Psalms 90

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A prayer of Moses the man of God. Lord, You have been our dwelling place through all generations.

HINCV

1 प्रभु, समस्त पीढ़ियों में आप हमारे आश्रय-स्थल बने रहे हैं.

BSB

2 Before the mountains were born or You brought forth the earth and the world, from everlasting to everlasting You are God.

HINCV

2 इसके पूर्व कि पर्वत अस्तित्व में आते अथवा पृथ्वी तथा संसार की रचना की जाती, अनादि से अनंत तक परमेश्वर आप ही हैं.

BSB

3 You return man to dust, saying, “Return, O sons of mortals.”

HINCV

3 आप मनुष्य को यह कहकर पुनः धूल में लौटा देते हैं, “मानव-पुत्र, लौट जा.”

BSB

4 For in Your sight a thousand years are but a day that passes, or a watch of the night.

HINCV

4 आपके लिए एक हजार वर्ष वैसे ही होते हैं, जैसे गत कल का दिन; अथवा रात्रि का एक प्रहर.

BSB

5 You sweep them away in their sleep; they are like the new grass of the morning—

HINCV

5 आप मनुष्यों को ऐसे समेट ले जाते हैं, जैसे बाढ़; वे स्वप्न मात्र होते हैं— प्रातःकाल में बढ़ने वाली कोमल घास के समान:

BSB

6 in the morning it springs up new, but by evening it fades and withers.

HINCV

6 जो प्रातःकाल फूलती है, उसमें बढ़ती है, किंतु संध्या होते-होते यह मुरझाती और सूख जाती है.

BSB

7 For we are consumed by Your anger and terrified by Your wrath.

HINCV

7 आपका कोप हमें मिटा डालता है, आपकी अप्रसन्‍नता हमें घबरा देती है.

BSB

8 You have set our iniquities before You, our secret sins in the light of Your presence.

HINCV

8 हमारे अपराध आपके सामने खुले हैं, आपकी उपस्थिति में हमारे गुप्‍त पाप प्रकट हो जाते हैं.

BSB

9 For all our days decline in Your fury; we finish our years with a sigh.

HINCV

9 हमारे जीवन के दिन आपके क्रोध की छाया में ही व्यतीत होते हैं; हम कराहते हुए ही अपने वर्ष पूर्ण करते हैं.

BSB

10 The length of our days is seventy years—or eighty if we are strong—yet their pride is but labor and sorrow, for they quickly pass, and we fly away.

HINCV

10 हमारी जीवन अवधि सत्तर वर्ष है—संभवतः अस्सी वर्ष, यदि हम बलिष्ठ हैं; हमारी आयु का अधिकांश हम दुःख और कष्ट में व्यतीत करते हैं, हां, ये तीव्र गति से समाप्‍त हो जाते हैं और हम कूच कर जाते हैं.

BSB

11 Who knows the power of Your anger? Your wrath matches the fear You are due.

HINCV

11 आपके कोप की शक्ति की जानकारी कौन ले सका है! आपका कोप उतना ही व्यापक है जितना कि लोगों के द्वारा आपका भय मानना.

BSB

12 So teach us to number our days, that we may present a heart of wisdom.

HINCV

12 हमें जीवन की न्यूनता की धर्ममय विवेचना करने की अंतर्दृष्टि प्रदान कीजिए, कि हमारा हृदय बुद्धिमान हो जाए.

BSB

13 Return, O LORD! How long will it be? Have compassion on Your servants.

HINCV

13 याहवेह! मृदु हो जाइए, और कितना विलंब? कृपा कीजिए-अपने सेवकों पर.

BSB

14 Satisfy us in the morning with Your loving devotion, that we may sing for joy and be glad all our days.

HINCV

14 प्रातःकाल में ही हमें अपने करुणा-प्रेम से संतुष्ट कर दीजिए, कि हम आजीवन उल्‍लसित एवं हर्षित रहें.

BSB

15 Make us glad for as many days as You have afflicted us, for as many years as we have seen evil.

HINCV

15 हमारे उतने ही दिनों को आनंद से तृप्‍त कर दीजिए, जितने दिन आपने हमें ताड़ना दी थी, उतने ही दिन, जितने वर्ष हमने दुर्दशा में व्यतीत किए हैं.

BSB

16 May Your work be shown to Your servants, and Your splendor to their children.

HINCV

16 आपके सेवकों के सामने आपके महाकार्य स्पष्ट हो जाएं और उनकी संतान पर आपका वैभव.

BSB

17 May the favor of the Lord our God rest upon us; establish for us the work of our hands—yes, establish the work of our hands!

HINCV

17 हम पर प्रभु, हमारे परमेश्वर की मनोहरता स्थिर रहे; तथा हमारे लिए हमारे हाथों के परिश्रम को स्थायी कीजिए— हां, हमारे हाथों का परिश्रम स्थायी रहे.

Questions about Psalms 90? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.