Psalms 71
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In You, O LORD, I have taken refuge; let me never be put to shame. | HINIRV 1 हे यहोवा, मैं तेरा शरणागत हूँ; मुझे लज्जित न होने दे। |
| BSB 2 In Your justice, rescue and deliver me; incline Your ear and save me. | HINIRV 2 तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर; मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर। |
| BSB 3 Be my rock of refuge, where I can always go. Give the command to save me, for You are my rock and my fortress. | HINIRV 3 मेरे लिये सनातन काल की चट्टान का धाम बन, जिसमें मैं नित्य जा सकूँ; तूने मेरे उद्धार की आज्ञा तो दी है, क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा गढ़ ठहरा है। |
| BSB 4 Deliver me, O my God, from the hand of the wicked, from the grasp of the unjust and ruthless. | HINIRV 4 हे मेरे परमेश्वर, दुष्ट के और कुटिल और क्रूर मनुष्य के हाथ से मेरी रक्षा कर। |
| BSB 5 For You are my hope, O Lord GOD, my confidence from my youth. | HINIRV 5 क्योंकि हे प्रभु यहोवा, मैं तेरी ही बाट जोहता आया हूँ; बचपन से मेरा आधार तू है। |
| BSB 6 I have leaned on You since birth; You pulled me from my mother’s womb. My praise is always for You. | HINIRV 6 मैं गर्भ से निकलते ही, तेरे द्वारा सम्भाला गया; मुझे माँ की कोख से तू ही ने निकाला; इसलिए मैं नित्य तेरी स्तुति करता रहूँगा। |
| BSB 7 I have become a portent to many, but You are my strong refuge. | HINIRV 7 मैं बहुतों के लिये चमत्कार बना हूँ; परन्तु तू मेरा दृढ़ शरणस्थान है। |
| BSB 8 My mouth is filled with Your praise and with Your splendor all day long. | HINIRV 8 मेरे मुँह से तेरे गुणानुवाद, और दिन भर तेरी शोभा का वर्णन बहुत हुआ करे। |
| BSB 9 Do not discard me in my old age; do not forsake me when my strength fails. | HINIRV 9 बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर; जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे। |
| BSB 10 For my enemies speak against me, and those who lie in wait for my life conspire, | HINIRV 10 क्योंकि मेरे शत्रु मेरे विषय बातें करते हैं, और जो मेरे प्राण की ताक में हैं, वे आपस में यह सम्मति करते हैं कि |
| BSB 11 saying, “God has forsaken him; pursue him and seize him, for there is no one to rescue him.” | HINIRV 11 परमेश्वर ने उसको छोड़ दिया है; उसका पीछा करके उसे पकड़ लो, क्योंकि उसका कोई छुड़ानेवाला नहीं। |
| BSB 12 Be not far from me, O God. Hurry, O my God, to help me. | HINIRV 12 हे परमेश्वर, मुझसे दूर न रह; हे मेरे परमेश्वर, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर! |
| BSB 13 May the accusers of my soul be ashamed and consumed; may those who seek my harm be covered with scorn and disgrace. | HINIRV 13 जो मेरे प्राण के विरोधी हैं, वे लज्जित हो और उनका अन्त हो जाए; जो मेरी हानि के अभिलाषी हैं, वे नामधराई और अनादर में गड़ जाएँ। |
| BSB 14 But I will always hope and will praise You more and more. | HINIRV 14 मैं तो निरन्तर आशा लगाए रहूँगा, और तेरी स्तुति अधिकाधिक करता जाऊँगा। |
| BSB 15 My mouth will declare Your righteousness and Your salvation all day long, though I cannot know their full measure. | HINIRV 15 मैं अपने मुँह से तेरी धार्मिकता का, और तेरे किए हुए उद्धार का वर्णन दिन भर करता रहूँगा, क्योंकि उनका पूरा ब्योरा मेरी समझ से परे है। |
| BSB 16 I will come in the strength of the Lord GOD; I will proclaim Your righteousness—Yours alone. | HINIRV 16 मैं प्रभु यहोवा के पराक्रम के कामों का वर्णन करता हुआ आऊँगा, मैं केवल तेरी ही धार्मिकता की चर्चा किया करूँगा। |
| BSB 17 O God, You have taught me from my youth, and to this day I proclaim Your marvelous deeds. | HINIRV 17 हे परमेश्वर, तू तो मुझ को बचपन ही से सिखाता आया है, और अब तक मैं तेरे आश्चर्यकर्मों का प्रचार करता आया हूँ। |
| BSB 18 Even when I am old and gray, do not forsake me, O God, until I proclaim Your power to the next generation, Your might to all who are to come. | HINIRV 18 इसलिए हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ और मेरे बाल पक जाएँ, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊँ। |
| BSB 19 Your righteousness reaches to the heavens, O God, You who have done great things. Who, O God, is like You? | HINIRV 19 हे परमेश्वर, तेरी धार्मिकता अति महान है। तू जिसने महाकार्य किए हैं, हे परमेश्वर तेरे तुल्य कौन है? |
| BSB 20 Though You have shown me many troubles and misfortunes, You will revive me once again. Even from the depths of the earth You will bring me back up. | HINIRV 20 तूने तो हमको बहुत से कठिन कष्ट दिखाए हैं परन्तु अब तू फिर से हमको जिलाएगा; और पृथ्वी के गहरे गड्ढे में से उबार लेगा । |
| BSB 21 You will increase my honor and comfort me once again. | HINIRV 21 तू मेरे सम्मान को बढ़ाएगा, और फिरकर मुझे शान्ति देगा। |
| BSB 22 So I will praise You with the harp for Your faithfulness, O my God; I will sing praise to You with the lyre, O Holy One of Israel. | HINIRV 22 हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊँगा; हे इस्राएल के पवित्र मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊँगा। |
| BSB 23 When I sing praise to You my lips will shout for joy, along with my soul, which You have redeemed. | HINIRV 23 जब मैं तेरा भजन गाऊँगा, तब अपने मुँह से और अपने प्राण से भी जो तूने बचा लिया है, जयजयकार करूँगा। |
| BSB 24 My tongue will indeed proclaim Your righteousness all day long, for those who seek my harm are disgraced and confounded. | HINIRV 24 और मैं तेरे धार्मिकता की चर्चा दिन भर करता रहूँगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, वे लज्जित और अपमानित हुए। |
Questions about Psalms 71? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.