Psalms 89

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A Maskil of Ethan the Ezrahite. I will sing of the loving devotion of the LORD forever; with my mouth I will proclaim Your faithfulness to all generations.

HINIRV

1 मैं यहोवा की सारी करुणा के विषय सदा गाता रहूँगा; मैं तेरी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बताता रहूँगा।

BSB

2 For I have said, “Loving devotion is built up forever; in the heavens You establish Your faithfulness.”

HINIRV

2 क्योंकि मैंने कहा, “तेरी करुणा सदा बनी रहेगी, तू स्वर्ग में अपनी सच्चाई को स्थिर रखेगा।”

BSB

3 You said, “I have made a covenant with My chosen one, I have sworn to David My servant:

HINIRV

3 तूने कहा, “मैंने अपने चुने हुए से वाचा बाँधी है, मैंने अपने दास दाऊद से शपथ खाई है,

BSB

4 ‘I will establish your offspring forever and build up your throne for all generations.’” Selah

HINIRV

4 ‘मैं तेरे वंश को सदा स्थिर रखूँगा; और तेरी राजगद्दी को पीढ़ी-पीढ़ी तक बनाए रखूँगा।’” (सेला) (यूह. 7:42, 2 शमू. 7:11-16)

BSB

5 The heavens praise Your wonders, O LORD—Your faithfulness as well—in the assembly of the holy ones.

HINIRV

5 हे यहोवा, स्वर्ग में तेरे अद्भुत काम की, और पवित्रों की सभा में तेरी सच्चाई की प्रशंसा होगी।

BSB

6 For who in the skies can compare with the LORD? Who among the heavenly beings is like the LORD?

HINIRV

6 क्योंकि आकाशमण्डल में यहोवा के तुल्य कौन ठहरेगा? बलवन्तों के पुत्रों में से कौन है जिसके साथ यहोवा की उपमा दी जाएगी?

BSB

7 In the council of the holy ones, God is greatly feared, and awesome above all who surround Him.

HINIRV

7 परमेश्वर पवित्र लोगों की गोष्ठी में अत्यन्त प्रतिष्ठा के योग्य, और अपने चारों ओर सब रहनेवालों से अधिक भययोग्य है। (2 थिस्स. 1:10, भज. 76:7,11)

BSB

8 O LORD God of Hosts, who is like You? O mighty LORD, Your faithfulness surrounds You.

HINIRV

8 हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हे यहोवा, तेरे तुल्य कौन सामर्थी है? तेरी सच्चाई तो तेरे चारों ओर है!

BSB

9 You rule the raging sea; when its waves mount up, You still them.

HINIRV

9 समुद्र के गर्व को तू ही तोड़ता है; जब उसके तरंग उठते हैं, तब तू उनको शान्त कर देता है।

BSB

10 You crushed Rahab like a carcass; You scattered Your enemies with Your mighty arm.

HINIRV

10 तूने रहब को घात किए हुए के समान कुचल डाला, और अपने शत्रुओं को अपने बाहुबल से तितर-बितर किया है। (लूका 1:51, यशा. 51:9)

BSB

11 The heavens are Yours, and also the earth. The earth and its fullness You founded.

HINIRV

11 आकाश तेरा है, पृथ्वी भी तेरी है; जगत और जो कुछ उसमें है, उसे तू ही ने स्थिर किया है। (1 कुरि. 10:26, भज. 24:1,2)

BSB

12 North and south You created; Tabor and Hermon shout for joy at Your name.

HINIRV

12 उत्तर और दक्षिण को तू ही ने सिरजा; ताबोर और हेर्मोन तेरे नाम का जयजयकार करते हैं।

BSB

13 Mighty is Your arm; strong is Your hand. Your right hand is exalted.

HINIRV

13 तेरी भुजा बलवन्त है; तेरा हाथ शक्तिमान और तेरा दाहिना हाथ प्रबल है।

BSB

14 Righteousness and justice are the foundation of Your throne; loving devotion and faithfulness go before You.

HINIRV

14 तेरे सिंहासन का मूल, धर्म और न्याय है; करुणा और सच्चाई तेरे आगे-आगे चलती है।

BSB

15 Blessed are those who know the joyful sound, who walk, O LORD, in the light of Your presence.

HINIRV

15 क्या ही धन्य है वह समाज जो आनन्द के ललकार को पहचानता है; हे यहोवा, वे लोग तेरे मुख के प्रकाश में चलते हैं,

BSB

16 They rejoice in Your name all day long, and in Your righteousness they exult.

HINIRV

16 वे तेरे नाम के हेतु दिन भर मगन रहते हैं, और तेरे धर्म के कारण महान हो जाते हैं।

BSB

17 For You are the glory of their strength, and by Your favor our horn is exalted.

HINIRV

17 क्योंकि तू उनके बल की शोभा है, और अपनी प्रसन्नता से हमारे सींग को ऊँचा करेगा।

BSB

18 Surely our shield belongs to the LORD, and our king to the Holy One of Israel.

HINIRV

18 क्योंकि हमारी ढाल यहोवा की ओर से है, हमारा राजा इस्राएल के पवित्र की ओर से है।

BSB

19 You once spoke in a vision; to Your godly ones You said, “I have bestowed help on a warrior; I have exalted one chosen from the people.

HINIRV

19 एक समय तूने अपने भक्त को दर्शन देकर बातें की; और कहा, “मैंने सहायता करने का भार एक वीर पर रखा है, और प्रजा में से एक को चुनकर बढ़ाया है।

BSB

20 I have found My servant David; with My sacred oil I have anointed him.

HINIRV

20 मैंने अपने दास दाऊद को लेकर, अपने पवित्र तेल से उसका अभिषेक किया है। (प्रेरि. 13:22)

BSB

21 My hand will sustain him; surely My arm will strengthen him.

HINIRV

21 मेरा हाथ उसके साथ बना रहेगा, और मेरी भुजा उसे दृढ़ रखेगी।

BSB

22 No enemy will exact tribute; no wicked man will oppress him.

HINIRV

22 शत्रु उसको तंग करने न पाएगा, और न कुटिल जन उसको दुःख देने पाएगा।

BSB

23 I will crush his foes before him and strike down those who hate him.

HINIRV

23 मैं उसके शत्रुओं को उसके सामने से नाश करूँगा, और उसके बैरियों पर विपत्ति डालूँगा।

BSB

24 My faithfulness and loving devotion will be with him, and through My name his horn will be exalted.

HINIRV

24 परन्तु मेरी सच्चाई और करुणा उस पर बनी रहेंगी, और मेरे नाम के द्वारा उसका सींग ऊँचा हो जाएगा।

BSB

25 I will set his hand over the sea, and his right hand upon the rivers.

HINIRV

25 मैं समुद्र को उसके हाथ के नीचे और महानदों को उसके दाहिने हाथ के नीचे कर दूँगा।

BSB

26 He will call to Me, ‘You are my Father, my God, the Rock of my salvation.’

HINIRV

26 वह मुझे पुकारकर कहेगा, ‘तू मेरा पिता है, मेरा परमेश्वर और मेरे उद्धार की चट्टान है।’ (1 पत. 1:17, प्रका. 21:7)

BSB

27 I will indeed appoint him as My firstborn, the highest of the kings of the earth.

HINIRV

27 फिर मैं उसको अपना पहलौठा, और पृथ्वी के राजाओं पर प्रधान ठहराऊँगा। (प्रका. 1:5, प्रका. 17:18)

BSB

28 I will forever preserve My loving devotion for him, and My covenant with him will stand fast.

HINIRV

28 मैं अपनी करुणा उस पर सदा बनाए रहूँगा, और मेरी वाचा उसके लिये अटल रहेगी।

BSB

29 I will establish his line forever, his throne as long as the heavens endure.

HINIRV

29 मैं उसके वंश को सदा बनाए रखूँगा, और उसकी राजगद्दी स्वर्ग के समान सर्वदा बनी रहेगी।

BSB

30 If his sons forsake My law and do not walk in My judgments,

HINIRV

30 यदि उसके वंश के लोग मेरी व्यवस्था को छोड़ें और मेरे नियमों के अनुसार न चलें,

BSB

31 if they violate My statutes and fail to keep My commandments,

HINIRV

31 यदि वे मेरी विधियों का उल्लंघन करें, और मेरी आज्ञाओं को न मानें,

BSB

32 I will attend to their transgression with the rod, and to their iniquity with stripes.

HINIRV

32 तो मैं उनके अपराध का दण्ड सोंटें से, और उनके अधर्म का दण्ड कोड़ों से दूँगा।

BSB

33 But I will not withdraw My loving devotion from him, nor ever betray My faithfulness.

HINIRV

33 परन्तु मैं अपनी करुणा उस पर से न हटाऊँगा, और न सच्चाई त्याग कर झूठा ठहरूँगा।

BSB

34 I will not violate My covenant or alter the utterance of My lips.

HINIRV

34 मैं अपनी वाचा न तोड़ूँगा, और जो मेरे मुँह से निकल चुका है, उसे न बदलूँगा।

BSB

35 Once and for all I have sworn by My holiness—I will not lie to David—

HINIRV

35 एक बार मैं अपनी पवित्रता की शपथ खा चुका हूँ; मैं दाऊद को कभी धोखा न दूँगा ।

BSB

36 his offspring shall endure forever, and his throne before Me like the sun,

HINIRV

36 उसका वंश सर्वदा रहेगा, और उसकी राजगद्दी सूर्य के समान मेरे सम्मुख ठहरी रहेगी। (लूका 1:32,33)

BSB

37 like the moon, established forever, a faithful witness in the sky.” Selah

HINIRV

37 वह चन्द्रमा के समान, और आकाशमण्डल के विश्वासयोग्य साक्षी के समान सदा बना रहेगा।” (सेला)

BSB

38 Now, however, You have spurned and rejected him; You are enraged by Your anointed one.

HINIRV

38 तो भी तूने अपने अभिषिक्त को छोड़ा और उसे तज दिया, और उस पर अति क्रोध किया है।

BSB

39 You have renounced the covenant with Your servant and sullied his crown in the dust.

HINIRV

39 तूने अपने दास के साथ की वाचा को त्याग दिया, और उसके मुकुट को भूमि पर गिराकर अशुद्ध किया है।

BSB

40 You have broken down all his walls; You have reduced his strongholds to rubble.

HINIRV

40 तूने उसके सब बाड़ों को तोड़ डाला है, और उसके गढ़ों को उजाड़ दिया है।

BSB

41 All who pass by plunder him; he has become a reproach to his neighbors.

HINIRV

41 सब बटोही उसको लूट लेते हैं, और उसके पड़ोसियों से उसकी नामधराई होती है।

BSB

42 You have exalted the right hand of his foes; You have made all his enemies rejoice.

HINIRV

42 तूने उसके विरोधियों को प्रबल किया; और उसके सब शत्रुओं को आनन्दित किया है।

BSB

43 You have bent the edge of his sword and have not sustained him in battle.

HINIRV

43 फिर तू उसकी तलवार की धार को मोड़ देता है, और युद्ध में उसके पाँव जमने नहीं देता।

BSB

44 You have ended his splendor and cast his throne to the ground.

HINIRV

44 तूने उसका तेज हर लिया है, और उसके सिंहासन को भूमि पर पटक दिया है।

BSB

45 You have cut short the days of his youth; You have covered him with shame. Selah

HINIRV

45 तूने उसकी जवानी को घटाया, और उसको लज्जा से ढाँप दिया है। (सेला)

BSB

46 How long, O LORD? Will You hide Yourself forever? Will Your wrath keep burning like fire?

HINIRV

46 हे यहोवा, तू कब तक लगातार मुँह फेरे रहेगा, तेरी जलजलाहट कब तक आग के समान भड़की रहेगी।

BSB

47 Remember the briefness of my lifespan! For what futility You have created all men!

HINIRV

47 मेरा स्मरण कर, कि मैं कैसा अनित्य हूँ, तूने सब मनुष्यों को क्यों व्यर्थ सिरजा है?

BSB

48 What man can live and never see death? Can he deliver his soul from the power of Sheol? Selah

HINIRV

48 कौन पुरुष सदा अमर रहेगा? क्या कोई अपने प्राण को अधोलोक से बचा सकता है? (सेला)

BSB

49 Where, O Lord, is Your loving devotion of old, which You faithfully swore to David?

HINIRV

49 हे प्रभु, तेरी प्राचीनकाल की करुणा कहाँ रही, जिसके विषय में तूने अपनी सच्चाई की शपथ दाऊद से खाई थी?

BSB

50 Remember, O Lord, the reproach of Your servants, which I bear in my heart from so many people—

HINIRV

50 हे प्रभु, अपने दासों की नामधराई की सुधि ले; मैं तो सब सामर्थी जातियों का बोझ लिए रहता हूँ।

BSB

51 how Your enemies have taunted, O LORD, and have mocked every step of Your anointed one!

HINIRV

51 तेरे उन शत्रुओं ने तो हे यहोवा, तेरे अभिषिक्त के पीछे पड़कर उसकी नामधराई की है।

BSB

52 Blessed be the LORD forever! Amen and amen.

HINIRV

52 यहोवा सर्वदा धन्य रहेगा! आमीन फिर आमीन।

Questions about Psalms 89? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.