Psalms 73

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A Psalm of Asaph. Surely God is good to Israel, to those who are pure in heart.

HINCV

1 इसमें कोई संदेह नहीं कि परमेश्वर इस्राएल के प्रति, उनके प्रति, जिनके हृदय निर्मल हैं, हितकारी हैं.

BSB

2 But as for me, my feet had almost stumbled; my steps had nearly slipped.

HINCV

2 वैसे मैं लगभग इस स्थिति तक पहुंच चुका था; कि मेरे पैर फिसलने पर ही थे, मेरे कदम लड़खड़ाने पर ही थे.

BSB

3 For I envied the arrogant when I saw the prosperity of the wicked.

HINCV

3 मुझे दुर्जनों की समृद्धि से डाह होने लगी थी क्योंकि मेरा ध्यान उनके घमंड पर था.

BSB

4 They have no struggle in their death; their bodies are well-fed.

HINCV

4 मृत्यु तक उनमें पीड़ा के प्रति कोई संवेदना न थी; उनकी देह स्वस्थ तथा बलवान थी.

BSB

5 They are free of the burdens others carry; they are not afflicted like other men.

HINCV

5 उन्हें अन्य मनुष्यों के समान सामान्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता; उन्हें परिश्रम भी नहीं करना पड़ता.

BSB

6 Therefore pride is their necklace; a garment of violence covers them.

HINCV

6 अहंकार उनके गले का हार है; तथा हिंसा उनका वस्त्र.

BSB

7 From their prosperity proceeds iniquity; the imaginations of their hearts run wild.

HINCV

7 उनके संवेदन शून्य हृदय से अपराध ही निकलता है; उनके मस्तिष्क में घुमड़ती दुष्कल्पनाओं की कोई सीमा ही नहीं है.

BSB

8 They mock and speak with malice; with arrogance they threaten oppression.

HINCV

8 वे उपहास करते रहते हैं, बुराई करने की वार्तालाप करते हैं; तथा अहंकार के साथ वे उत्पीड़न की धमकी देते हैं.

BSB

9 They set their mouths against the heavens, and their tongues strut across the earth.

HINCV

9 उनकी डींगे आकाश तक ऊंची होती हैं, और वे दावा करते हैं कि वे पृथ्वी के अधिकारी हैं.

BSB

10 So their people return to this place and drink up waters in abundance.

HINCV

10 इसलिये उनके लोग इस स्थान पर लौट आते हैं, और वे भरे हुए जल में से पान करते हैं.

BSB

11 The wicked say, “How can God know? Does the Most High have knowledge?”

HINCV

11 वे कहते हैं, “यह कैसे हो सकता है, कि यह परमेश्वर को ज्ञात हो जाए? क्या परम प्रधान को इसका बोध है?”

BSB

12 Behold, these are the wicked—always carefree as they increase their wealth.

HINCV

12 ऐसे होते हैं दुष्ट पुरुष—सदैव निश्चिंत; और उनकी संपत्ति में वृद्धि होती रहती है.

BSB

13 Surely in vain I have kept my heart pure; in innocence I have washed my hands.

HINCV

13 क्या लाभ हुआ मुझे अपने हृदय को शुद्ध रखने का? व्यर्थ ही मैंने अपने हाथ निर्दोष रखे.

BSB

14 For I am afflicted all day long and punished every morning.

HINCV

14 सारे दिन मैं यातनाएं सहता रहा, प्रति भोर मुझे दंड दिया जाता रहा.

BSB

15 If I had said, “I will speak this way,” then I would have betrayed Your children.

HINCV

15 अब मेरा बोलना उन्हीं के जैसा होगा, तो यह आपकी प्रजा के साथ विश्वासघात होता.

BSB

16 When I tried to understand all this, it was troublesome in my sight

HINCV

16 मैंने इस मर्म को समझने का प्रयास किया, तो यह अत्यंत कठिन लगा.

BSB

17 until I entered God’s sanctuary; then I discerned their end.

HINCV

17 तब मैं परमेश्वर के पवित्र स्थान में जा पहुंचा; और वहां मुझ पर दुष्टों की नियति का प्रकाशन हुआ.

BSB

18 Surely You set them on slick ground; You cast them down into ruin.

HINCV

18 सचमुच में, आपने दुष्टों को फिसलने वाली भूमि पर रखा है; विनाश होने के लिए आपने उन्हें निर्धारित कर रखा है.

BSB

19 How suddenly they are laid waste, completely swept away by terrors!

HINCV

19 अचानक ही आ पड़ेगा उन पर विनाश, आतंक उन्हें एकाएक ही ले उड़ेगा!

BSB

20 Like one waking from a dream, so You, O Lord, awaken and despise their form.

HINCV

20 जब दुस्वप्न के कारण निद्रा से जागने पर एक व्यक्ति दुस्वप्न के रूप से घृणा करता है, हे प्रभु, उसी प्रकार आपके जागने पर उनके स्वरूप से आप घृणा करेंगे!

BSB

21 When my heart was grieved and I was pierced within,

HINCV

21 जब मेरा हृदय खेदित था तथा मेरी आत्मा कड़वाहट से भर गई थी,

BSB

22 I was senseless and ignorant; I was a brute beast before You.

HINCV

22 उस समय मैं नासमझ और अज्ञानी ही था; आपके सामने मैं पशु समान था.

BSB

23 Yet I am always with You; You hold my right hand.

HINCV

23 किंतु मैं सदैव आपके निकट रहा हूं; और आप मेरा दायां हाथ थामे रहे.

BSB

24 You guide me with Your counsel, and later receive me in glory.

HINCV

24 आप अपनी सम्मति द्वारा मेरी अगुवाई करते हैं, और अंत में आप मुझे अपनी महिमा में सम्मिलित कर लेंगे.

BSB

25 Whom have I in heaven but You? And on earth I desire no one besides You.

HINCV

25 स्वर्ग में आपके अतिरिक्त मेरा कौन है? आपकी उपस्थिति में मुझे पृथ्वी की किसी भी वस्तु की कामना नहीं रह जाती.

BSB

26 My flesh and my heart may fail, but God is the strength of my heart and my portion forever.

HINCV

26 यह संभव है कि मेरी देह मेरा साथ न दे और मेरा हृदय क्षीण हो जाए, किंतु मेरा बल स्वयं परमेश्वर हैं; वही मेरी निधि हैं.

BSB

27 Those far from You will surely perish; You destroy all who are unfaithful to You.

HINCV

27 क्योंकि वे, जो आपसे दूर हैं, नष्ट हो जाएंगे; आपने उन सभी को नष्ट कर दिया है, जो आपके प्रति विश्वासघाती हैं.

BSB

28 But as for me, it is good to draw near to God. I have made the Lord GOD my refuge, that I may proclaim all Your works.

HINCV

28 मेरा अपना अनुभव यह है, कि मनोरम है परमेश्वर का सान्‍निध्य. मैंने प्रभु याहवेह को अपना आश्रय-स्थल बना लिया है; कि मैं आपके समस्त महाकार्य को लिख सकूं.

Questions about Psalms 73? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.