Psalms 97

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 The LORD reigns, let the earth rejoice; let the distant shores be glad.

HINCV

1 यह याहवेह का शासन है, पृथ्वी उल्‍लसित हो; दूर के तटवर्ती क्षेत्र आनंद मनाएं.

BSB

2 Clouds and darkness surround Him; righteousness and justice are His throne’s foundation.

HINCV

2 प्रभु के आस-पास मेघ और गहन अंधकार छाया हुआ है; उनके सिंहासन का आधार धार्मिकता और सच्चाई है.

BSB

3 Fire goes before Him and consumes His foes on every side.

HINCV

3 जब वह आगे बढ़ते हैं, अग्नि उनके आगे-आगे बढ़ते हुए उनके समस्त शत्रुओं को भस्म करती जाती है.

BSB

4 His lightning illuminates the world; the earth sees and trembles.

HINCV

4 उनकी बिजलियां समस्त विश्व को प्रकाशित कर देती हैं; यह देख पृथ्वी कांप उठती है.

BSB

5 The mountains melt like wax at the presence of the LORD, before the Lord of all the earth.

HINCV

5 याहवेह की उपस्थिति में पर्वत मोम समान पिघल जाते हैं, उनके सामने, जो समस्त पृथ्वी के अधिकारी हैं.

BSB

6 The heavens proclaim His righteousness; all the peoples see His glory.

HINCV

6 आकाशमंडल उनके सत्य की घोषणा करती है, समस्त मनुष्य उनके तेज के दर्शक हैं.

BSB

7 All worshipers of images are put to shame—those who boast in idols. Worship Him, all you gods!

HINCV

7 मूर्तियों के उपासक लज्जित कर दिए गए, वे सभी, जो व्यर्थ प्रतिमाओं का गर्व करते हैं; समस्त देवताओ, याहवेह की आराधना करो!

BSB

8 Zion hears and rejoices, and the towns of Judah exult because of Your judgments, O LORD.

HINCV

8 यह सब सुनकर ज़ियोन आनंदित हुआ, याहवेह, आपके निर्णयों के कारण यहूदिया प्रदेश के समस्त नगर हर्षित हो गए.

BSB

9 For You, O LORD, are Most High over all the earth; You are exalted far above all gods.

HINCV

9 क्योंकि याहवेह, आप समस्त रचना में सर्वोच्च हैं; समस्त देवताओं से आप कहीं अधिक महान एवं उत्तम ठहरे हैं.

BSB

10 Hate evil, O you who love the LORD! He preserves the souls of His saints; He delivers them from the hand of the wicked.

HINCV

10 यह उपयुक्त है कि वे सभी, जिन्हें याहवेह से प्रेम है, बुराई से घृणा करें, प्रभु अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करते हैं, वह उन्हें दुष्टों की युक्ति से छुड़ाते हैं.

BSB

11 Light shines on the righteous, gladness on the upright in heart.

HINCV

11 धर्मियों के जीवन प्रकाशित किए जाते हैं तथा निष्ठों के हृदय आनन्दविभोर.

BSB

12 Rejoice in the LORD, you righteous ones, and praise His holy name.

HINCV

12 समस्त धर्मियो, याहवेह में प्रफुल्लित हो और उनके पवित्र नाम का स्तवन करो.

Questions about Psalms 97? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.