Psalms 71
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In You, O LORD, I have taken refuge; let me never be put to shame. | HINCV 1 याहवेह, मैंने आपका आश्रय लिया है; मुझे कभी लज्जित न होने दीजिएगा. |
| BSB 2 In Your justice, rescue and deliver me; incline Your ear and save me. | HINCV 2 अपनी धार्मिकता में हे परमेश्वर, मुझे बचाकर छुड़ा लीजिए; मेरी पुकार सुनकर मेरा उद्धार कीजिए. |
| BSB 3 Be my rock of refuge, where I can always go. Give the command to save me, for You are my rock and my fortress. | HINCV 3 आप मेरे आश्रय की चट्टान बन जाइए, जहां मैं हर एक परिस्थिति में शरण ले सकूं; मेरे उद्धार का आदेश प्रसारित कीजिए, आप ही मेरे लिए चट्टान और गढ़ हैं. |
| BSB 4 Deliver me, O my God, from the hand of the wicked, from the grasp of the unjust and ruthless. | HINCV 4 मुझे दुष्ट के शिकंजे से मुक्त कर दीजिए, परमेश्वर, उन पुरुषों के हाथों से जो कुटिल तथा क्रूर हैं. |
| BSB 5 For You are my hope, O Lord GOD, my confidence from my youth. | HINCV 5 प्रभु याहवेह, आप ही मेरी आशा हैं, बचपन से ही मैंने आप पर भरोसा रखा है. |
| BSB 6 I have leaned on You since birth; You pulled me from my mother’s womb. My praise is always for You. | HINCV 6 वस्तुतः गर्भ ही से आप मुझे संभालते आ रहे हैं; मेरे जन्म की प्रक्रिया भी आपके द्वारा पूर्ण की गई. मैं सदा-सर्वदा आपका स्तवन करता रहूंगा. |
| BSB 7 I have become a portent to many, but You are my strong refuge. | HINCV 7 अनेकों के लिए मैं एक उदाहरण बन गया हूं; मेरे लिए आप दृढ़ आश्रय प्रमाणित हुए हैं. |
| BSB 8 My mouth is filled with Your praise and with Your splendor all day long. | HINCV 8 मेरा मुख आपका गुणगान करते हुए नहीं थकता, आपका वैभव एवं तेज सारे दिन मेरे गीतों के विषय होते हैं. |
| BSB 9 Do not discard me in my old age; do not forsake me when my strength fails. | HINCV 9 मेरी वृद्धावस्था में मेरा परित्याग न कीजिए; अब, जब मेरा बल घटता जा रहा है, मुझे भूल न जाइए, |
| BSB 10 For my enemies speak against me, and those who lie in wait for my life conspire, | HINCV 10 क्योंकि मेरे शत्रुओं ने मेरे विरुद्ध स्वर उठाना प्रारंभ कर दिया है; जो मेरे प्राण लेने चाहते हैं, वे मेरे विरुद्ध षड़्यंत्र रच रहे हैं. |
| BSB 11 saying, “God has forsaken him; pursue him and seize him, for there is no one to rescue him.” | HINCV 11 वे कहते फिर रहे हैं, “परमेश्वर तो उसे छोड़ चुके हैं, उसे खदेड़ो और उसे जा पकड़ो, कोई नहीं रहा उसे बचाने के लिए.” |
| BSB 12 Be not far from me, O God. Hurry, O my God, to help me. | HINCV 12 परमेश्वर, मुझसे दूर न रहिए; तुरंत मेरी सहायता के लिए आ जाइए. |
| BSB 13 May the accusers of my soul be ashamed and consumed; may those who seek my harm be covered with scorn and disgrace. | HINCV 13 वे, जो मुझ पर आरोप लगाते हैं, लज्जा में ही नष्ट हो जाएं; जो मेरी हानि करने पर सामर्थ्यी हैं, लज्जा और अपमान में समा जाएं. |
| BSB 14 But I will always hope and will praise You more and more. | HINCV 14 जहां तक मेरा प्रश्न है, मैं आशा कभी न छोड़ूंगा; आपका स्तवन मैं अधिक-अधिक करता जाऊंगा. |
| BSB 15 My mouth will declare Your righteousness and Your salvation all day long, though I cannot know their full measure. | HINCV 15 सारे दिन मैं अपने मुख से आपके धर्ममय कृत्यों के तथा आपके उद्धार के बारे में बताता रहूंगा; यद्यपि मुझे इनकी सीमाओं का कोई ज्ञान नहीं है. |
| BSB 16 I will come in the strength of the Lord GOD; I will proclaim Your righteousness—Yours alone. | HINCV 16 मैं प्रभु याहवेह के विलक्षण कार्यों की घोषणा करता हुआ आऊंगा; मेरी घोषणा का विषय होगा मात्र आपकी धार्मिकता, हां, मात्र आपकी. |
| BSB 17 O God, You have taught me from my youth, and to this day I proclaim Your marvelous deeds. | HINCV 17 परमेश्वर, मेरे बचपन से ही आप मुझे शिक्षा देते आए हैं, आज तक मैं आपके महाकार्य की घोषणा कर रहा हूं. |
| BSB 18 Even when I am old and gray, do not forsake me, O God, until I proclaim Your power to the next generation, Your might to all who are to come. | HINCV 18 आज जब मैं वृद्ध हो चुका हूं, मेरे केश पक चुके हैं, परमेश्वर, मुझे उस समय तक न छोड़ना, जब तक मैं अगली पीढ़ी को आपके सामर्थ्य तथा आपके पराक्रम के विषय में शिक्षा न दे दूं. |
| BSB 19 Your righteousness reaches to the heavens, O God, You who have done great things. Who, O God, is like You? | HINCV 19 परमेश्वर आपकी धार्मिकता आकाश तक ऊंची है, आपने महाकार्य किए हैं. परमेश्वर, कौन है आपके तुल्य? |
| BSB 20 Though You have shown me many troubles and misfortunes, You will revive me once again. Even from the depths of the earth You will bring me back up. | HINCV 20 यद्यपि आप मुझे अनेक विकट संकटों में से लेकर यहां तक ले आए हैं, आप ही मुझमें पुनः जीवन का संचार करेंगे, आप पृथ्वी की गहराइयों से मुझे ऊपर ले आएंगे. |
| BSB 21 You will increase my honor and comfort me once again. | HINCV 21 आप ही मेरी महिमा को ऊंचा करेंगे तथा आप ही मुझे पुनः सांत्वना प्रदान करेंगे. |
| BSB 22 So I will praise You with the harp for Your faithfulness, O my God; I will sing praise to You with the lyre, O Holy One of Israel. | HINCV 22 मेरे परमेश्वर, आपकी विश्वासयोग्यता के लिए, मैं वीणा के साथ आपका स्तवन करूंगा; इस्राएल के परम पवित्र, मैं किन्नोर की संगत पर, आपका गुणगान करूंगा. |
| BSB 23 When I sing praise to You my lips will shout for joy, along with my soul, which You have redeemed. | HINCV 23 अपने होंठों से मैं हर्षोल्लास में नारे लगाऊंगा, जब मैं आपके स्तवन गीत गाऊंगा; मैं वही हूं, जिसका आपने उद्धार किया है. |
| BSB 24 My tongue will indeed proclaim Your righteousness all day long, for those who seek my harm are disgraced and confounded. | HINCV 24 आपके युक्त कृत्यों का वर्णन मेरी जीभ से सदा होता रहेगा, क्योंकि जो मेरी हानि के इच्छुक थे आपने उन्हें लज्जित और निराश कर छोड़ा है. |
Questions about Psalms 71? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.