Psalms 94

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 O LORD, God of vengeance, O God of vengeance, shine forth.

HINIRV

1 हे यहोवा, हे पलटा लेनेवाले परमेश्वर, हे पलटा लेनेवाले परमेश्वर, अपना तेज दिखा! (व्यव. 32:35)

BSB

2 Rise up, O Judge of the earth; render a reward to the proud.

HINIRV

2 हे पृथ्वी के न्यायी, उठ; और घमण्डियों को बदला दे!

BSB

3 How long will the wicked, O LORD, how long will the wicked exult?

HINIRV

3 हे यहोवा, दुष्ट लोग कब तक, दुष्ट लोग कब तक डींग मारते रहेंगे?

BSB

4 They pour out arrogant words; all workers of iniquity boast.

HINIRV

4 वे बकते और ढिठाई की बातें बोलते हैं, सब अनर्थकारी बड़ाई मारते हैं।

BSB

5 They crush Your people, O LORD; they oppress Your heritage.

HINIRV

5 हे यहोवा, वे तेरी प्रजा को पीस डालते हैं, वे तेरे निज भाग को दुःख देते हैं।

BSB

6 They kill the widow and the foreigner; they murder the fatherless.

HINIRV

6 वे विधवा और परदेशी का घात करते, और अनाथों को मार डालते हैं;

BSB

7 They say, “The LORD does not see; the God of Jacob pays no heed.”

HINIRV

7 और कहते हैं, “यहोवा न देखेगा, याकूब का परमेश्वर विचार न करेगा।”

BSB

8 Take notice, O senseless among the people! O fools, when will you be wise?

HINIRV

8 तुम जो प्रजा में पशु सरीखे हो, विचार करो; और हे मूर्खों तुम कब बुद्धिमान बनोगे?

BSB

9 He who affixed the ear, can He not hear? He who formed the eye, can He not see?

HINIRV

9 जिसने कान दिया, क्या वह आप नहीं सुनता? जिसने आँख रची, क्या वह आप नहीं देखता?

BSB

10 He who admonishes the nations, does He not discipline? He who teaches man, does He lack knowledge?

HINIRV

10 जो जाति-जाति को ताड़ना देता, और मनुष्य को ज्ञान सिखाता है, क्या वह न सुधारेगा?

BSB

11 The LORD knows the thoughts of man, that they are futile.

HINIRV

11 यहोवा मनुष्य की कल्पनाओं को तो जानता है कि वे मिथ्या हैं। (1 कुरि. 3:20)

BSB

12 Blessed is the man You discipline, O LORD, and teach from Your law,

HINIRV

12 हे यहोवा, क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसको तू ताड़ना देता है, और अपनी व्यवस्था सिखाता है,

BSB

13 to grant him relief from days of trouble, until a pit is dug for the wicked.

HINIRV

13 क्योंकि तू उसको विपत्ति के दिनों में उस समय तक चैन देता रहता है, जब तक दुष्टों के लिये गड्ढा नहीं खोदा जाता ।

BSB

14 For the LORD will not forsake His people; He will never abandon His heritage.

HINIRV

14 क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा को न तजेगा, वह अपने निज भाग को न छोड़ेगा; (रोम. 11:1,2)

BSB

15 Surely judgment will again be righteous, and all the upright in heart will follow it.

HINIRV

15 परन्तु न्याय फिर धर्म के अनुसार किया जाएगा, और सारे सीधे मनवाले उसके पीछे-पीछे हो लेंगे।

BSB

16 Who will rise up for me against the wicked? Who will stand for me against the workers of iniquity?

HINIRV

16 कुकर्मियों के विरुद्ध मेरी ओर कौन खड़ा होगा? मेरी ओर से अनर्थकारियों का कौन सामना करेगा?

BSB

17 Unless the LORD had been my helper, I would soon have dwelt in the abode of silence.

HINIRV

17 यदि यहोवा मेरा सहायक न होता, तो क्षण भर में मुझे चुपचाप होकर रहना पड़ता।

BSB

18 If I say, “My foot is slipping,” Your loving devotion, O LORD, supports me.

HINIRV

18 जब मैंने कहा, “मेरा पाँव फिसलने लगा है,” तब हे यहोवा, तेरी करुणा ने मुझे थाम लिया।

BSB

19 When anxiety overwhelms me, Your consolation delights my soul.

HINIRV

19 जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएँ होती हैं, तब हे यहोवा, तेरी दी हुई शान्ति से मुझ को सुख होता है। (2 कुरि. 1:5)

BSB

20 Can a corrupt throne be Your ally—one devising mischief by decree?

HINIRV

20 क्या तेरे और दुष्टों के सिंहासन के बीच संधि होगी, जो कानून की आड़ में उत्पात मचाते हैं?

BSB

21 They band together against the righteous and condemn the innocent to death.

HINIRV

21 वे धर्मी का प्राण लेने को दल बाँधते हैं, और निर्दोष को प्राणदण्ड देते हैं।

BSB

22 But the LORD has been my stronghold, and my God is my rock of refuge.

HINIRV

22 परन्तु यहोवा मेरा गढ़, और मेरा परमेश्वर मेरी शरण की चट्टान ठहरा है।

BSB

23 He will bring upon them their own iniquity and destroy them for their wickedness. The LORD our God will destroy them.

HINIRV

23 उसने उनका अनर्थ काम उन्हीं पर लौटाया है, और वह उन्हें उन्हीं की बुराई के द्वारा सत्यानाश करेगा। हमारा परमेश्वर यहोवा उनको सत्यानाश करेगा।

Questions about Psalms 94? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.