Psalms 91

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 He who dwells in the shelter of the Most High will abide in the shadow of the Almighty.

HINCV

1 वह, जिसका निवास सर्वोच्च परमेश्वर के आश्रय में है, सर्वशक्तिमान के छाया कुंज में सुरक्षित निवास करेगा.

BSB

2 I will say to the LORD, “You are my refuge and my fortress, my God, in whom I trust.”

HINCV

2 याहवेह के विषय में मेरी घोषणा है, “वह मेरे आश्रय, मेरे गढ़ हैं, मेरे शरणस्थान परमेश्वर हैं, जिनमें मेरा भरोसा है.”

BSB

3 Surely He will deliver you from the snare of the fowler, and from the deadly plague.

HINCV

3 वह तुम्हें सभी फंदे से बचाएंगे, वही घातक महामारी से तुम्हारी रक्षा करेंगे.

BSB

4 He will cover you with His feathers; under His wings you will find refuge; His faithfulness is a shield and rampart.

HINCV

4 वह तुम्हें अपने परों में छिपा लेंगे, उनके पंखों के नीचे तुम्हारा आश्रय होगा; उनकी सच्चाई ढाल और गढ़ हैं.

BSB

5 You will not fear the terror of the night, nor the arrow that flies by day,

HINCV

5 तुम न तो रात्रि के आतंक से भयभीत होगे, न ही दिन में छोड़े गए बाण से,

BSB

6 nor the pestilence that stalks in the darkness, nor the calamity that destroys at noon.

HINCV

6 वैसे ही न उस महामारी से, जो अंधकार में छिपी रहती है, अथवा उस विनाश से, जो दिन-दोपहरी में प्रहार करता है.

BSB

7 Though a thousand may fall at your side, and ten thousand at your right hand, no harm will come near you.

HINCV

7 संभव है कि तुम्हारे निकट हजार तथा तुम्हारी दायीं ओर दस हजार आ गिरें, किंतु वह तुम तक नहीं पहुंचेगा.

BSB

8 You will only see it with your eyes and witness the punishment of the wicked.

HINCV

8 तुम स्वयं अपनी आंखों से देखते रहोगे और देखोगे कि कैसा होता है कुकर्मियों का दंड.

BSB

9 Because you have made the LORD your dwelling—my refuge, the Most High—

HINCV

9 याहवेह, आप, जिन्होंने सर्वोच्च स्थान को अपना निवास बनाया है, “मेरे आश्रय हैं.”

BSB

10 no evil will befall you, no plague will approach your tent.

HINCV

10 कोई भी विपत्ति तुम पर आने न पाएगी और न कोई विपत्ति ही तुम्हारे मंडप के निकट आएगी.

BSB

11 For He will command His angels concerning you to guard you in all your ways.

HINCV

11 क्योंकि वह अपने स्वर्गदूतों को तुम्हारी हर एक गतिविधि में तुम्हारी सुरक्षा का आदेश देंगे;

BSB

12 They will lift you up in their hands, so that you will not strike your foot against a stone.

HINCV

12 वे तुम्हें अपने हाथों में उठा लेंगे, कि कहीं तुम्हारे पांव को पत्थर से ठोकर न लग जाए.

BSB

13 You will tread on the lion and cobra; you will trample the young lion and serpent.

HINCV

13 तुम सिंह और नाग को कुचल दोगे; तुम पुष्ट सिंह और सर्प को रौंद डालोगे.

BSB

14 “Because he loves Me, I will deliver him; because he knows My name, I will protect him.

HINCV

14 यह याहवेह का आश्वासन है, “मैं उसे छुड़ाऊंगा, क्योंकि वह मुझसे प्रेम करता है; मैं उसे सुरक्षित रखूंगा, क्योंकि उसने मेरी महिमा पहचानी है.

BSB

15 When he calls out to Me, I will answer him; I will be with him in trouble. I will deliver him and honor him.

HINCV

15 जब वह मुझे पुकारेगा, मैं उसे उत्तर दूंगा; संकट की स्थिति में मैं उसके साथ रहूंगा, उसे छुड़ाकर मैं उसका सम्मान बढ़ाऊंगा.

BSB

16 With long life I will satisfy him and show him My salvation.”

HINCV

16 मैं उसे दीर्घायु से तृप्‍त करूंगा और मैं उसे अपने उद्धार का अनुभव कराऊंगा.”

Questions about Psalms 91? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.