Psalms 98
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 A Psalm. Sing to the LORD a new song, for He has done wonders; His right hand and holy arm have gained Him the victory. | HINCV 1 याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ, क्योंकि उन्होंने अद्भुत कार्य किए हैं; उनके दायें हाथ तथा उनकी पवित्र भुजा ने जय प्राप्त की है. |
| BSB 2 The LORD has proclaimed His salvation and revealed His righteousness to the nations. | HINCV 2 याहवेह ने राष्ट्रों पर अपना उद्धार तथा अपनी धार्मिकता परमेश्वर ने प्रकाशित की है. |
| BSB 3 He has remembered His love and faithfulness to the house of Israel; all the ends of the earth have seen the salvation of our God. | HINCV 3 इस्राएल वंश के लिए उन्होंने अपना करुणा-प्रेम तथा सच्चाई को भूला नहीं; पृथ्वी के छोर-छोर तक लोगों ने हमारे परमेश्वर के उद्धार को देख लिया है. |
| BSB 4 Make a joyful noise to the LORD, all the earth; break forth—let your cry ring out, and sing praises! | HINCV 4 याहवेह के लिए समस्त पृथ्वी का आनंद उच्च स्वर में प्रस्तुत हो, संगीत की संगत पर हर्षोल्लास के गीत उमड़ पड़ें; |
| BSB 5 Sing praises to the LORD with the lyre, in melodious song with the harp. | HINCV 5 सारंगी पर याहवेह का स्तवन करे, हां, किन्नोर की संगत पर मधुर धुन के गीत के द्वारा. |
| BSB 6 With trumpets and the blast of the ram’s horn shout for joy before the LORD, the King. | HINCV 6 तुरहियों तथा शोफ़ार के उच्च नाद के साथ याहवेह, हमारे राजा, के लिए उच्च स्वर में हर्षोल्लास का घोष किया जाए. |
| BSB 7 Let the sea resound, and all that fills it, the world, and all who dwell in it. | HINCV 7 समुद्र तथा इसमें मगन सभी कुछ उसका हर्षनाद करें, साथ ही संसार और इसके निवासी भी. |
| BSB 8 Let the rivers clap their hands, let the mountains sing together for joy | HINCV 8 नदियां तालियां बजाएं, पर्वत मिलकर हर्षगान गाएं; |
| BSB 9 before the LORD, for He comes to judge the earth. He will judge the world with righteousness and the peoples with equity. | HINCV 9 वे सभी याहवेह की उपस्थिति में गाएं, क्योंकि याहवेह आनेवाले हैं. पृथ्वी का न्याय करने के लिए वे आ रहे हैं. उनका न्याय धार्मिकता में पूर्ण होगा; वह मनुष्यों का न्याय अपनी ही सच्चाई के अनुरूप करेंगे. |
Questions about Psalms 98? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.