Psalms 89
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Maskil of Ethan the Ezrahite. I will sing of the loving devotion of the LORD forever; with my mouth I will proclaim Your faithfulness to all generations. | HINCV 1 मैं याहवेह के करुणा-प्रेम का सदा गुणगान करूंगा; मैं पीढ़ी से पीढ़ी अपने मुख से आपकी सच्चाई को बताता रहूंगा. |
| BSB 2 For I have said, “Loving devotion is built up forever; in the heavens You establish Your faithfulness.” | HINCV 2 मेरी उद्घोषणा होगी कि आपका करुणा-प्रेम सदा-सर्वदा अटल होगी, स्वर्ग में आप अपनी सच्चाई को स्थिर करेंगे. |
| BSB 3 You said, “I have made a covenant with My chosen one, I have sworn to David My servant: | HINCV 3 आपने कहा, “मैंने अपने चुने हुए के साथ एक वाचा स्थापित की है, मैंने अपने सेवक दावीद से यह शपथ खाई है, |
| BSB 4 ‘I will establish your offspring forever and build up your throne for all generations.’” Selah | HINCV 4 ‘मैं तुम्हारे वंश को युगानुयुग अटल रखूंगा. मैं तुम्हारे सिंहासन को पीढ़ी से पीढ़ी स्थिर बनाए रखूंगा.’” |
| BSB 5 The heavens praise Your wonders, O LORD—Your faithfulness as well—in the assembly of the holy ones. | HINCV 5 याहवेह, स्वर्ग मंडल आपके अद्भुत कार्यों का गुणगान करता है. भक्तों की सभा में आपकी सच्चाई की स्तुति की जाती है. |
| BSB 6 For who in the skies can compare with the LORD? Who among the heavenly beings is like the LORD? | HINCV 6 स्वर्ग में कौन याहवेह के तुल्य हो सकता है? स्वर्गदूतों में कौन याहवेह के समान है? |
| BSB 7 In the council of the holy ones, God is greatly feared, and awesome above all who surround Him. | HINCV 7 जब सात्विक एकत्र होते हैं, वहां परमेश्वर के प्रति गहन श्रद्धा व्याप्त होता है; सभी के मध्य वही सबसे अधिक श्रद्धा योग्य हैं. |
| BSB 8 O LORD God of Hosts, who is like You? O mighty LORD, Your faithfulness surrounds You. | HINCV 8 याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, कौन है आपके समान सर्वशक्तिमान याहवेह? आप सच्चाई को धारण किए हुए हैं. |
| BSB 9 You rule the raging sea; when its waves mount up, You still them. | HINCV 9 उमड़ता सागर आपके नियंत्रण में है; जब इसकी लहरें उग्र होने लगती हैं, आप उन्हें शांत कर देते हैं. |
| BSB 10 You crushed Rahab like a carcass; You scattered Your enemies with Your mighty arm. | HINCV 10 आपने ही विकराल जल जंतु रहब को ऐसे कुचल डाला मानो वह एक खोखला शव हो; यह आपका ही भुजबल था, कि आपने अपने शत्रुओं को पछाड़ दिया. |
| BSB 11 The heavens are Yours, and also the earth. The earth and its fullness You founded. | HINCV 11 स्वर्ग के स्वामी आप हैं तथा पृथ्वी भी आपकी ही है; आपने ही संसार संस्थापित किया और वह सब भी बनाया जो, संसार में है. |
| BSB 12 North and south You created; Tabor and Hermon shout for joy at Your name. | HINCV 12 उत्तर दिशा आपकी रचना है और दक्षिण दिशा भी; आपकी महिमा में ताबोर और हरमोन पर्वत उल्लास में गाने लगते हैं. |
| BSB 13 Mighty is Your arm; strong is Your hand. Your right hand is exalted. | HINCV 13 सामर्थ्य आपकी भुजा में व्याप्त है; बलवंत है आपका हाथ तथा प्रबल है आपका दायां हाथ. |
| BSB 14 Righteousness and justice are the foundation of Your throne; loving devotion and faithfulness go before You. | HINCV 14 धार्मिकता तथा खराई आपके सिंहासन के आधार हैं; करुणा-प्रेम तथा सच्चाई आपके आगे-आगे चलते हैं. |
| BSB 15 Blessed are those who know the joyful sound, who walk, O LORD, in the light of Your presence. | HINCV 15 याहवेह, धन्य होते हैं वे, जिन्होंने आपका जयघोष करना सीख लिया है, जो आपकी उपस्थिति की ज्योति में आचरण करते हैं. |
| BSB 16 They rejoice in Your name all day long, and in Your righteousness they exult. | HINCV 16 आपके नाम पर वे दिन भर खुशी मनाते हैं वे आपकी धार्मिकता का उत्सव मनाते हैं. |
| BSB 17 For You are the glory of their strength, and by Your favor our horn is exalted. | HINCV 17 क्योंकि आप ही उनके गौरव तथा बल हैं, आपकी ही कृपादृष्टि के द्वारा हमारा बल आधारित रहता है. |
| BSB 18 Surely our shield belongs to the LORD, and our king to the Holy One of Israel. | HINCV 18 वस्तुतः याहवेह ही हमारी सुरक्षा ढाल हैं, हमारे राजा इस्राएल के पवित्र परमेश्वर के ही हैं. |
| BSB 19 You once spoke in a vision; to Your godly ones You said, “I have bestowed help on a warrior; I have exalted one chosen from the people. | HINCV 19 वर्षों पूर्व आपने दर्शन में अपने सच्चे लोगों से वार्तालाप किया था: “एक योद्धा को मैंने शक्ति-सम्पन्न किया है; अपनी प्रजा में से मैंने एक युवक को खड़ा किया है. |
| BSB 20 I have found My servant David; with My sacred oil I have anointed him. | HINCV 20 मुझे मेरा सेवक, दावीद, मिल गया है; अपने पवित्र तेल से मैंने उसका अभिषेक किया है. |
| BSB 21 My hand will sustain him; surely My arm will strengthen him. | HINCV 21 मेरा ही हाथ उसे स्थिर रखेगा; निश्चयतः मेरी भुजा उसे सशक्त करती जाएगी. |
| BSB 22 No enemy will exact tribute; no wicked man will oppress him. | HINCV 22 कोई भी शत्रु उसे पराजित न करेगा; कोई भी दुष्ट उसे दुःखित न करेगा. |
| BSB 23 I will crush his foes before him and strike down those who hate him. | HINCV 23 उसके देखते-देखते मैं उसके शत्रुओं को नष्ट कर दूंगा और उसके विरोधियों को नष्ट कर डालूंगा. |
| BSB 24 My faithfulness and loving devotion will be with him, and through My name his horn will be exalted. | HINCV 24 मेरी सच्चाई तथा मेरा करुणा-प्रेम उस पर बना रहेगा, मेरी महिमा उसकी कीर्ति को ऊंचा रखेगी. |
| BSB 25 I will set his hand over the sea, and his right hand upon the rivers. | HINCV 25 मैं उसे समुद्र पर अधिकार दूंगा, उसका दायां हाथ नदियों पर शासन करेगा. |
| BSB 26 He will call to Me, ‘You are my Father, my God, the Rock of my salvation.’ | HINCV 26 वह मुझे संबोधित करेगा, ‘आप मेरे पिता हैं, मेरे परमेश्वर, मेरे उद्धार की चट्टान.’ |
| BSB 27 I will indeed appoint him as My firstborn, the highest of the kings of the earth. | HINCV 27 मैं उसे अपने प्रथमजात का पद भी प्रदान करूंगा, उसका पद पृथ्वी के समस्त राजाओं से उच्च होगा—सर्वोच्च. |
| BSB 28 I will forever preserve My loving devotion for him, and My covenant with him will stand fast. | HINCV 28 उसके प्रति मैं अपना करुणा-प्रेम सदा-सर्वदा बनाए रखूंगा, उसके साथ स्थापित की गई मेरी वाचा कभी भंग न होगी. |
| BSB 29 I will establish his line forever, his throne as long as the heavens endure. | HINCV 29 मैं उसके वंश को सदैव सुस्थापित रखूंगा, जब तक आकाश का अस्तित्व रहेगा, उसका सिंहासन भी स्थिर बना रहेगा. |
| BSB 30 If his sons forsake My law and do not walk in My judgments, | HINCV 30 “यदि उसकी संतान मेरी व्यवस्था का परित्याग कर देती है तथा मेरे अधिनियमों के अनुसार नहीं चलती, |
| BSB 31 if they violate My statutes and fail to keep My commandments, | HINCV 31 यदि वे मेरी विधियों को भंग करते हैं तथा मेरे आदेशों का पालन करने से चूक जाते हैं, |
| BSB 32 I will attend to their transgression with the rod, and to their iniquity with stripes. | HINCV 32 तो मैं उनके अपराध का दंड उन्हें लाठी के प्रहार से तथा उनके अपराधों का दंड कोड़ों के प्रहार से दूंगा; |
| BSB 33 But I will not withdraw My loving devotion from him, nor ever betray My faithfulness. | HINCV 33 किंतु मैं अपना करुणा-प्रेम उसके प्रति कभी कम न होने दूंगा और न मैं अपनी सच्चाई का घात करूंगा. |
| BSB 34 I will not violate My covenant or alter the utterance of My lips. | HINCV 34 मैं अपनी वाचा भंग नहीं करूंगा और न अपने शब्द परिवर्तित करूंगा. |
| BSB 35 Once and for all I have sworn by My holiness—I will not lie to David— | HINCV 35 एक ही बार मैंने सदा-सर्वदा के लिए अपनी पवित्रता की शपथ खाई है, मैं दावीद से झूठ नहीं बोलूंगा; |
| BSB 36 his offspring shall endure forever, and his throne before Me like the sun, | HINCV 36 उसका वंश सदा-सर्वदा अटल बना रहेगा और उसका सिंहासन मेरे सामने सूर्य के समान सदा-सर्वदा ठहरे रहेगा; |
| BSB 37 like the moon, established forever, a faithful witness in the sky.” Selah | HINCV 37 यह आकाश में विश्वासयोग्य साक्ष्य होकर, चंद्रमा के समान सदा-सर्वदा ठहरे रहेगा.” |
| BSB 38 Now, however, You have spurned and rejected him; You are enraged by Your anointed one. | HINCV 38 किंतु आप अपने अभिषिक्त से अत्यंत उदास हो गए, आपने उसकी उपेक्षा की, आपने उसका परित्याग कर दिया. |
| BSB 39 You have renounced the covenant with Your servant and sullied his crown in the dust. | HINCV 39 आपने अपने सेवक से की गई वाचा की उपेक्षा की है; आपने उसके मुकुट को धूल में फेंक दूषित कर दिया. |
| BSB 40 You have broken down all his walls; You have reduced his strongholds to rubble. | HINCV 40 आपने उसकी समस्त दीवारें तोड़ उन्हें ध्वस्त कर दिया और उसके समस्त रचों को खंडहर बना दिया. |
| BSB 41 All who pass by plunder him; he has become a reproach to his neighbors. | HINCV 41 आते जाते समस्त लोग उसे लूटते चले गए; वह पड़ोसियों के लिए घृणा का पात्र होकर रह गया है. |
| BSB 42 You have exalted the right hand of his foes; You have made all his enemies rejoice. | HINCV 42 आपने उसके शत्रुओं का दायां हाथ सशक्त कर दिया; आपने उसके समस्त शत्रुओं को आनंद विभोर कर दिया. |
| BSB 43 You have bent the edge of his sword and have not sustained him in battle. | HINCV 43 उसकी तलवार की धार आपने समाप्त कर दी और युद्ध में आपने उसकी कोई सहायता नहीं की. |
| BSB 44 You have ended his splendor and cast his throne to the ground. | HINCV 44 आपने उसके वैभव को समाप्त कर दिया और उसके सिंहासन को धूल में मिला दिया. |
| BSB 45 You have cut short the days of his youth; You have covered him with shame. Selah | HINCV 45 आपने उसकी युवावस्था के दिन घटा दिए हैं; आपने उसे लज्जा के वस्त्रों से ढांक दिया है. |
| BSB 46 How long, O LORD? Will You hide Yourself forever? Will Your wrath keep burning like fire? | HINCV 46 और कब तक, याहवेह? क्या आपने स्वयं को सदा के लिए छिपा लिया है? कब तक आपका कोप अग्नि-सा दहकता रहेगा? |
| BSB 47 Remember the briefness of my lifespan! For what futility You have created all men! | HINCV 47 मेरे जीवन की क्षणभंगुरता का स्मरण कीजिए, किस व्यर्थता के लिए आपने समस्त मनुष्यों की रचना की! |
| BSB 48 What man can live and never see death? Can he deliver his soul from the power of Sheol? Selah | HINCV 48 ऐसा कौन सा मनुष्य है जो सदा जीवित रहे, और मृत्यु को न देखे? ऐसा कौन है, अपने प्राणों को अधोलोक के अधिकार से मुक्त कर सकता है? |
| BSB 49 Where, O Lord, is Your loving devotion of old, which You faithfully swore to David? | HINCV 49 प्रभु, अब आपका वह करुणा-प्रेम कहां गया, जिसकी शपथ आपने अपनी सच्चाई में दावीद से ली थी? |
| BSB 50 Remember, O Lord, the reproach of Your servants, which I bear in my heart from so many people— | HINCV 50 प्रभु, स्मरण कीजिए, कितना अपमान हुआ है आपके सेवक का, कैसे मैं समस्त राष्ट्रों द्वारा किए गए अपमान अपने हृदय में लिए हुए जी रहा हूं. |
| BSB 51 how Your enemies have taunted, O LORD, and have mocked every step of Your anointed one! | HINCV 51 याहवेह, ये सभी अपमान, जो मेरे शत्रु मुझ पर करते रहे, इनका प्रहार आपके अभिषिक्त के हर एक कदम पर किया गया. |
| BSB 52 Blessed be the LORD forever! Amen and amen. | HINCV 52 याहवेह का स्तवन सदा-सर्वदा होता रहे! आमेन और आमेन. |
Questions about Psalms 89? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.