Psalms 72

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Of Solomon. Endow the king with Your justice, O God, and the son of the king with Your righteousness.

HINCV

1 परमेश्वर, राजा को अपना न्याय, तथा राजपुत्र को अपनी धार्मिकता प्रदान कीजिए,

BSB

2 May he judge Your people with righteousness and Your afflicted with justice.

HINCV

2 कि वह आपकी प्रजा का न्याय धार्मिकता-पूर्वक, तथा पीड़ितों का शासन न्याय संगत रीति से करे.

BSB

3 May the mountains bring peace to the people, and the hills bring righteousness.

HINCV

3 तब प्रजा के लिए पर्वतों से समृद्धि, तथा घाटियों से धार्मिकता की उपज उत्पन्‍न होने लगेगी.

BSB

4 May he vindicate the afflicted among the people; may he save the children of the needy and crush the oppressor.

HINCV

4 तब राजा प्रजा में पीड़ितों की रक्षा करेगा, दरिद्रों की संतानों का उद्धार करेगा; और सतानेवाले को कुचल डालेगा.

BSB

5 May they fear him as long as the sun shines, as long as the moon remains, through all generations.

HINCV

5 पीढ़ी से पीढ़ी जब तक सूर्य और चंद्रमा का अस्तित्व रहेगा, प्रजा में आपके प्रति श्रद्धा बनी रहेगी.

BSB

6 May he be like rain that falls on freshly cut grass, like spring showers that water the earth.

HINCV

6 उसका प्रगट होना वैसा ही होगा, जैसा घास पर वर्षा का तथा शुष्क भूमि पर वृष्टि का.

BSB

7 May the righteous flourish in his days and prosperity abound until the moon is no more.

HINCV

7 उसके शासनकाल में धर्मी फूले फलेंगे, और जब तक चंद्रमा रहेगा समृद्धि बढ़ती जाएगी.

BSB

8 May he rule from sea to sea, and from the Euphrates to the ends of the earth.

HINCV

8 उसके साम्राज्य का विस्तार एक सागर से दूसरे सागर तक तथा फ़रात नदी से पृथ्वी के छोर तक होगा.

BSB

9 May the nomads bow before him, and his enemies lick the dust.

HINCV

9 वन में रहनेवाले लोग भी उसके सामने झुकेंगे और वह शत्रुओं को धूल का सेवन कराएगा.

BSB

10 May the kings of Tarshish and distant shores bring tribute; may the kings of Sheba and Seba offer gifts.

HINCV

10 तरशीश तथा दूर तट के देशों के राजा उसके लिए भेंटें लेकर आएंगे, शीबा और सेबा देश के राजा भी उसे उपहार प्रस्तुत करेंगे.

BSB

11 May all kings bow down to him and all nations serve him.

HINCV

11 समस्त राजा उनके सामने नतमस्तक होंगे और समस्त राष्ट्र उनके अधीन.

BSB

12 For he will deliver the needy who cry out and the afflicted who have no helper.

HINCV

12 क्योंकि वह दुःखी की पुकार सुनकर उसे मुक्त कराएगा, ऐसे पीड़ितों को, जिनका कोई सहायक नहीं.

BSB

13 He will take pity on the poor and needy and save the lives of the oppressed.

HINCV

13 वह दरिद्रों तथा दुर्बलों पर तरस खाएगा तथा वह दुःखी को मृत्यु से बचा लेगा.

BSB

14 He will redeem them from oppression and violence, for their blood is precious in his sight.

HINCV

14 वह उनके प्राणों को अंधेर और हिंसा से बचा लेगा, क्योंकि उसकी दृष्टि में उनका रक्त मूल्यवान है.

BSB

15 Long may he live! May gold from Sheba be given him. May people ever pray for him; may they bless him all day long.

HINCV

15 वह दीर्घायु हो! उसे भेंट में शीबा देश का स्वर्ण प्रदान किया जाए. प्रजा उसके लिए प्रार्थना करती रहे और निरंतर उसके हित की कामना करती रहे.

BSB

16 May there be an abundance of grain in the land; may it sway atop the hills. May its fruit trees flourish like the forests of Lebanon, the people of its cities like the grass of the field.

HINCV

16 संपूर्ण देश में अन्‍न विपुलता में बना रहे; पहाड़ियां तक उपज से भर जाएं. देश में फलों की उपज लबानोन की उपजाऊ भूमि जैसी हो और नगरवासियों की समृद्धि ऐसी हो, जैसी भूमि की वनस्पति.

BSB

17 May his name endure forever; may his name continue as long as the sun shines. In him may all nations be blessed; may they call him blessed.

HINCV

17 उसकी ख्याति चिरस्थाई हो; जब तक सूर्य में प्रकाश है, उसकी महिमा नई हो. उसके द्वारा समस्त राष्ट्र आशीषित हों, वे उसे धन्य कहें.

BSB

18 Blessed be the LORD God, the God of Israel, who alone does marvelous deeds.

HINCV

18 इस्राएल के परमेश्वर, याहवेह परमेश्वर का स्तवन हो, केवल वही हैं, जो महाकार्य करते हैं.

BSB

19 And blessed be His glorious name forever; may all the earth be filled with His glory. Amen and amen.

HINCV

19 उनका महिमामय नाम सदा-सर्वदा धन्य हो; संपूर्ण पृथ्वी उनके तेज से भयभीत हो जाए. आमेन और आमेन.

BSB

20 Thus conclude the prayers of David son of Jesse.

HINCV

20 यिशै के पुत्र दावीद की प्रार्थनाएं यहां समाप्‍त हुईं.

Questions about Psalms 72? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.