1 Chronicles 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now Hiram king of Tyre sent envoys to David, along with cedar logs, stonemasons, and carpenters, to build a palace for him.

HINIRV

1 सोर के राजा हीराम ने दाऊद के पास दूत भेजे, और उसका भवन बनाने को देवदार की लकड़ी और राजमिस्त्री और बढ़ई भेजे।

BSB

2 And David realized that the LORD had established him as king over Israel and had highly exalted his kingdom for the sake of His people Israel.

HINIRV

2 तब दाऊद को निश्चय हो गया कि यहोवा ने उसे इस्राएल का राजा करके स्थिर किया है, क्योंकि उसकी प्रजा इस्राएल के निमित्त उसका राज्य अत्यन्त बढ़ गया था।

BSB

3 And David took more wives in Jerusalem and became the father of more sons and daughters.

HINIRV

3 यरूशलेम में दाऊद ने और स्त्रियों से विवाह कर लिया, और उनसे और बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

BSB

4 These are the names of the children born to him in Jerusalem: Shammua, Shobab, Nathan, Solomon,

HINIRV

4 उसकी जो सन्तान यरूशलेम में उत्पन्न हुई, उनके नाम ये हैं: शम्मू, शोबाब, नातान, सुलैमान;

BSB

5 Ibhar, Elishua, Elpelet,

HINIRV

5 यिभार, एलीशू, एलपेलेत;

BSB

6 Nogah, Nepheg, Japhia,

HINIRV

6 नोगह, नेपेग, यापी, एलीशामा,

BSB

7 Elishama, Beeliada, and Eliphelet.

HINIRV

7 बेल्यादा और एलीपेलेत।

BSB

8 When the Philistines heard that David had been anointed king over all Israel, they all went in search of him; but David learned of this and went out to face them.

HINIRV

8 जब पलिश्तियों ने सुना कि पूरे इस्राएल का राजा होने के लिये दाऊद का अभिषेक हुआ, तब सब पलिश्तियों ने दाऊद की खोज में चढ़ाई की; यह सुनकर दाऊद उनका सामना करने को निकल गया।

BSB

9 Now the Philistines had come and raided the Valley of Rephaim.

HINIRV

9 पलिश्ती आए और रपाईम नामक तराई में धावा बोला।

BSB

10 So David inquired of God, “Should I go up against the Philistines? Will You deliver them into my hand?” “Go,” replied the LORD, “for I will deliver them into your hand.”

HINIRV

10 तब दाऊद ने परमेश्वर से पूछा, “क्या मैं पलिश्तियों पर चढ़ाई करूँ? और क्या तू उन्हें मेरे हाथ में कर देगा?” यहोवा ने उससे कहा, “चढ़ाई कर, क्योंकि मैं उन्हें तेरे हाथ में कर दूँगा।”

BSB

11 So David and his men went up to Baal-perazim, where he defeated the Philistines and said, “Like a bursting flood, God has burst out against my enemies by my hand.” So they called that place Baal-perazim.

HINIRV

11 इसलिए जब वे बालपरासीम को आए, तब दाऊद ने उनको वहीं मार लिया; तब दाऊद ने कहा, “परमेश्वर मेरे द्वारा मेरे शत्रुओं पर जल की धारा के समान टूट पड़ा है।” इस कारण उस स्थान का नाम बालपरासीम रखा गया।

BSB

12 There the Philistines abandoned their gods, and David ordered that they be burned in the fire.

HINIRV

12 वहाँ वे अपने देवताओं को छोड़ गए, और दाऊद की आज्ञा से वे आग लगाकर फूँक दिए गए।

BSB

13 Once again the Philistines raided the valley.

HINIRV

13 फिर दूसरी बार पलिश्तियों ने उसी तराई में धावा बोला।

BSB

14 So David again inquired of God, who answered him, “Do not march up after them, but circle around them and attack them in front of the balsam trees.

HINIRV

14 तब दाऊद ने परमेश्वर से फिर पूछा, और परमेश्वर ने उससे कहा, “उनका पीछा मत कर; उनसे मुड़कर तूत के वृक्षों के सामने से उन पर छापा मार।

BSB

15 As soon as you hear the sound of marching in the tops of the balsam trees, move out to battle, because this will mean that God has gone out before you to strike the camp of the Philistines.”

HINIRV

15 और जब तूत के वृक्षों की फुनगियों में से सेना के चलने की सी आहट तुझे सुन पड़े, तब यह जानकर युद्ध करने को निकल जाना कि परमेश्वर पलिश्तियों की सेना को मारने के लिये तेरे आगे जा रहा है।”

BSB

16 So David did as God had commanded him, and they struck down the army of the Philistines all the way from Gibeon to Gezer.

HINIRV

16 परमेश्वर की इस आज्ञा के अनुसार दाऊद ने किया, और इस्राएलियों ने पलिश्तियों की सेना को गिबोन से लेकर गेजेर तक मार लिया।

BSB

17 And David’s fame went out into every land, and the LORD caused all nations to fear him.

HINIRV

17 तब दाऊद की कीर्ति सब देशों में फैल गई, और यहोवा ने सब जातियों के मन में उसका भय भर दिया।

Questions about 1 Chronicles 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.