Psalms 72

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Of Solomon. Endow the king with Your justice, O God, and the son of the king with Your righteousness.

HINIRV

1 हे परमेश्वर, राजा को अपना नियम बता, राजपुत्र को अपनी धार्मिकता सिखला!

BSB

2 May he judge Your people with righteousness and Your afflicted with justice.

HINIRV

2 वह तेरी प्रजा का न्याय धार्मिकता से, और तेरे दीन लोगों का न्याय ठीक-ठीक चुकाएगा। (मत्ती 25:31-34, प्रेरि. 17:31, रोम. 14:10, 2 कुरि. 5:10)

BSB

3 May the mountains bring peace to the people, and the hills bring righteousness.

HINIRV

3 पहाड़ों और पहाड़ियों से प्रजा के लिये, धार्मिकता के द्वारा शान्ति मिला करेगी

BSB

4 May he vindicate the afflicted among the people; may he save the children of the needy and crush the oppressor.

HINIRV

4 वह प्रजा के दीन लोगों का न्याय करेगा, और दरिद्र लोगों को बचाएगा; और अत्याचार करनेवालों को चूर करेगा । (यशा. 11:4)

BSB

5 May they fear him as long as the sun shines, as long as the moon remains, through all generations.

HINIRV

5 जब तक सूर्य और चन्द्रमा बने रहेंगे तब तक लोग पीढ़ी-पीढ़ी तेरा भय मानते रहेंगे।

BSB

6 May he be like rain that falls on freshly cut grass, like spring showers that water the earth.

HINIRV

6 वह घास की खूँटी पर बरसने वाले मेंह, और भूमि सींचने वाली झड़ियों के समान होगा।

BSB

7 May the righteous flourish in his days and prosperity abound until the moon is no more.

HINIRV

7 उसके दिनों में धर्मी फूले फलेंगे, और जब तक चन्द्रमा बना रहेगा, तब तक शान्ति बहुत रहेगी।

BSB

8 May he rule from sea to sea, and from the Euphrates to the ends of the earth.

HINIRV

8 वह समुद्र से समुद्र तक और महानद से पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करेगा।

BSB

9 May the nomads bow before him, and his enemies lick the dust.

HINIRV

9 उसके सामने जंगल के रहनेवाले घुटने टेकेंगे, और उसके शत्रु मिट्टी चाटेंगे।

BSB

10 May the kings of Tarshish and distant shores bring tribute; may the kings of Sheba and Seba offer gifts.

HINIRV

10 तर्शीश और द्वीप-द्वीप के राजा भेंट ले आएँगे, शेबा और सबा दोनों के राजा उपहार पहुँचाएगे।

BSB

11 May all kings bow down to him and all nations serve him.

HINIRV

11 सब राजा उसको दण्डवत् करेंगे, जाति-जाति के लोग उसके अधीन हो जाएँगे। (प्रका. 21:26, मत्ती 2:11)

BSB

12 For he will deliver the needy who cry out and the afflicted who have no helper.

HINIRV

12 क्योंकि वह दुहाई देनेवाले दरिद्र का, और दुःखी और असहाय मनुष्य का उद्धार करेगा।

BSB

13 He will take pity on the poor and needy and save the lives of the oppressed.

HINIRV

13 वह कंगाल और दरिद्र पर तरस खाएगा, और दरिद्रों के प्राणों को बचाएगा।

BSB

14 He will redeem them from oppression and violence, for their blood is precious in his sight.

HINIRV

14 वह उनके प्राणों को अत्याचार और उपद्रव से छुड़ा लेगा; और उनका लहू उसकी दृष्टि में अनमोल ठहरेगा । (तीतु. 2:14)

BSB

15 Long may he live! May gold from Sheba be given him. May people ever pray for him; may they bless him all day long.

HINIRV

15 वह तो जीवित रहेगा और शेबा के सोने में से उसको दिया जाएगा। लोग उसके लिये नित्य प्रार्थना करेंगे; और दिन भर उसको धन्य कहते रहेंगे।

BSB

16 May there be an abundance of grain in the land; may it sway atop the hills. May its fruit trees flourish like the forests of Lebanon, the people of its cities like the grass of the field.

HINIRV

16 देश में पहाड़ों की चोटियों पर बहुत सा अन्न होगा; जिसकी बालें लबानोन के देवदारों के समान झूमेंगी; और नगर के लोग घास के समान लहलहाएँगे।

BSB

17 May his name endure forever; may his name continue as long as the sun shines. In him may all nations be blessed; may they call him blessed.

HINIRV

17 उसका नाम सदा सर्वदा बना रहेगा; जब तक सूर्य बना रहेगा, तब तक उसका नाम नित्य नया होता रहेगा, और लोग अपने को उसके कारण धन्य गिनेंगे, सारी जातियाँ उसको धन्य कहेंगी।

BSB

18 Blessed be the LORD God, the God of Israel, who alone does marvelous deeds.

HINIRV

18 धन्य है यहोवा परमेश्वर, जो इस्राएल का परमेश्वर है; आश्चर्यकर्म केवल वही करता है। (भज. 136:4)

BSB

19 And blessed be His glorious name forever; may all the earth be filled with His glory. Amen and amen.

HINIRV

19 उसका महिमायुक्त नाम सर्वदा धन्य रहेगा; और सारी पृथ्वी उसकी महिमा से परिपूर्ण होगी। आमीन फिर आमीन।

BSB

20 Thus conclude the prayers of David son of Jesse.

HINIRV

20 यिशै के पुत्र दाऊद की प्रार्थना समाप्त हुई।

Questions about Psalms 72? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.