Psalms 94

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 O LORD, God of vengeance, O God of vengeance, shine forth.

HINCV

1 याहवेह, बदला लेनेवाले परमेश्वर, बदला लेनेवाले परमेश्वर, अपने तेज को प्रकट कीजिए.

BSB

2 Rise up, O Judge of the earth; render a reward to the proud.

HINCV

2 पृथ्वी का न्यायाध्यक्ष, उठ जाइए; अहंकारियों को वही प्रतिफल दीजिए, जिसके वे योग्य हैं.

BSB

3 How long will the wicked, O LORD, how long will the wicked exult?

HINCV

3 दुष्ट कब तक, याहवेह, कब तक आनंद मनाते रहेंगे?

BSB

4 They pour out arrogant words; all workers of iniquity boast.

HINCV

4 वे डींग मारते चले जा रहे हैं; समस्त दुष्ट अहंकार में फूले जा रहे हैं.

BSB

5 They crush Your people, O LORD; they oppress Your heritage.

HINCV

5 वे आपकी प्रजा को कुचल रहे हैं, याहवेह; वे आपकी निज भाग को दुःखित कर रहे हैं.

BSB

6 They kill the widow and the foreigner; they murder the fatherless.

HINCV

6 वे विधवा और प्रवासी की हत्या कर रहे हैं; वे अनाथों की हत्या कर रहे हैं.

BSB

7 They say, “The LORD does not see; the God of Jacob pays no heed.”

HINCV

7 वे कहे जा रहे हैं, “कुछ नहीं देखता याहवेह; याकोब के परमेश्वर ने इसकी ओर ध्यान नहीं देते है.”

BSB

8 Take notice, O senseless among the people! O fools, when will you be wise?

HINCV

8 मन्दमतियो, थोड़ा विचार तो करो; निर्बुद्धियो, तुममें बुद्धिमत्ता कब जागेगी?

BSB

9 He who affixed the ear, can He not hear? He who formed the eye, can He not see?

HINCV

9 जिन्होंने कान लगाए हैं, क्या वे सुनते नहीं? क्या वे, जिन्होंने आंखों को आकार दिया है, देखते नहीं?

BSB

10 He who admonishes the nations, does He not discipline? He who teaches man, does He lack knowledge?

HINCV

10 क्या वे, जो राष्ट्रों को ताड़ना देते हैं, वे दंड नहीं देंगे? क्या वे, जो मनुष्यों को शिक्षा देते हैं, उनके पास ज्ञान की कमी है?

BSB

11 The LORD knows the thoughts of man, that they are futile.

HINCV

11 याहवेह मनुष्य के विचारों को जानते हैं; कि वे विचार मात्र श्वास ही हैं.

BSB

12 Blessed is the man You discipline, O LORD, and teach from Your law,

HINCV

12 याहवेह, धन्य होता है वह पुरुष, जो आपके द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, जिसे आप अपनी व्यवस्था से शिक्षा देते हैं;

BSB

13 to grant him relief from days of trouble, until a pit is dug for the wicked.

HINCV

13 विपत्ति के अवसर पर आप उसे चैन प्रदान करते हैं, दुष्ट के लिए गड्ढा खोदे जाने तक.

BSB

14 For the LORD will not forsake His people; He will never abandon His heritage.

HINCV

14 कारण यह है कि याहवेह अपनी प्रजा का परित्याग नहीं करेंगे; वह कभी भी अपनी निज भाग को भूलते नहीं.

BSB

15 Surely judgment will again be righteous, and all the upright in heart will follow it.

HINCV

15 धर्मियों को न्याय अवश्य प्राप्‍त होगा और सभी सीधे हृदय इसका अनुसरण करेंगे.

BSB

16 Who will rise up for me against the wicked? Who will stand for me against the workers of iniquity?

HINCV

16 मेरी ओर से बुराई करनेवाले के विरुद्ध कौन खड़ा होगा? कुकर्मियों के विरुद्ध मेरा साथ कौन देगा?

BSB

17 Unless the LORD had been my helper, I would soon have dwelt in the abode of silence.

HINCV

17 यदि स्वयं याहवेह ने मेरी सहायता न की होती, शीघ्र ही मृत्यु की चिर-निद्रा मेरा आवास हो गई होती.

BSB

18 If I say, “My foot is slipping,” Your loving devotion, O LORD, supports me.

HINCV

18 यदि मैंने कहा, “मेरा पांव फिसल गया है,” याहवेह, आपका करुणा-प्रेम मुझे थाम लेगा.

BSB

19 When anxiety overwhelms me, Your consolation delights my soul.

HINCV

19 जब मेरा हृदय अत्यंत व्याकुल हो गया था, आपकी ही सांत्वना ने मुझे हर्षित किया है.

BSB

20 Can a corrupt throne be Your ally—one devising mischief by decree?

HINCV

20 क्या दुष्ट शासक के आपके साथ संबंध हो सकते हैं, जो राजाज्ञा की आड़ में प्रजा पर अन्याय करते हैं?

BSB

21 They band together against the righteous and condemn the innocent to death.

HINCV

21 वे सभी धर्मी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं और उन्होंने निर्दोष को मृत्यु दंड दे दिया है.

BSB

22 But the LORD has been my stronghold, and my God is my rock of refuge.

HINCV

22 किंतु स्थिति यह है कि अब याहवेह मेरा गढ़ बन गए हैं, तथा परमेश्वर अब मेरे आश्रय की चट्टान हैं.

BSB

23 He will bring upon them their own iniquity and destroy them for their wickedness. The LORD our God will destroy them.

HINCV

23 वही उनकी दुष्टता का बदला लेंगे, वही उनकी दुष्टता के कारण उनका विनाश कर देंगे; याहवेह हमारे परमेश्वर निश्चयतः उन्हें नष्ट कर देंगे.

Questions about Psalms 94? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.