Romans 12

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Therefore I urge you, brothers, on account of God’s mercy, to offer your bodies as living sacrifices, holy and pleasing to God, which is your spiritual service of worship.

HINCV

1 प्रिय भाई बहिनो, परमेश्वर की बड़ी दया के प्रकाश में तुम सबसे मेरी विनती है कि तुम अपने शरीर को परमेश्वर के लिए परमेश्वर को भानेवाला जीवन तथा पवित्र बलि के रूप में भेंट करो. यही तुम्हारी आत्मिक आराधना की विधि है.

BSB

2 Do not be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind. Then you will be able to test and approve what is the good, pleasing, and perfect will of God.

HINCV

2 इस संसार के स्वरूप में न ढलो, परंतु मन के नए हो जाने के द्वारा तुममें जड़ से परिवर्तन हो जाए कि तुम परमेश्वर की इच्छा को, जो उत्तम, ग्रहण करने योग्य तथा त्रुटिहीन है, सत्यापित कर सको.

BSB

3 For by the grace given me I say to every one of you: Do not think of yourself more highly than you ought, but think of yourself with sober judgment, according to the measure of faith God has given you.

HINCV

3 मुझे दिए गए बड़े अनुग्रह के द्वारा मैं तुममें से हर एक को संबोधित करते हुए कहता हूं कि कोई भी स्वयं को अधिक न समझे, परंतु स्वयं के विषय में तुम्हारा आंकलन परमेश्वर द्वारा दिए गए विश्वास के परिमाण के अनुसार हो.

BSB

4 Just as each of us has one body with many members, and not all members have the same function,

HINCV

4 यह इसलिये कि जिस प्रकार हमारे शरीर में अनेक अंग होते हैं और सब अंग एक ही काम नहीं करते;

BSB

5 so in Christ we who are many are one body, and each member belongs to one another.

HINCV

5 उसी प्रकार हम, जो अनेक हैं, मसीह में एक शरीर तथा व्यक्तिगत रूप से सभी एक दूसरे के अंग हैं.

BSB

6 We have different gifts according to the grace given us. If one’s gift is prophecy, let him use it in proportion to his faith;

HINCV

6 इसलिये कि हमें दिए गए अनुग्रह के अनुसार हममें पवित्र आत्मा द्वारा दी गई भिन्‍न-भिन्‍न क्षमताएं हैं. जिसे भविष्यवाणी की क्षमता प्राप्‍त है, वह उसका उपयोग अपने विश्वास के अनुसार करे;

BSB

7 if it is serving, let him serve; if it is teaching, let him teach;

HINCV

7 यदि सेवकाई की, तो सेवकाई में; सिखाने की, तो सिखाने में;

BSB

8 if it is encouraging, let him encourage; if it is giving, let him give generously; if it is leading, let him lead with diligence; if it is showing mercy, let him do it cheerfully.

HINCV

8 उपदेशक की, तो उपदेश देने में; सहायता की, तो बिना दिखावे के उदारतापूर्वक देने में; जिसे अगुवाई की, वह मेहनत के साथ अगुवाई करे तथा जिसे करुणाभाव की, वह इसका प्रयोग सहर्ष करे.

BSB

9 Love must be sincere. Detest what is evil; cling to what is good.

HINCV

9 प्रेम निष्कपट हो; बुराई से घृणा करो; आदर्श के प्रति आसक्त रहो;

BSB

10 Be devoted to one another in brotherly love. Outdo yourselves in honoring one another.

HINCV

10 आपसी प्रेम में समर्पित रहो; अन्यों को ऊंचा सम्मान दो;

BSB

11 Do not let your zeal subside; keep your spiritual fervor, serving the Lord.

HINCV

11 तुम्हारा उत्साह कभी कम न हो; आत्मिक उत्साह बना रहे; प्रभु की सेवा करते रहो;

BSB

12 Be joyful in hope, patient in affliction, persistent in prayer.

HINCV

12 आशा में आनंद, क्लेशों में धीरज तथा प्रार्थना में नियमितता बनाए रखो;

BSB

13 Share with the saints who are in need. Practice hospitality.

HINCV

13 पवित्र संतों की सहायता के लिए तत्पर रहो, आतिथ्य सत्कार करते रहो.

BSB

14 Bless those who persecute you. Bless and do not curse.

HINCV

14 अपने सतानेवालों के लिए तुम्हारे मुख से आशीष ही निकले—आशीष—न कि शाप;

BSB

15 Rejoice with those who rejoice; weep with those who weep.

HINCV

15 जो आनंदित हैं, उनके साथ आनंद मनाओ तथा जो शोकित हैं, उनके साथ शोक;

BSB

16 Live in harmony with one another. Do not be proud, but associate with the lowly. Do not be conceited.

HINCV

16 तुममें आपस में मेल भाव हो; तुम्हारी सोच में अहंकार न हो परंतु उनसे मिलने-जुलने के लिए तत्पर रहो, जो समाज की दृष्टि में छोटे हैं; स्वयं को ज्ञानवान न समझो.

BSB

17 Do not repay anyone evil for evil. Carefully consider what is right in the eyes of everybody.

HINCV

17 किसी के प्रति भी दुष्टता का बदला दुष्टता न हो; तुम्हारा स्वभाव सब की दृष्टि में सुहावना हो;

BSB

18 If it is possible on your part, live at peace with everyone.

HINCV

18 यदि संभव हो तो यथाशक्ति सभी के साथ मेल बनाए रखो.

BSB

19 Do not avenge yourselves, beloved, but leave room for God’s wrath. For it is written: “Vengeance is Mine; I will repay, says the Lord.”

HINCV

19 प्रियजन, तुम स्वयं बदला न लो—इसे परमेश्वर के क्रोध के लिए छोड़ दो, क्योंकि शास्त्र का लेख है: बदला लेना मेरा काम है, प्रतिफल मैं दूंगा. प्रभु का कथन यह भी है:

BSB

20 On the contrary, “If your enemy is hungry, feed him; if he is thirsty, give him a drink. For in so doing, you will heap burning coals on his head.”

HINCV

20 यदि तुम्हारा शत्रु भूखा है, उसे भोजन कराओ, यदि वह प्यासा है, उसे पानी दो; ऐसा करके तुम उसके सिर पर अंगारों का ढेर लगा दोगे.

BSB

21 Do not be overcome by evil, but overcome evil with good.

HINCV

21 बुराई से न हारकर बुराई को भलाई के द्वारा हरा दो.

Questions about Romans 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.