Romans 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 I ask then, did God reject His people? Certainly not! I am an Israelite myself, a descendant of Abraham, from the tribe of Benjamin. | HINIRV 1 इसलिए मैं कहता हूँ, क्या परमेश्वर ने अपनी प्रजा को त्याग दिया? कदापि नहीं! मैं भी तो इस्राएली हूँ; अब्राहम के वंश और बिन्यामीन के गोत्र में से हूँ। |
| BSB 2 God did not reject His people, whom He foreknew. Do you not know what the Scripture says about Elijah, how he appealed to God against Israel: | HINIRV 2 परमेश्वर ने अपनी उस प्रजा को नहीं त्यागा, जिसे उसने पहले ही से जाना: क्या तुम नहीं जानते, कि पवित्रशास्त्र एलिय्याह की कथा में क्या कहता है; कि वह इस्राएल के विरोध में परमेश्वर से विनती करता है। (भज. 94:14) |
| BSB 3 “Lord, they have killed Your prophets and torn down Your altars. I am the only one left, and they are seeking my life as well”? | HINIRV 3 “हे प्रभु, उन्होंने तेरे भविष्यद्वक्ताओं को मार डाला, और तेरी वेदियों को ढा दिया है; और मैं ही अकेला बच रहा हूँ, और वे मेरे प्राण के भी खोजी हैं।” (1 राजा. 19:10, 1 राजा. 19:14) |
| BSB 4 And what was the divine reply to him? “I have reserved for Myself seven thousand men who have not bowed the knee to Baal.” | HINIRV 4 परन्तु परमेश्वर से उसे क्या उत्तर मिला “मैंने अपने लिये सात हजार पुरुषों को रख छोड़ा है जिन्होंने बाल के आगे घुटने नहीं टेके हैं।” (1 राजा. 19:18) |
| BSB 5 In the same way, at the present time there is a remnant chosen by grace. | HINIRV 5 इसी रीति से इस समय भी, अनुग्रह से चुने हुए कुछ लोग बाकी हैं । |
| BSB 6 And if it is by grace, then it is no longer by works. Otherwise, grace would no longer be grace. | HINIRV 6 यदि यह अनुग्रह से हुआ है, तो फिर कर्मों से नहीं, नहीं तो अनुग्रह फिर अनुग्रह नहीं रहा। |
| BSB 7 What then? What Israel was seeking, it failed to obtain, but the elect did. The others were hardened, | HINIRV 7 फिर परिणाम क्या हुआ? यह कि इस्राएली जिसकी खोज में हैं, वह उनको नहीं मिला; परन्तु चुने हुओं को मिला और शेष लोग कठोर किए गए हैं। |
| BSB 8 as it is written: “God gave them a spirit of stupor, eyes that could not see, and ears that could not hear, to this very day.” | HINIRV 8 जैसा लिखा है, “परमेश्वर ने उन्हें आज के दिन तक मंदता की आत्मा दे रखी है और ऐसी आँखें दी जो न देखें और ऐसे कान जो न सुनें।” (व्यव. 29:4, यशा. 6:9,10, यशा. 29:10, यहे. 12:2) |
| BSB 9 And David says: “May their table become a snare and a trap, a stumbling block and a retribution to them. | HINIRV 9 और दाऊद कहता है, “उनका भोजन उनके लिये जाल, और फंदा, और ठोकर, और दण्ड का कारण हो जाए। |
| BSB 10 May their eyes be darkened so they cannot see, and their backs be bent forever.” | HINIRV 10 उनकी आँखों पर अंधेरा छा जाए ताकि न देखें, और तू सदा उनकी पीठ को झुकाए रख।” (भज. 69:23) |
| BSB 11 I ask then, did they stumble so as to fall beyond recovery? Certainly not! However, because of their trespass, salvation has come to the Gentiles to make Israel jealous. | HINIRV 11 तो मैं कहता हूँ क्या उन्होंने इसलिए ठोकर खाई, कि गिर पड़ें? कदापि नहीं परन्तु उनके गिरने के कारण अन्यजातियों को उद्धार मिला, कि उन्हें जलन हो। (व्यव. 32:21) |
| BSB 12 But if their trespass means riches for the world, and their failure means riches for the Gentiles, how much greater riches will their fullness bring! | HINIRV 12 अब यदि उनका गिरना जगत के लिये धन और उनकी घटी अन्यजातियों के लिये सम्पत्ति का कारण हुआ, तो उनकी भरपूरी से कितना न होगा। |
| BSB 13 I am speaking to you Gentiles. Inasmuch as I am the apostle to the Gentiles, I magnify my ministry | HINIRV 13 मैं तुम अन्यजातियों से यह बातें कहता हूँ। जबकि मैं अन्यजातियों के लिये प्रेरित हूँ, तो मैं अपनी सेवा की बड़ाई करता हूँ, |
| BSB 14 in the hope that I may provoke my own people to jealousy and save some of them. | HINIRV 14 ताकि किसी रीति से मैं अपने कुटुम्बियों से जलन करवाकर उनमें से कई एक का उद्धार कराऊँ। |
| BSB 15 For if their rejection is the reconciliation of the world, what will their acceptance be but life from the dead? | HINIRV 15 क्योंकि जबकि उनका त्याग दिया जाना जगत के मिलाप का कारण हुआ, तो क्या उनका ग्रहण किया जाना मरे हुओं में से जी उठने के बराबर न होगा? |
| BSB 16 If the first part of the dough is holy, so is the whole batch; if the root is holy, so are the branches. | HINIRV 16 जब भेंट का पहला पेड़ा पवित्र ठहरा, तो पूरा गूँधा हुआ आटा भी पवित्र है: और जब जड़ पवित्र ठहरी, तो डालियाँ भी ऐसी ही हैं। |
| BSB 17 Now if some branches have been broken off, and you, a wild olive shoot, have been grafted in among the others to share in the nourishment of the olive root, | HINIRV 17 और यदि कई एक डाली तोड़ दी गईं, और तू जंगली जैतून होकर उनमें साटा गया, और जैतून की जड़ की चिकनाई का भागी हुआ है। |
| BSB 18 do not boast over those branches. If you do, remember this: You do not support the root, but the root supports you. | HINIRV 18 तो डालियों पर घमण्ड न करना; और यदि तू घमण्ड करे, तो जान रख, कि तू जड़ को नहीं, परन्तु जड़ तुझे सम्भालती है। |
| BSB 19 You will say then, “Branches were broken off so that I could be grafted in.” | HINIRV 19 फिर तू कहेगा, “डालियाँ इसलिए तोड़ी गई, कि मैं साटा जाऊँ।” |
| BSB 20 That is correct: They were broken off because of unbelief, but you stand by faith. Do not be arrogant, but be afraid. | HINIRV 20 भला, वे तो अविश्वास के कारण तोड़ी गईं, परन्तु तू विश्वास से बना रहता है इसलिए अभिमानी न हो, परन्तु भय मान, |
| BSB 21 For if God did not spare the natural branches, He will certainly not spare you either. | HINIRV 21 क्योंकि जब परमेश्वर ने स्वाभाविक डालियाँ न छोड़ी, तो तुझे भी न छोड़ेगा। |
| BSB 22 Take notice, therefore, of the kindness and severity of God: severity to those who fell, but kindness to you, if you continue in His kindness. Otherwise you also will be cut off. | HINIRV 22 इसलिए परमेश्वर की दयालुता और कड़ाई को देख! जो गिर गए, उन पर कड़ाई, परन्तु तुझ पर दयालुता, यदि तू उसमें बना रहे, नहीं तो, तू भी काट डाला जाएगा। |
| BSB 23 And if they do not persist in unbelief, they will be grafted in, for God is able to graft them in again. | HINIRV 23 और वे भी यदि अविश्वास में न रहें, तो साटे जाएँगे क्योंकि परमेश्वर उन्हें फिर साट सकता है। |
| BSB 24 For if you were cut from a wild olive tree, and contrary to nature were grafted into one that is cultivated, how much more readily will these, the natural branches, be grafted into their own olive tree! | HINIRV 24 क्योंकि यदि तू उस जैतून से, जो स्वभाव से जंगली है, काटा गया और स्वभाव के विरुद्ध अच्छी जैतून में साटा गया, तो ये जो स्वाभाविक डालियाँ हैं, अपने ही जैतून में साटे क्यों न जाएँगे। |
| BSB 25 I do not want you to be ignorant of this mystery, brothers, so that you will not be conceited: A hardening in part has come to Israel, until the full number of the Gentiles has come in. | HINIRV 25 हे भाइयों, कहीं ऐसा न हो, कि तुम अपने आपको बुद्धिमान समझ लो; इसलिए मैं नहीं चाहता कि तुम इस भेद से अनजान रहो, कि जब तक अन्यजातियाँ पूरी रीति से प्रवेश न कर लें, तब तक इस्राएल का एक भाग ऐसा ही कठोर रहेगा। |
| BSB 26 And so all Israel will be saved, as it is written: “The Deliverer will come from Zion; He will remove godlessness from Jacob. | HINIRV 26 और इस रीति से सारा इस्राएल उद्धार पाएगा; जैसा लिखा है, “छुड़ानेवाला सिय्योन से आएगा, और अभक्ति को याकूब से दूर करेगा। (यशा. 59:20) |
| BSB 27 And this is My covenant with them when I take away their sins.” | HINIRV 27 और उनके साथ मेरी यही वाचा होगी, जबकि मैं उनके पापों को दूर कर दूँगा।” (यशा. 27:9, यशा. 43:25) |
| BSB 28 Regarding the gospel, they are enemies on your account; but regarding election, they are loved on account of the patriarchs. | HINIRV 28 सुसमाचार के भाव से तो तुम्हारे लिए वे परमेश्वर के बैरी हैं, परन्तु चुन लिये जाने के भाव से पूर्वजों के कारण प्यारे हैं। |
| BSB 29 For God’s gifts and His call are irrevocable. | HINIRV 29 क्योंकि परमेश्वर अपने वरदानों से, और बुलाहट से कभी पीछे नहीं हटता। |
| BSB 30 Just as you who formerly disobeyed God have now received mercy through their disobedience, | HINIRV 30 क्योंकि जैसे तुम ने पहले परमेश्वर की आज्ञा न मानी परन्तु अभी उनके आज्ञा न मानने से तुम पर दया हुई। |
| BSB 31 so they too have now disobeyed, in order that they too may now receive mercy through the mercy shown to you. | HINIRV 31 वैसे ही उन्होंने भी अब आज्ञा न मानी कि तुम पर जो दया होती है इससे उन पर भी दया हो। |
| BSB 32 For God has consigned everyone to disobedience so that He may have mercy on everyone. | HINIRV 32 क्योंकि परमेश्वर ने सब को आज्ञा न मानने के कारण बन्द कर रखा है ताकि वह सब पर दया करे। |
| BSB 33 O, the depth of the riches of the wisdom and knowledge of God! How unsearchable are His judgments, and untraceable His ways! | HINIRV 33 अहा, परमेश्वर का धन और बुद्धि और ज्ञान क्या ही गम्भीर है! उसके विचार कैसे अथाह, और उसके मार्ग कैसे अगम हैं! |
| BSB 34 “Who has known the mind of the Lord? Or who has been His counselor?” | HINIRV 34 “प्रभु कि बुद्धि को किसने जाना? या उनका मंत्री कौन हुआ? (अय्यू. 15:8, यिर्म. 23:18) |
| BSB 35 “Who has first given to God, that God should repay him?” | HINIRV 35 या किसने पहले उसे कुछ दिया है जिसका बदला उसे दिया जाए?” (अय्यू. 41:11) |
| BSB 36 For from Him and through Him and to Him are all things. To Him be the glory forever! Amen. | HINIRV 36 क्योंकि उसकी ओर से, और उसी के द्वारा, और उसी के लिये सब कुछ है: उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन। |
Questions about Romans 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.