Psalms 88

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A song. A Psalm of the sons of Korah. For the choirmaster. According to Mahalath Leannoth. A Maskil of Heman the Ezrahite. O LORD, the God of my salvation, day and night I cry out before You.

HINIRV

1 हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर यहोवा, मैं दिन को और रात को तेरे आगे चिल्लाता आया हूँ।

BSB

2 May my prayer come before You; incline Your ear to my cry.

HINIRV

2 मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुँचे, मेरे चिल्लाने की ओर कान लगा!

BSB

3 For my soul is full of troubles, and my life draws near to Sheol.

HINIRV

3 क्योंकि मेरा प्राण क्लेश से भरा हुआ है, और मेरा प्राण अधोलोक के निकट पहुँचा है।

BSB

4 I am counted among those descending to the Pit. I am like a man without strength.

HINIRV

4 मैं कब्र में पड़नेवालों में गिना गया हूँ; मैं बलहीन पुरुष के समान हो गया हूँ।

BSB

5 I am forsaken among the dead, like the slain who lie in the grave, whom You remember no more, who are cut off from Your care.

HINIRV

5 मैं मुर्दों के बीच छोड़ा गया हूँ, और जो घात होकर कब्र में पड़े हैं, जिनको तू फिर स्मरण नहीं करता और वे तेरी सहायता रहित हैं, उनके समान मैं हो गया हूँ।

BSB

6 You have laid me in the lowest Pit, in the darkest of the depths.

HINIRV

6 तूने मुझे गड्ढे के तल ही में, अंधेरे और गहरे स्थान में रखा है।

BSB

7 Your wrath weighs heavily upon me; all Your waves have submerged me. Selah

HINIRV

7 तेरी जलजलाहट मुझी पर बनी हुई है, और तूने अपने सब तरंगों से मुझे दुःख दिया है। (सेला)

BSB

8 You have removed my friends from me; You have made me repulsive to them; I am confined and cannot escape.

HINIRV

8 तूने मेरे पहचानवालों को मुझसे दूर किया है; और मुझ को उनकी दृष्टि में घिनौना किया है। मैं बन्दी हूँ और निकल नहीं सकता; (अय्यू. 19:13, भज. 31:11, लूका 23:49)

BSB

9 My eyes grow dim with grief. I call to You daily, O LORD; I spread out my hands to You.

HINIRV

9 दुःख भोगते-भोगते मेरी आँखें धुँधला गई। हे यहोवा, मैं लगातार तुझे पुकारता और अपने हाथ तेरी ओर फैलाता आया हूँ।

BSB

10 Do You work wonders for the dead? Do departed spirits rise up to praise You? Selah

HINIRV

10 क्या तू मुर्दों के लिये अद्भुत काम करेगा? क्या मरे लोग उठकर तेरा धन्यवाद करेंगे? (सेला)

BSB

11 Can Your loving devotion be proclaimed in the grave, Your faithfulness in Abaddon?

HINIRV

11 क्या कब्र में तेरी करुणा का, और विनाश की दशा में तेरी सच्चाई का वर्णन किया जाएगा?

BSB

12 Will Your wonders be known in the darkness, or Your righteousness in the land of oblivion?

HINIRV

12 क्या तेरे अद्भुत काम अंधकार में, या तेरा धर्म विश्वासघात की दशा में जाना जाएगा?

BSB

13 But to You, O LORD, I cry for help; in the morning my prayer comes before You.

HINIRV

13 परन्तु हे यहोवा, मैंने तेरी दुहाई दी है; और भोर को मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुँचेगी।

BSB

14 Why, O LORD, do You reject me? Why do You hide Your face from me?

HINIRV

14 हे यहोवा, तू मुझ को क्यों छोड़ता है? तू अपना मुख मुझसे क्यों छिपाता रहता है?

BSB

15 From my youth I was afflicted and near death. I have borne Your terrors; I am in despair.

HINIRV

15 मैं बचपन ही से दुःखी वरन् अधमुआ हूँ, तुझ से भय खाते मैं अति व्याकुल हो गया हूँ।

BSB

16 Your wrath has swept over me; Your terrors have destroyed me.

HINIRV

16 तेरा क्रोध मुझ पर पड़ा है; उस भय से मैं मिट गया हूँ।

BSB

17 All day long they engulf me like water; they enclose me on every side.

HINIRV

17 वह दिन भर जल के समान मुझे घेरे रहता है; वह मेरे चारों ओर दिखाई देता है।

BSB

18 You have removed my beloved and my friend; darkness is my closest companion.

HINIRV

18 तूने मित्र और भाई-बन्धु दोनों को मुझसे दूर किया है; और मेरे जान-पहचानवालों को अंधकार में डाल दिया है।

Questions about Psalms 88? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.