Psalms 95

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Come, let us sing for joy to the LORD; let us shout to the Rock of our salvation!

HINIRV

1 आओ हम यहोवा के लिये ऊँचे स्वर से गाएँ, अपने उद्धार की चट्टान का जयजयकार करें!

BSB

2 Let us enter His presence with thanksgiving; let us make a joyful noise to Him in song.

HINIRV

2 हम धन्यवाद करते हुए उसके सम्मुख आएँ, और भजन गाते हुए उसका जयजयकार करें।

BSB

3 For the LORD is a great God, a great King above all gods.

HINIRV

3 क्योंकि यहोवा महान परमेश्वर है, और सब देवताओं के ऊपर महान राजा है।

BSB

4 In His hand are the depths of the earth, and the mountain peaks belong to Him.

HINIRV

4 पृथ्वी के गहरे स्थान उसी के हाथ में हैं; और पहाड़ों की चोटियाँ भी उसी की हैं।

BSB

5 The sea is His, for He made it, and His hands formed the dry land.

HINIRV

5 समुद्र उसका है, और उसी ने उसको बनाया, और स्थल भी उसी के हाथ का रचा है।

BSB

6 O come, let us worship and bow down; let us kneel before the LORD our Maker.

HINIRV

6 आओ हम झुककर दण्डवत् करें, और अपने कर्ता यहोवा के सामने घुटने टेकें!

BSB

7 For He is our God, and we are the people of His pasture, the sheep under His care. Today, if you hear His voice,

HINIRV

7 क्योंकि वही हमारा परमेश्वर है, और हम उसकी चराई की प्रजा, और उसके हाथ की भेड़ें हैं। भला होता, कि आज तुम उसकी बात सुनते! (निर्ग. 17:7)

BSB

8 do not harden your hearts as you did at Meribah, in the day at Massah in the wilderness,

HINIRV

8 अपना-अपना हृदय ऐसा कठोर मत करो, जैसा मरीबा में, व मस्सा के दिन जंगल में हुआ था,

BSB

9 where your fathers tested and tried Me, though they had seen My work.

HINIRV

9 जब तुम्हारे पुरखाओं ने मुझे परखा, उन्होंने मुझ को जाँचा और मेरे काम को भी देखा।

BSB

10 For forty years I was angry with that generation, and I said, “They are a people whose hearts go astray, and they have not known My ways.”

HINIRV

10 चालीस वर्ष तक मैं उस पीढ़ी के लोगों से रूठा रहा, और मैंने कहा, “ये तो भरमानेवाले मन के हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहचाना।”

BSB

11 So I swore on oath in My anger, “They shall never enter My rest.”

HINIRV

11 इस कारण मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि ये मेरे विश्रामस्थान में कभी प्रवेश न करने पाएँगे । (इब्रा. 3:7-19)

Questions about Psalms 95? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.