Romans 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 I ask then, did God reject His people? Certainly not! I am an Israelite myself, a descendant of Abraham, from the tribe of Benjamin. | HINCV 1 तो मेरा प्रश्न यह है: क्या परमेश्वर ने अपनी प्रजा का त्याग कर दिया है? नहीं! बिलकुल नहीं! क्योंकि स्वयं मैं एक इस्राएली हूं—अब्राहाम की संतान तथा बिन्यामिन का वंशज. |
| BSB 2 God did not reject His people, whom He foreknew. Do you not know what the Scripture says about Elijah, how he appealed to God against Israel: | HINCV 2 परमेश्वर ने अपनी पूर्वावगत प्रजा का त्याग नहीं कर दिया या क्या तुम यह नहीं जानते कि पवित्र शास्त्र में एलियाह से संबंधित भाग में क्या कहा गया है—इस्राएल के विरुद्ध होकर वह परमेश्वर से कैसे विनती करते हैं: |
| BSB 3 “Lord, they have killed Your prophets and torn down Your altars. I am the only one left, and they are seeking my life as well”? | HINCV 3 “प्रभु, उन्होंने आपके भविष्यद्वक्ताओं की हत्या कर दी है, उन्होंने आपकी वेदियां ध्वस्त कर दीं. मात्र मैं शेष रहा हूं और अब वे मेरे प्राणों के प्यासे हैं?” |
| BSB 4 And what was the divine reply to him? “I have reserved for Myself seven thousand men who have not bowed the knee to Baal.” | HINCV 4 इस पर परमेश्वर का उत्तर क्या था? “मैंने अपने लिए ऐसे सात हज़ार व्यक्ति चुन रखे हैं, जो बाल देवता के सामने नतमस्तक नहीं हुए हैं.” |
| BSB 5 In the same way, at the present time there is a remnant chosen by grace. | HINCV 5 ठीक इसी प्रकार वर्तमान में भी परमेश्वर के अनुग्रह में एक थोड़ा भाग चुना गया है. |
| BSB 6 And if it is by grace, then it is no longer by works. Otherwise, grace would no longer be grace. | HINCV 6 अब, यदि इसकी उत्पत्ति अनुग्रह के द्वारा ही हुई है तो इसका आधार काम नहीं हैं नहीं तो अनुग्रह, अनुग्रह नहीं रह जाएगा. |
| BSB 7 What then? What Israel was seeking, it failed to obtain, but the elect did. The others were hardened, | HINCV 7 तब इसका परिणाम क्या निकला? इस्राएलियों को तो वह प्राप्त हुआ नहीं, जिसे वे खोज रहे थे; इसके विपरीत जो चुने हुए थे, उन्होंने इसे प्राप्त कर लिया तथा शेष हठीले बना दिए गए. |
| BSB 8 as it is written: “God gave them a spirit of stupor, eyes that could not see, and ears that could not hear, to this very day.” | HINCV 8 ठीक जिस प्रकार पवित्र शास्त्र का लेख है: “परमेश्वर ने उन्हें जड़ता की स्थिति में डाल दिया कि आज तक उनकी आंख देखने में तथा कान सुनने में असमर्थ हैं.” |
| BSB 9 And David says: “May their table become a snare and a trap, a stumbling block and a retribution to them. | HINCV 9 दावीद का लेख है: “उनके भोज्य पदार्थ उनके लिए परीक्षा और फंदा, तथा ठोकर का पत्थर और प्रतिशोध बन जाएं. |
| BSB 10 May their eyes be darkened so they cannot see, and their backs be bent forever.” | HINCV 10 उनके आंखों की ज्योति जाती रहे और वे देख न सकें, उनकी कमर स्थायी रूप से झुक जाए.” |
| BSB 11 I ask then, did they stumble so as to fall beyond recovery? Certainly not! However, because of their trespass, salvation has come to the Gentiles to make Israel jealous. | HINCV 11 तो मेरा प्रश्न यह है: क्या उन्हें ऐसी ठोकर लगी कि वे कभी न उठ पाएं? नहीं! बिलकुल नहीं! यहूदियों के गिरने के द्वारा ही गैर-यहूदियों को उद्धार प्राप्त हुआ है कि यहूदियों में जलनभाव उत्पन्न हो जाए. |
| BSB 12 But if their trespass means riches for the world, and their failure means riches for the Gentiles, how much greater riches will their fullness bring! | HINCV 12 यदि उनकी गिरावट ही संसार के लिए आत्मिक धन तथा उनकी असफलता ही गैर-यहूदियों के लिए आत्मिक धन साबित हुई है तो कितना ज्यादा होगा उन सभी की भरपूरी का प्रभाव! |
| BSB 13 I am speaking to you Gentiles. Inasmuch as I am the apostle to the Gentiles, I magnify my ministry | HINCV 13 अब मैं तुमसे बातें करता हूं, जो गैर-यहूदी हो. अब, जबकि मैं गैर-यहूदियों के लिए प्रेरित हूं, मुझे अपनी सेवकाई का गर्व है |
| BSB 14 in the hope that I may provoke my own people to jealousy and save some of them. | HINCV 14 कि मैं किसी भी रीति से कुटुंबियों में जलनभाव उत्पन्न कर सकूं तथा इसके द्वारा उनमें से कुछ को तो उद्धार प्राप्त हो सके; |
| BSB 15 For if their rejection is the reconciliation of the world, what will their acceptance be but life from the dead? | HINCV 15 क्योंकि यदि उनकी अस्वीकृति संसार से परमेश्वर के मेल-मिलाप का कारण बन गई है, तो उनकी स्वीकृति मरे हुओं में से जी उठने के अलावा क्या हो सकती है? |
| BSB 16 If the first part of the dough is holy, so is the whole batch; if the root is holy, so are the branches. | HINCV 16 यदि भेंट का पहला पेडा पवित्र ठहरा तो गूंधा हुआ सारा आटा ही पवित्र है. यदि जड़ पवित्र है तो शाखाएं भी पवित्र ही हुईं न? |
| BSB 17 Now if some branches have been broken off, and you, a wild olive shoot, have been grafted in among the others to share in the nourishment of the olive root, | HINCV 17 किंतु यदि कुछ शाखाएं तोड़ी गई तथा तुम, जो एक जंगली ज़ैतून हो, उनमें रोपे गए हो तथा उनके साथ ज़ैतून पेड़ की जड़ के अंग होने के कारण पौष्टिक सार के सहभागी बन गए हो |
| BSB 18 do not boast over those branches. If you do, remember this: You do not support the root, but the root supports you. | HINCV 18 तो उन शाखाओं का घमंड न भरना. यदि तुम घमंड भरते ही हो तो इस सच्चाई पर विचार करो: यह तुम नहीं, जो जड़ के पोषक हो परंतु जड़ ही है, जो तुम्हारा पोषक है. |
| BSB 19 You will say then, “Branches were broken off so that I could be grafted in.” | HINCV 19 तब तुम्हारा दूसरा तर्क होगा: “शाखाएं तोड़ी गई कि मुझे रोपा जा सके.” |
| BSB 20 That is correct: They were broken off because of unbelief, but you stand by faith. Do not be arrogant, but be afraid. | HINCV 20 ठीक है. किंतु उन्हें तो उनके अविश्वास के कारण अलग किया गया किंतु तुम स्थिर हो अपने विश्वास के कारण. इसके विषय में घमंड न भरते हुए श्रद्धा भाव को स्थान दो. |
| BSB 21 For if God did not spare the natural branches, He will certainly not spare you either. | HINCV 21 यदि परमेश्वर ने स्वाभाविक शाखाओं को भी न छोड़ा तो वह तुम पर भी कृपा नहीं करेंगे. |
| BSB 22 Take notice, therefore, of the kindness and severity of God: severity to those who fell, but kindness to you, if you continue in His kindness. Otherwise you also will be cut off. | HINCV 22 परमेश्वर की कृपा तथा उनकी कठोरता पर विचार करो: गिरे हुए लोगों के लिए कठोरता तथा तुम्हारे लिए कृपा—यदि तुम वास्तव में उनकी कृपा की सीमा में बने रहते हो नहीं तो तुम्हें भी काटकर अलग कर दिया जाएगा. |
| BSB 23 And if they do not persist in unbelief, they will be grafted in, for God is able to graft them in again. | HINCV 23 तब वे भी, यदि वे अपने अविश्वास के हठ में बने न रहें, रोपे जाएंगे क्योंकि परमेश्वर उन्हें रोपने में समर्थ हैं. |
| BSB 24 For if you were cut from a wild olive tree, and contrary to nature were grafted into one that is cultivated, how much more readily will these, the natural branches, be grafted into their own olive tree! | HINCV 24 जब तुम्हें उस पेड़ से, जो प्राकृतिक रूप से जंगली ज़ैतून है, काटकर स्वभाव के विरुद्ध फल देनेवाले जैतून के पेड़ में जोड़ा गया है, तब वे शाखाएं, जो प्राकृतिक हैं, अपने ही मूल पेड़ में कितनी सरलतापूर्वक जोड़ ली जाएंगी! |
| BSB 25 I do not want you to be ignorant of this mystery, brothers, so that you will not be conceited: A hardening in part has come to Israel, until the full number of the Gentiles has come in. | HINCV 25 प्रिय भाई बहिनो, मैं नहीं चाहता कि तुम इस भेद से अनजान रहो—ऐसा न हो कि तुम अपने ऊपर घमंड करने लगो—इस्राएलियों में यह कुछ भाग की कठोरता निर्धारित संख्या में गैर-यहूदियों के मसीह में आ जाने तक ही है. |
| BSB 26 And so all Israel will be saved, as it is written: “The Deliverer will come from Zion; He will remove godlessness from Jacob. | HINCV 26 इस प्रकार पूरा इस्राएल उद्धार प्राप्त करेगा—ठीक जिस प्रकार पवित्र शास्त्र का लेख है: उद्धारकर्ता का आगमन ज़ियोन से होगा. वह याकोब से अभक्ति को दूर करेगा. |
| BSB 27 And this is My covenant with them when I take away their sins.” | HINCV 27 जब मैं उनके पाप हर ले जाऊंगा, तब उनसे मेरी यही वाचा होगी. |
| BSB 28 Regarding the gospel, they are enemies on your account; but regarding election, they are loved on account of the patriarchs. | HINCV 28 ईश्वरीय सुसमाचार के दृष्टिकोण से तो वे तुम्हारे लिए परमेश्वर के शत्रु हैं किंतु चुन लिए जाने के दृष्टिकोण से पूर्वजों के लिए प्रियजन. |
| BSB 29 For God’s gifts and His call are irrevocable. | HINCV 29 परमेश्वर द्वारा दिया गया वरदान तथा उनका बुलावा अटल हैं. |
| BSB 30 Just as you who formerly disobeyed God have now received mercy through their disobedience, | HINCV 30 ठीक जिस प्रकार तुमने, जो किसी समय परमेश्वर की आज्ञा न माननेवाले थे, अब उन यहूदियों की अनाज्ञाकारिता के कारण कृपादृष्टि प्राप्त की है. |
| BSB 31 so they too have now disobeyed, in order that they too may now receive mercy through the mercy shown to you. | HINCV 31 वे अभी भी अनाज्ञाकारी हैं कि तुम पर दिखाई गई कृपादृष्टि के कारण उन पर भी कृपादृष्टि हो जाए. |
| BSB 32 For God has consigned everyone to disobedience so that He may have mercy on everyone. | HINCV 32 इस समय परमेश्वर ने सभी को आज्ञा के उल्लंघन की सीमा में रख दिया है कि वह सभी पर कृपादृष्टि कर सकें. |
| BSB 33 O, the depth of the riches of the wisdom and knowledge of God! How unsearchable are His judgments, and untraceable His ways! | HINCV 33 ओह! कैसा अपार है परमेश्वर की बुद्धि और ज्ञान का भंडार! कैसे अथाह हैं उनके निर्णय! तथा कैसा रहस्यमयी है उनके काम करने का तरीका! |
| BSB 34 “Who has known the mind of the Lord? Or who has been His counselor?” | HINCV 34 भला कौन जान सका है परमेश्वर के मन को? या कौन हुआ है उनका सलाहकार? |
| BSB 35 “Who has first given to God, that God should repay him?” | HINCV 35 क्या किसी ने परमेश्वर को कभी कुछ दिया है कि परमेश्वर उसे वह लौटाएं? |
| BSB 36 For from Him and through Him and to Him are all things. To Him be the glory forever! Amen. | HINCV 36 वही हैं सब कुछ के स्रोत, वही हैं सब कुछ के कारक, वही हैं सब कुछ की नियति—उन्हीं की महिमा सदा-सर्वदा होती रहे, आमेन. |
Questions about Romans 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.