Psalms 92

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A Psalm. A song for the Sabbath day. It is good to praise the LORD, and to sing praises to Your name, O Most High,

HINCV

1 भला है याहवेह के प्रति धन्यवाद, सर्वोच्च परमेश्वर, आपकी महिमा का गुणगान करना उपयुक्त है.

BSB

2 to proclaim Your loving devotion in the morning and Your faithfulness at night

HINCV

2–3 दस तारों के आसोर, नेबेल तथा किन्‍नोर की संगत पर प्रातःकाल ही आपके करुणा-प्रेम की उद्घोषणा करना तथा रात्रि में आपकी सच्चाई का वर्णन करना अच्छा है.

BSB

3 with the ten-stringed harp and the melody of the lyre.

BSB

4 For You, O LORD, have made me glad by Your deeds; I sing for joy at the works of Your hands.

HINCV

4 याहवेह, आपने मुझे अपने कार्यों के उल्लास से तृप्‍त कर दिया है; आपके कार्यों के लिए मैं हर्षोल्लास के गीत गाता हूं.

BSB

5 How great are Your works, O LORD, how deep are Your thoughts!

HINCV

5 याहवेह, कैसे अद्भुत हैं, आपके द्वारा निष्पन्‍न कार्य! गहन हैं आपके विचार!

BSB

6 A senseless man does not know, and a fool does not understand,

HINCV

6 अज्ञानी के लिए असंभव है इनका अनुभव करना, निर्बुद्धि के लिए ये बातें निरर्थक हैं.

BSB

7 that though the wicked sprout like grass, and all evildoers flourish, they will be forever destroyed.

HINCV

7 यद्यपि दुष्ट घास के समान अंकुरित तो होते हैं और समस्त दुष्ट उन्‍नति भी करते हैं, किंतु उनकी नियति अनंत विनाश ही है.

BSB

8 But You, O LORD, are exalted forever!

HINCV

8 किंतु, याहवेह, आप सदा-सर्वदा सर्वोच्च ही हैं.

BSB

9 For surely Your enemies, O LORD, surely Your enemies will perish; all evildoers will be scattered.

HINCV

9 निश्चयतः आपके शत्रु, याहवेह, आपके शत्रु नाश हो जाएंगे; समस्त दुष्ट बिखरा दिए जाएंगे.

BSB

10 But You have exalted my horn like that of a wild ox; with fine oil I have been anointed.

HINCV

10 किंतु मेरी शक्ति को आपने वन्य सांड़ समान ऊंचा कर दिया है; आपने मुझ पर नया नया तेल उंडेल दिया है.

BSB

11 My eyes see the downfall of my enemies; my ears hear the wailing of my wicked foes.

HINCV

11 स्वयं मैंने अपनी ही आंखों से अपने शत्रुओं का पतन देखा है; स्वयं मैंने अपने कानों से अपने दुष्ट शत्रुओं के कोलाहल को सुना है.

BSB

12 The righteous will flourish like a palm tree, and grow like a cedar in Lebanon.

HINCV

12 धर्मी खजूर वृक्ष समान फलते जाएंगे, उनका विकास लबानोन के देवदार के समान होगा;

BSB

13 Planted in the house of the LORD, they will flourish in the courts of our God.

HINCV

13 याहवेह के आवास में लगाए वे परमेश्वर के आंगन में समृद्ध होते जाएंगे!

BSB

14 In old age they will still bear fruit; healthy and green they will remain,

HINCV

14 वृद्धावस्था में भी वे फलदार बने रहेंगे, उनकी नवीनता और उनकी कान्ति वैसी ही बनी रहेगी,

BSB

15 to proclaim, “The LORD is upright; He is my Rock, and in Him there is no unrighteousness.”

HINCV

15 कि वे यह घोषणा कर सकें कि, “याहवेह सीधे हैं; वह मेरे लिए चट्टान हैं, उनमें कहीं भी, किसी भी दुष्टता की छाया तक नहीं है.”

Questions about Psalms 92? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.