीत हो कांप उठते हैं, तब मैं ही हूं, जो पृथ्वी के स्तंभों को दृढतापूर्वक थामे रखता हूं.

BSB

4 I say to the proud, ‘Do not boast,’ and to the wicked, ‘Do not lift up your horn.

HINCV

4 अहंकारी से मैंने कहा, ‘घमंड न करो,’ और दुष्ट से, ‘अपने सींग ऊंचे न करो,

BSB

5 Do not lift up your horn against heaven or speak with an outstretched neck.’”

HINCV

5 स्वर्ग की ओर सींग उठाने का साहस न करना; अपना सिर ऊंचा कर बातें न करना.’”

BSB

6 For exaltation comes neither from east nor west, nor out of the desert,

HINCV

6 न तो पूर्व से, न पश्चिम से और न ही दक्षिण के वन से, कोई किसी मनुष्य को ऊंचा कर सकता है.

BSB

7 but it is God who judges; He brings down one and exalts another.

HINCV

7 मात्र परमेश्वर ही न्याय करते हैं: वह किसी को ऊंचा करते हैं और किसी को नीचा.

BSB

8 For a cup is in the hand of the LORD, full of foaming wine mixed with spices. He pours from His cup, and all the wicked of the earth drink it down to the dregs.

HINCV

8 याहवेह के हाथों में एक कटोरा है, उसमें मसालों से मिली उफनती दाखमधु है; वह इसे उण्डेलते हैं और पृथ्वी के समस्त दुष्ट तलछट तक इसका पान करते हैं.

BSB

9 But I will proclaim Him forever; I will sing praise to the God of Jacob.

HINCV

9 मेरी ओर से सर्वदा यही घोषणा होगी; मैं याकोब के परमेश्वर का गुणगान करूंगा;

BSB

10 “All the horns of the wicked I will cut off, but the horns of the righteous will be exalted.”

HINCV

10 आप का, जो कहते हैं, “मैं समस्त दुष्टों के सींग काट डालूंगा, किंतु धर्मियों के सींग ऊंचे किए जाएंगे.”

Questions about Psalms 75? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.