Psalms 88
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A song. A Psalm of the sons of Korah. For the choirmaster. According to Mahalath Leannoth. A Maskil of Heman the Ezrahite. O LORD, the God of my salvation, day and night I cry out before You. | HINCV 1 हे याहवेह, मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर; मैं दिन-रात आपको पुकारता रहता हूं. |
| BSB 2 May my prayer come before You; incline Your ear to my cry. | HINCV 2 मेरी प्रार्थना आप तक पहुंच सके; और आप मेरी पुकार सुनें. |
| BSB 3 For my soul is full of troubles, and my life draws near to Sheol. | HINCV 3 मेरा प्राण क्लेश में डूब चुका है तथा मेरा जीवन अधोलोक के निकट आ पहुंचा है. |
| BSB 4 I am counted among those descending to the Pit. I am like a man without strength. | HINCV 4 मेरी गणना उनमें होने लगी है, जो कब्र में पड़े हैं; मैं दुःखी पुरुष के समान हो गया हूं. |
| BSB 5 I am forsaken among the dead, like the slain who lie in the grave, whom You remember no more, who are cut off from Your care. | HINCV 5 मैं मृतकों के मध्य छोड़ दिया गया हूं, उन वध किए गए पुरुषों के समान, जो कब्र में पड़े हैं, जिन्हें अब आप स्मरण नहीं करते, जो आपकी हितचिंता के योग्य नहीं रह गए. |
| BSB 6 You have laid me in the lowest Pit, in the darkest of the depths. | HINCV 6 आपने मुझे अधोलोक में डाल दिया है ऐसी गहराई में, जहां अंधकार ही अंधकार है. |
| BSB 7 Your wrath weighs heavily upon me; all Your waves have submerged me. Selah | HINCV 7 आपका कोप मुझ पर अत्यंत भारी पड़ा है; मानो मैं लहरों में दबा दिया गया हूं. |
| BSB 8 You have removed my friends from me; You have made me repulsive to them; I am confined and cannot escape. | HINCV 8 मेरे निकटतम मित्रों को आपने मुझसे दूर कर दिया है, आपने मुझे उनकी घृणा का पात्र बना दिया है. मैं ऐसा बंध गया हूं कि मुक्त ही नहीं हो पा रहा; |
| BSB 9 My eyes grow dim with grief. I call to You daily, O LORD; I spread out my hands to You. | HINCV 9 वेदना से मेरी आंखें धुंधली हो गई हैं. याहवेह, मैं प्रतिदिन आपको पुकारता हूं; मैं आपके सामने हाथ फैलाए रहता हूं. |
| BSB 10 Do You work wonders for the dead? Do departed spirits rise up to praise You? Selah | HINCV 10 क्या आप अपने अद्भुत कार्य मृतकों के सामने प्रदर्शित करेंगे? क्या वे, जो मृत हैं, जीवित होकर आपकी महिमा करेंगे? |
| BSB 11 Can Your loving devotion be proclaimed in the grave, Your faithfulness in Abaddon? | HINCV 11 क्या आपके करुणा-प्रेम की घोषणा कब्र में की जाती है? क्या विनाश में आपकी सच्चाई प्रदर्शित होगी? |
| BSB 12 Will Your wonders be known in the darkness, or Your righteousness in the land of oblivion? | HINCV 12 क्या अंधकारमय स्थान में आपके आश्चर्य कार्य पहचाने जा सकेंगे, अथवा क्या विश्वासघात के स्थान में आपकी धार्मिकता प्रदर्शित की जा सकेगी? |
| BSB 13 But to You, O LORD, I cry for help; in the morning my prayer comes before You. | HINCV 13 किंतु, हे याहवेह, सहायता के लिए मैं आपको ही पुकारता हूं; प्रातःकाल ही मैं अपनी मांग आपके सामने प्रस्तुत कर देता हूं. |
| BSB 14 Why, O LORD, do You reject me? Why do You hide Your face from me? | HINCV 14 हे याहवेह, आप क्यों मुझे अस्वीकार करते रहते हैं, क्यों मुझसे अपना मुख छिपाते रहते हैं? |
| BSB 15 From my youth I was afflicted and near death. I have borne Your terrors; I am in despair. | HINCV 15 मैं युवावस्था से आक्रांत और मृत्यु के निकट रहा हूं; मैं आपके आतंक से ताड़ना भोग रहा हूं तथा मैं अब दुःखी रह गया हूं. |
| BSB 16 Your wrath has swept over me; Your terrors have destroyed me. | HINCV 16 आपके कोप ने मुझे भयभीत कर लिया है; आपके आतंक ने मुझे नष्ट कर दिया है. |
| BSB 17 All day long they engulf me like water; they enclose me on every side. | HINCV 17 सारे दिन ये मुझे बाढ़ के समान भयभीत किए रहते हैं; इन्होंने पूरी रीति से मुझे अपने में समाहित कर रखा है. |
| BSB 18 You have removed my beloved and my friend; darkness is my closest companion. | HINCV 18 आपने मुझसे मेरे मित्र तथा मेरे प्रिय पात्र छीन लिए हैं; अब तो अंधकार ही मेरा घनिष्ठ मित्र हो गया है. |
Questions about Psalms 88? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.