Romans 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Brothers, my heart’s desire and prayer to God for the Israelites is for their salvation. | HINCV 1 प्रिय भाई बहिनो, उनका उद्धार ही मेरी हार्दिक अभिलाषा तथा परमेश्वर से मेरी प्रार्थना का विषय है. |
| BSB 2 For I testify about them that they are zealous for God, but not on the basis of knowledge. | HINCV 2 उनके विषय में मैं यह गवाही देता हूं कि उनमें परमेश्वर के प्रति उत्साह तो है किंतु उनका यह उत्साह वास्तविक ज्ञान के अनुसार नहीं है. |
| BSB 3 Because they were ignorant of God’s righteousness and sought to establish their own, they did not submit to God’s righteousness. | HINCV 3 परमेश्वर की धार्मिकता के विषय में अज्ञानता तथा अपनी ही धार्मिकता की स्थापना करने के उत्साह में उन्होंने स्वयं को परमेश्वर की धार्मिकता के अधीन नहीं किया. |
| BSB 4 For Christ is the end of the law, to bring righteousness to everyone who believes. | HINCV 4 उस हर एक व्यक्ति के लिए, जो मसीह में विश्वास करता है, मसीह ही धार्मिकता की व्यवस्था की समाप्ति हैं. |
| BSB 5 For concerning the righteousness that is by the law, Moses writes: “The man who does these things will live by them.” | HINCV 5 मोशेह के अनुसार व्यवस्था पर आधारित धार्मिकता है, जो इनका अनुसरण करेगा, वह इनके कारण जीवित रहेगा. |
| BSB 6 But the righteousness that is by faith says: “Do not say in your heart, ‘Who will ascend into heaven?’ (that is, to bring Christ down) | HINCV 6 किंतु विश्वास पर आधारित धार्मिकता का भेद है: अपने मन में यह विचार न करो: स्वर्ग पर कौन चढ़ेगा, मसीह को उतार लाने के लिए? |
| BSB 7 or, ‘Who will descend into the Abyss?’ (that is, to bring Christ up from the dead).” | HINCV 7 या मसीह को मरे हुओं में से जीवित करने के उद्देश्य से पाताल में कौन उतरेगा? |
| BSB 8 But what does it say? “The word is near you; it is in your mouth and in your heart,” that is, the word of faith we are proclaiming: | HINCV 8 क्या है इसका मतलब: परमेश्वर का वचन तुम्हारे पास है—तुम्हारे मुख में तथा तुम्हारे हृदय में—विश्वास का वह संदेश, जो हमारे प्रचार का विषय है: |
| BSB 9 that if you confess with your mouth, “Jesus is Lord,” and believe in your heart that God raised Him from the dead, you will be saved. | HINCV 9 इसलिये यदि तुम अपने मुख से मसीह येशु को प्रभु स्वीकार करते हो तथा हृदय में यह विश्वास करते हो कि परमेश्वर ने उन्हें मरे हुओं में से जीवित किया है तो तुम्हें उद्धार प्राप्त होगा, |
| BSB 10 For with your heart you believe and are justified, and with your mouth you confess and are saved. | HINCV 10 क्योंकि विश्वास हृदय से किया जाता है, जिसका परिणाम है धार्मिकता तथा स्वीकृति मुख से होती है, जिसका परिणाम है उद्धार. |
| BSB 11 It is just as the Scripture says: “Anyone who believes in Him will never be put to shame.” | HINCV 11 पवित्र शास्त्र का लेख है: हर एक, जो उनमें विश्वास करेगा, वह लज्जित कभी न होगा. |
| BSB 12 For there is no difference between Jew and Greek: The same Lord is Lord of all, and gives richly to all who call on Him, | HINCV 12 यहूदी तथा यूनानी में कोई भेद नहीं रह गया क्योंकि एक ही प्रभु सबके प्रभु हैं, जो उन सबके लिए, जो उनकी दोहाई देते हैं, अपार संपदा हैं. |
| BSB 13 for, “Everyone who calls on the name of the Lord will be saved.” | HINCV 13 क्योंकि हर एक, जो प्रभु को पुकारेगा, उद्धार प्राप्त करेगा. |
| BSB 14 How then can they call on the One in whom they have not believed? And how can they believe in the One of whom they have not heard? And how can they hear without someone to preach? | HINCV 14 वे भला उन्हें कैसे पुकारेंगे जिनमें उन्होंने विश्वास ही नहीं किया? वे भला उनमें विश्वास कैसे करेंगे, जिन्हें उन्होंने सुना ही नहीं? और वे भला सुनेंगे कैसे यदि उनकी उद्घोषणा करनेवाला नहीं? |
| BSB 15 And how can they preach unless they are sent? As it is written: “How beautiful are the feet of those who bring good news!” | HINCV 15 और प्रचारक प्रचार कैसे कर सकेंगे यदि उन्हें भेजा ही नहीं गया? जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: कैसे सुहावने हैं वे चरण जिनके द्वारा अच्छी बातों का सुसमाचार लाया जाता है! |
| BSB 16 But not all of them welcomed the good news. For Isaiah says, “Lord, who has believed our message?” | HINCV 16 फिर भी सभी ने ईश्वरीय सुसमाचार पर ध्यान नहीं दिया. भविष्यवक्ता यशायाह का लेख है: “प्रभु! किसने हमारी बातों पर विश्वास किया?” |
| BSB 17 Consequently, faith comes by hearing, and hearing by the word of Christ. | HINCV 17 इसलिये स्पष्ट है कि विश्वास की उत्पत्ति होती है सुनने के माध्यम से तथा सुनना मसीह के वचन के माध्यम से. |
| BSB 18 But I ask, did they not hear? Indeed they did: “Their voice has gone out into all the earth, their words to the ends of the world.” | HINCV 18 किंतु अब प्रश्न यह है: क्या उन्होंने सुना नहीं? निःसंदेह उन्होंने सुना है: उनका शब्द सारी पृथ्वी में तथा, उनका संदेश पृथ्वी के छोर तक पहुंच चुका है. |
| BSB 19 I ask instead, did Israel not understand? First, Moses says: “I will make you jealous by those who are not a nation; I will make you angry by a nation without understanding.” | HINCV 19 मेरा प्रश्न है, क्या इस्राएली इसे समझ सके? पहले मोशेह ने कहा: मैं एक ऐसी जनता के द्वारा तुममें जलनभाव उत्पन्न करूंगा, जो राष्ट्र है ही नहीं. मैं तुम्हें एक ऐसे राष्ट्र के द्वारा क्रोधित करूंगा, जिसमें समझ है ही नहीं. |
| BSB 20 And Isaiah boldly says: “I was found by those who did not seek Me; I revealed Myself to those who did not ask for Me.” | HINCV 20 इसके बाद भविष्यवक्ता यशायाह निडरतापूर्वक कहते हैं: मुझे तो उन्होंने पा लिया, जो मुझे खोज भी नहीं रहे थे तथा मैं उन पर प्रकट हो गया, जिन्होंने इसकी कामना भी नहीं की थी. |
| BSB 21 But as for Israel he says: “All day long I have held out My hands to a disobedient and obstinate people.” | HINCV 21 इस्राएल के विषय में परमेश्वर का कथन है: “मैं आज्ञा न माननेवाली और हठीली प्रजा के सामने पूरे दिन हाथ पसारे रहा.” |
Questions about Romans 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.