Psalms 95
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Come, let us sing for joy to the LORD; let us shout to the Rock of our salvation! | HINCV 1 चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं; अपने उद्धार की चट्टान के लिए उच्च स्वर में मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें. |
| BSB 2 Let us enter His presence with thanksgiving; let us make a joyful noise to Him in song. | HINCV 2 हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं स्तवन गीतों में हम मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें. |
| BSB 3 For the LORD is a great God, a great King above all gods. | HINCV 3 इसलिये कि याहवेह महान परमेश्वर हैं, समस्त देवताओं के ऊपर सर्वोच्च राजा हैं. |
| BSB 4 In His hand are the depths of the earth, and the mountain peaks belong to Him. | HINCV 4 पृथ्वी की गहराइयों पर उनका नियंत्रण है, पर्वत शिखर भी उनके अधिकार में हैं. |
| BSB 5 The sea is His, for He made it, and His hands formed the dry land. | HINCV 5 समुद्र उन्हीं का है, क्योंकि यह उन्हीं की रचना है, सूखी भूमि भी उन्हीं की हस्तकृति है. |
| BSB 6 O come, let us worship and bow down; let us kneel before the LORD our Maker. | HINCV 6 आओ, हम नतमस्तक होकर आराधना करें, हम याहवेह, हमारे सृजनहार के सामने घुटने टेकें! |
| BSB 7 For He is our God, and we are the people of His pasture, the sheep under His care. Today, if you hear His voice, | HINCV 7 क्योंकि वह हमारे परमेश्वर हैं और हम उनके चराई की प्रजा हैं, उनकी अपनी संरक्षित भेड़ें. यदि आज तुम उनका स्वर सुनते हो, |
| BSB 8 do not harden your hearts as you did at Meribah, in the day at Massah in the wilderness, | HINCV 8 “अपने हृदय कठोर न कर लेना. जैसे तुमने मेरिबाह में किया था, जैसे तुमने उस समय बंजर भूमि में मस्साह नामक स्थान पर किया था, |
| BSB 9 where your fathers tested and tried Me, though they had seen My work. | HINCV 9 जहां तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे परखा और मेरे धैर्य की परीक्षा ली थी; जबकि वे उस सबके गवाह थे, जो मैंने उनके सामने किया था. |
| BSB 10 For forty years I was angry with that generation, and I said, “They are a people whose hearts go astray, and they have not known My ways.” | HINCV 10 उस पीढ़ी से मैं चालीस वर्ष उदास रहा; मैंने कहा, ‘ये ऐसे लोग हैं जिनके हृदय फिसलते जाते हैं, वे मेरे मार्ग समझ ही न सके हैं.’ |
| BSB 11 So I swore on oath in My anger, “They shall never enter My rest.” | HINCV 11 तब अपने क्रोध में मैंने शपथ ली, ‘मेरे विश्राम में उनका प्रवेश कभी न होगा.’” |
Questions about Psalms 95? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.