Psalms 96

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Sing to the LORD a new song; sing to the LORD, all the earth.

HINCV

1 सारी पृथ्वी याहवेह की स्तुति में नया गीत गाए; हर रोज़ उनके द्वारा दी गई छुड़ौती की घोषणा की जाए.

BSB

2 Sing to the LORD, bless His name; proclaim His salvation day after day.

HINCV

2 याहवेह के लिये गाओ. उनके नाम की प्रशंसा करो; प्रत्येक दिन उनका सुसमाचार सुनाओ कि याहवेह बचाने वाला है.

BSB

3 Declare His glory among the nations, His wonders among all peoples.

HINCV

3 देशों में उनके प्रताप की चर्चा की जाए, और उनके अद्भुत कामों की घोषणा हर जगह.

BSB

4 For great is the LORD, and greatly to be praised; He is to be feared above all gods.

HINCV

4 क्योंकि महान हैं याहवेह और सर्वाधिक योग्य हैं स्तुति के; अनिवार्य है कि उनके ही प्रति सभी देवताओं से अधिक श्रद्धा रखी जाए.

BSB

5 For all the gods of the nations are idols, but it is the LORD who made the heavens.

HINCV

5 क्योंकि अन्य जनताओं के समस्त देवता मात्र प्रतिमाएं ही हैं, किंतु स्वर्ग मंडल के बनानेवाले याहवेह हैं.

BSB

6 Splendor and majesty are before Him; strength and beauty fill His sanctuary.

HINCV

6 वैभव और ऐश्वर्य उनके चारों ओर हैं; सामर्थ्य और महिमा उनके पवित्र स्थान में बसे हुए हैं.

BSB

7 Ascribe to the LORD, O families of the nations, ascribe to the LORD glory and strength.

HINCV

7 राष्ट्रों के समस्त गोत्रो, याहवेह को पहचानो, याहवेह को पहचानकर उनके तेज और सामर्थ्य को देखो.

BSB

8 Ascribe to the LORD the glory due His name; bring an offering and enter His courts.

HINCV

8 याहवेह के नाम की सुयोग्य महिमा करो; उनकी उपस्थिति में भेंट लेकर जाओ;

BSB

9 Worship the LORD in the splendor of His holiness; tremble before Him, all the earth.

HINCV

9 उनकी वंदना पवित्रता के ऐश्वर्य में की जाए. उनकी उपस्थिति में सारी पृथ्वी में कंपकंपी दौड़ जाए.

BSB

10 Declare among the nations: “The LORD reigns!” The world is firmly established; it cannot be moved; He will judge the peoples with equity.

HINCV

10 राष्ट्रों के सामने यह घोषणा की जाए, “याहवेह ही शासक हैं.” यह एक सत्य है कि संसार दृढ़ रूप में स्थिर हो गया है, यह हिल ही नहीं सकता; वह खराई से राष्ट्रों का न्याय करेंगे.

BSB

11 Let the heavens be glad and the earth rejoice; let the sea resound, and all that fills it.

HINCV

11 स्वर्ग आनंदित हो और पृथ्वी मगन; समुद्र और उसमें मगन सब कुछ इसी हर्षोल्लास को प्रतिध्वनित करें.

BSB

12 Let the fields exult, and all that is in them. Then all the trees of the forest will sing for joy

HINCV

12 समस्त मैदान और उनमें चलते फिरते रहे सभी प्राणी उल्‍लसित हों; तब वन के समस्त वृक्ष आनंद में गुणगान करने लगेंगे.

BSB

13 before the LORD, for He is coming—He is coming to judge the earth. He will judge the world in righteousness and the peoples in His faithfulness.

HINCV

13 वे सभी याहवेह की उपस्थिति में गाएं, क्योंकि याहवेह आनेवाला हैं और पृथ्वी पर उनके आने का उद्देश्य है पृथ्वी का न्याय करना. उनका न्याय धार्मिकतापूर्ण होगा; वह मनुष्यों का न्याय अपनी ही सच्चाई के अनुरूप करेंगे.

Questions about Psalms 96? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.