1 Chronicles 14
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now Hiram king of Tyre sent envoys to David, along with cedar logs, stonemasons, and carpenters, to build a palace for him. | HINCV 1 सोर देश के राजा हीराम ने देवदार के पेड़ की लकड़ी, राजमिस्त्री और बढ़ई के साथ अपने दूत भेजे. हीराम की इच्छा थी दावीद के लिए एक घर बनवाना. |
| BSB 2 And David realized that the LORD had established him as king over Israel and had highly exalted his kingdom for the sake of His people Israel. | HINCV 2 दावीद को यह साफ़ निश्चय हो गया था कि याहवेह ने उन्हें राजा के रूप में प्रतिष्ठित कर दिया है और यह भी कि याहवेह की प्रजा इस्राएल के लिए उसका राज्य बहुत ही गौरवान्वित हो गया है. |
| BSB 3 And David took more wives in Jerusalem and became the father of more sons and daughters. | HINCV 3 येरूशलेम आकर बसने पर दावीद और भी उपपत्नियां और पत्नियां ले आए, और उनके और भी संतान पैदा हुईं. |
| BSB 4 These are the names of the children born to him in Jerusalem: Shammua, Shobab, Nathan, Solomon, | HINCV 4 येरूशलेम में पैदा उनकी संतान के नाम ये हैं: शम्मुआ, शोबाब, नाथान, शलोमोन, |
| BSB 5 Ibhar, Elishua, Elpelet, | HINCV 5 इबहार, एलिशुआ, एलपेलेत, |
| BSB 6 Nogah, Nepheg, Japhia, | HINCV 6 नोगाह, नेफ़ेग, याफिया, |
| BSB 7 Elishama, Beeliada, and Eliphelet. | HINCV 7 एलिषमा, बीएलिआदा और एलिफेलेत. |
| BSB 8 When the Philistines heard that David had been anointed king over all Israel, they all went in search of him; but David learned of this and went out to face them. | HINCV 8 जब फिलिस्तीनियों को यह मालूम हुआ कि सारे इस्राएल के लिए दावीद का राजाभिषेक किया गया है, सभी फिलिस्तीनी दावीद की खोज में निकल पड़े. दावीद को इसका समाचार मिल गया. वह उनसे युद्ध करने निकल पड़े. |
| BSB 9 Now the Philistines had come and raided the Valley of Rephaim. | HINCV 9 इस समय फिलिस्तीनी आकर रेफाइम घाटी में फैल गए. |
| BSB 10 So David inquired of God, “Should I go up against the Philistines? Will You deliver them into my hand?” “Go,” replied the LORD, “for I will deliver them into your hand.” | HINCV 10 दावीद ने परमेश्वर से पूछा, “क्या मैं फिलिस्तीनियों पर हमला करूं? क्या आप उन्हें मेरे अधीन कर देंगे?” याहवेह ने दावीद को उत्तर दिया, “हमला करो! मैं उन्हें तुम्हारे अधीन कर दूंगा.” |
| BSB 11 So David and his men went up to Baal-perazim, where he defeated the Philistines and said, “Like a bursting flood, God has burst out against my enemies by my hand.” So they called that place Baal-perazim. | HINCV 11 दावीद और उसके सैनिकों ने बाल-पेराज़िम नामक स्थान पर पहुंचे और वहां फिलिस्तीनियों को हरा दिया. वहां दावीद ने यह घोषित किया, “परमेश्वर मेरे शत्रुओं पर कुछ ऐसे टूट पड़े, जैसे बहुत से जल के बांध को तोड़ देते वक्त का बहाव.” इस पर उस स्थान का नाम पड़ गया, बाल-पेराज़िम. |
| BSB 12 There the Philistines abandoned their gods, and David ordered that they be burned in the fire. | HINCV 12 फिलिस्तीनी अपने देवता वहीं छोड़कर भागे थे. तब दावीद ने आदेश दिया और वे जला दिए गए. |
| BSB 13 Once again the Philistines raided the valley. | HINCV 13 एक बार फिर फिलिस्तीनियों ने उस घाटी में छापा मारा. |
| BSB 14 So David again inquired of God, who answered him, “Do not march up after them, but circle around them and attack them in front of the balsam trees. | HINCV 14 दावीद ने दोबारा परमेश्वर से पूछा और परमेश्वर ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम उनका पीछा करते हुए हमला न करना, बल्कि घूमकर उनके पीछे जाओ और मोखा पेड़ों के सामने से उन पर हमला करो. |
| BSB 15 As soon as you hear the sound of marching in the tops of the balsam trees, move out to battle, because this will mean that God has gone out before you to strike the camp of the Philistines.” | HINCV 15 हमला उस समय सही होगा, जब तुम्हें मोखा के पेड़ों के ऊपर से सेना की चहल-कदमी सुनाई देने लगें. तब तुम युद्ध शुरू कर देना, क्योंकि उस समय परमेश्वर तुम्हारे आगे-आगे फिलिस्तीनी सेना को मारते हुए आगे बढ़ रहे होंगे.” |
| BSB 16 So David did as God had commanded him, and they struck down the army of the Philistines all the way from Gibeon to Gezer. | HINCV 16 दावीद ने वैसा ही किया, जैसा परमेश्वर ने आदेश दिया था. उन्होंने गिबयोन से लेकर गेज़ेर तक फिलिस्तीनी सेना को मार गिराया. |
| BSB 17 And David’s fame went out into every land, and the LORD caused all nations to fear him. | HINCV 17 सभी देशों में दावीद की कीर्ति फैलती चली गई. याहवेह ने सभी देशों पर उनका आतंक फैला दिया. |
Questions about 1 Chronicles 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.