1 Thessalonians 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now about the times and seasons, brothers, we do not need to write to you.

HINCV

1 प्रिय भाई बहनो, इसकी कोई ज़रूरत नहीं कि तुम्हें समयों और कालों के विषय में लिखा जाए,

BSB

2 For you are fully aware that the Day of the Lord will come like a thief in the night.

HINCV

2 तुम्हें यह भली प्रकार मालूम है कि प्रभु के दिन का आगमन ठीक वैसा ही अचानक होगा जैसा रात में एक चोर का.

BSB

3 While people are saying, “Peace and security,” destruction will come upon them suddenly, like labor pains on a pregnant woman, and they will not escape.

HINCV

3 लोग कह रहे होंगे, “सब कुशल है, कोई संकट है ही नहीं!” उसी समय बिना किसी पहले से जानकारी के उन पर विनाश टूट पड़ेगा—गर्भवती की प्रसव पीड़ा के समान, उनका भाग निकलना असंभव होगा.

BSB

4 But you, brothers, are not in the darkness so that this day should overtake you like a thief.

HINCV

4 किंतु तुम, प्रिय भाई बहनो, इस विषय में अंधकार में नहीं हो कि वह दिन तुम पर एकाएक एक चोर के समान अचानक से आ पड़े.

BSB

5 For you are all sons of the light and sons of the day; we do not belong to the night or to the darkness.

HINCV

5 तुम सभी ज्योति की संतान हो—दिन के वंशज. हम न तो रात के हैं और न अंधकार के,

BSB

6 So then, let us not sleep as the others do, but let us remain awake and sober.

HINCV

6 इसलिये हम, बाकियों के समान सोए हुए नहीं परंतु सावधान और व्यवस्थित रहें.

BSB

7 For those who sleep, sleep at night, and those who get drunk, get drunk at night.

HINCV

7 क्योंकि वे, जो सोते हैं, रात में सोते हैं और वे, जो मतवाले होते हैं, रात में ही मतवाले होते हैं.

BSB

8 But since we belong to the day, let us be sober, putting on the breastplate of faith and love, and the helmet of our hope of salvation.

HINCV

8 अब इसलिये कि हम दिन के बने हुए हैं, हम विश्वास और प्रेम का कवच तथा उद्धार की आशा का टोप धारण कर व्यवस्थित हो जाएं.

BSB

9 For God has not appointed us to suffer wrath, but to obtain salvation through our Lord Jesus Christ.

HINCV

9 परमेश्वर द्वारा हम क्रोध के लिए नहीं परंतु हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा उद्धार पाने के लिए ठहराए गए हैं.

BSB

10 He died for us so that, whether we are awake or asleep, we may live together with Him.

HINCV

10 जिन्होंने हमारे लिए प्राण त्याग दिया, कि चाहे हम जागते हों या सोते हों, उनके साथ निवास करें.

BSB

11 Therefore encourage and build one another up, just as you are already doing.

HINCV

11 इसलिये तुम, जैसा इस समय कर ही रहे हो, एक दूसरे को आपस में प्रोत्साहित तथा उन्‍नत करने में लगे रहो.

BSB

12 But we ask you, brothers, to acknowledge those who work diligently among you, who care for you in the Lord and who admonish you.

HINCV

12 प्रिय भाई बहनो, तुमसे हमारी विनती है कि तुम उनकी सराहना करो, जो तुम्हारे बीच लगन से परिश्रम कर रहे हैं, जो प्रभु में तुम्हारे लिए ज़िम्मेदार हैं तथा तुम्हें शिक्षा देते हैं.

BSB

13 In love, hold them in highest regard because of their work. Live in peace with one another.

HINCV

13 उनके परिश्रम को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रेमपूर्वक ऊंचा सम्मान दो. आपस में मेल-मिलाप बनाए रखो.

BSB

14 And we urge you, brothers, to admonish the unruly, encourage the fainthearted, help the weak, and be patient with everyone.

HINCV

14 प्रिय भाई बहनो, हम तुमसे विनती करते हैं कि जो बिगड़े हुए हैं, उन्हें फटकार लगाओ; जो डरे हुए हैं, उन्हें ढाढस दो, दुर्बलों की सहायता करो तथा सभी के साथ धीरजवान बने रहो.

BSB

15 Make sure that no one repays evil for evil. Always pursue what is good for one another and for all people.

HINCV

15 यह ध्यान रखो कि कोई भी बुराई का बदला बुराई से न लेने पाए किंतु हमेशा वही करने का प्रयास करो, जिसमें पारस्परिक और सभी का भला हो.

BSB

16 Rejoice at all times.

HINCV

16 हमेशा आनंदित रहो,

BSB

17 Pray without ceasing.

HINCV

17 प्रार्थना लगातार की जाए,

BSB

18 Give thanks in every circumstance, for this is God’s will for you in Christ Jesus.

HINCV

18 हर एक परिस्थिति में धन्यवाद प्रकट किया जाए; क्योंकि मसीह येशु में तुमसे परमेश्वर की यही आशा है.

BSB

19 Do not extinguish the Spirit.

HINCV

19 पवित्र आत्मा को न बुझाओ.

BSB

20 Do not treat prophecies with contempt,

HINCV

20 भविष्यवाणियों को तुच्छ न समझो

BSB

21 but test all things. Hold fast to what is good.

HINCV

21 परंतु हर एक को सावधानीपूर्वक बारीकी से जांचो तथा उसे, जो अच्छा है, थामे रहो.

BSB

22 Abstain from every form of evil.

HINCV

22 बुराई का उसके हर एक रूप में बहिष्कार करो.

BSB

23 Now may the God of peace Himself sanctify you completely, and may your entire spirit, soul, and body be kept blameless at the coming of our Lord Jesus Christ.

HINCV

23 अंततः परमेश्वर, जो शांति के स्रोत हैं, तुम्हें पूरी तरह अपने लिए बुराई से अलग करने तथा तुम्हारी आत्मा, प्राण तथा शरीर को पूरी तरह से हमारे प्रभु येशु मसीह के दोबारा आगमन के अवसर तक निर्दोष रूप में सुरक्षित रखें.

BSB

24 The One who calls you is faithful, and He will do it.

HINCV

24 सच्चे हैं वह, जिन्होंने तुम्हें बुलाया है. वही इसको पूरा भी करेंगे.

BSB

25 Brothers, pray for us as well.

HINCV

25 प्रिय भाई बहनो, हमारे लिए प्रार्थना करते रहना.

BSB

26 Greet all the brothers with a holy kiss.

HINCV

26 पवित्र चुंबन से एक दूसरे को नमस्कार करो.

BSB

27 I charge you before the Lord to have this letter read to all the brothers.

HINCV

27 प्रभु में हमारी यह आज्ञा है कि यह पत्र सब भाई बहनों के सामने पढ़ा जाए.

BSB

28 The grace of our Lord Jesus Christ be with you.

HINCV

28 तुम पर हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा बनी रहे.

Questions about 1 Thessalonians 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.