Psalms 97

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 The LORD reigns, let the earth rejoice; let the distant shores be glad.

HINIRV

1 यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुत से हैं, वह भी आनन्द करें! (प्रका. 19:7)

BSB

2 Clouds and darkness surround Him; righteousness and justice are His throne’s foundation.

HINIRV

2 बादल और अंधकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है।

BSB

3 Fire goes before Him and consumes His foes on every side.

HINIRV

3 उसके आगे-आगे आग चलती हुई उसके विरोधियों को चारों ओर भस्म करती है। (प्रका. 11:5)

BSB

4 His lightning illuminates the world; the earth sees and trembles.

HINIRV

4 उसकी बिजलियों से जगत प्रकाशित हुआ, पृथ्वी देखकर थरथरा गई है!

BSB

5 The mountains melt like wax at the presence of the LORD, before the Lord of all the earth.

HINIRV

5 पहाड़ यहोवा के सामने, मोम के समान पिघल गए, अर्थात् सारी पृथ्वी के परमेश्वर के सामने।

BSB

6 The heavens proclaim His righteousness; all the peoples see His glory.

HINIRV

6 आकाश ने उसके धर्म की साक्षी दी; और देश-देश के सब लोगों ने उसकी महिमा देखी है।

BSB

7 All worshipers of images are put to shame—those who boast in idols. Worship Him, all you gods!

HINIRV

7 जितने खुदी हुई मूर्तियों की उपासना करते और मूरतों पर फूलते हैं, वे लज्जित हों; हे सब देवताओं तुम उसी को दण्डवत् करो।

BSB

8 Zion hears and rejoices, and the towns of Judah exult because of Your judgments, O LORD.

HINIRV

8 सिय्योन सुनकर आनन्दित हुई, और यहूदा की बेटियाँ मगन हुई; हे यहोवा, यह तेरे नियमों के कारण हुआ।

BSB

9 For You, O LORD, are Most High over all the earth; You are exalted far above all gods.

HINIRV

9 क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान ठहरा है। (यूह. 3:31)

BSB

10 Hate evil, O you who love the LORD! He preserves the souls of His saints; He delivers them from the hand of the wicked.

HINIRV

10 हे यहोवा के प्रेमियों, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता, और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है।

BSB

11 Light shines on the righteous, gladness on the upright in heart.

HINIRV

11 धर्मी के लिये ज्योति, और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है।

BSB

12 Rejoice in the LORD, you righteous ones, and praise His holy name.

HINIRV

12 हे धर्मियों, यहोवा के कारण आनन्दित हो; और जिस पवित्र नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो!

Questions about Psalms 97? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.