Psalms 96

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Sing to the LORD a new song; sing to the LORD, all the earth.

HINIRV

1 यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा के लिये गाओ! (प्रका. 5:9, भज. 33:3)

BSB

2 Sing to the LORD, bless His name; proclaim His salvation day after day.

HINIRV

2 यहोवा के लिये गाओ, उसके नाम को धन्य कहो; दिन प्रतिदिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो।

BSB

3 Declare His glory among the nations, His wonders among all peoples.

HINIRV

3 अन्यजातियों में उसकी महिमा का, और देश-देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो ।

BSB

4 For great is the LORD, and greatly to be praised; He is to be feared above all gods.

HINIRV

4 क्योंकि यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है; वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।

BSB

5 For all the gods of the nations are idols, but it is the LORD who made the heavens.

HINIRV

5 क्योंकि देश-देश के सब देवता तो मूरतें ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।

BSB

6 Splendor and majesty are before Him; strength and beauty fill His sanctuary.

HINIRV

6 उसके चारों ओर वैभव और ऐश्वर्य है; उसके पवित्रस्थान में सामर्थ्य और शोभा है।

BSB

7 Ascribe to the LORD, O families of the nations, ascribe to the LORD glory and strength.

HINIRV

7 हे देश-देश के कुल के लोगों, यहोवा का गुणानुवाद करो, यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को मानो!

BSB

8 Ascribe to the LORD the glory due His name; bring an offering and enter His courts.

HINIRV

8 यहोवा के नाम की ऐसी महिमा करो जो उसके योग्य है; भेंट लेकर उसके आँगनों में आओ!

BSB

9 Worship the LORD in the splendor of His holiness; tremble before Him, all the earth.

HINIRV

9 पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो; हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके सामने काँपते रहो!

BSB

10 Declare among the nations: “The LORD reigns!” The world is firmly established; it cannot be moved; He will judge the peoples with equity.

HINIRV

10 जाति-जाति में कहो, “यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।”

BSB

11 Let the heavens be glad and the earth rejoice; let the sea resound, and all that fills it.

HINIRV

11 आकाश आनन्द करे, और पृथ्वी मगन हो; समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें;

BSB

12 Let the fields exult, and all that is in them. Then all the trees of the forest will sing for joy

HINIRV

12 मैदान और जो कुछ उसमें है, वह प्रफुल्लित हो; उसी समय वन के सारे वृक्ष जयजयकार करेंगे।

BSB

13 before the LORD, for He is coming—He is coming to judge the earth. He will judge the world in righteousness and the peoples in His faithfulness.

HINIRV

13 यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह आनेवाला है। वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है, वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)

Questions about Psalms 96? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.