1 Thessalonians 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now about the times and seasons, brothers, we do not need to write to you.

HINIRV

1 पर हे भाइयों, इसका प्रयोजन नहीं, कि समयों और कालों के विषय में तुम्हारे पास कुछ लिखा जाए।

BSB

2 For you are fully aware that the Day of the Lord will come like a thief in the night.

HINIRV

2 क्योंकि तुम आप ठीक जानते हो कि जैसा रात को चोर आता है, वैसा ही प्रभु का दिन आनेवाला है।

BSB

3 While people are saying, “Peace and security,” destruction will come upon them suddenly, like labor pains on a pregnant woman, and they will not escape.

HINIRV

3 जब लोग कहते होंगे, “कुशल है, और कुछ भय नहीं,” तो उन पर एकाएक विनाश आ पड़ेगा, जिस प्रकार गर्भवती पर पीड़ा; और वे किसी रीति से न बचेंगे। (मत्ती 24:37-39)

BSB

4 But you, brothers, are not in the darkness so that this day should overtake you like a thief.

HINIRV

4 पर हे भाइयों, तुम तो अंधकार में नहीं हो, कि वह दिन तुम पर चोर के समान आ पड़े।

BSB

5 For you are all sons of the light and sons of the day; we do not belong to the night or to the darkness.

HINIRV

5 क्योंकि तुम सब ज्योति की सन्तान, और दिन की सन्तान हो, हम न रात के हैं, न अंधकार के हैं।

BSB

6 So then, let us not sleep as the others do, but let us remain awake and sober.

HINIRV

6 इसलिए हम औरों की समान सोते न रहें, पर जागते और सावधान रहें।

BSB

7 For those who sleep, sleep at night, and those who get drunk, get drunk at night.

HINIRV

7 क्योंकि जो सोते हैं, वे रात ही को सोते हैं, और जो मतवाले होते हैं, वे रात ही को मतवाले होते हैं।

BSB

8 But since we belong to the day, let us be sober, putting on the breastplate of faith and love, and the helmet of our hope of salvation.

HINIRV

8 पर हम जो दिन के हैं, विश्वास और प्रेम की झिलम पहनकर और उद्धार की आशा का टोप पहनकर सावधान रहें। (यशा. 59:17)

BSB

9 For God has not appointed us to suffer wrath, but to obtain salvation through our Lord Jesus Christ.

HINIRV

9 क्योंकि परमेश्वर ने हमें क्रोध के लिये नहीं, परन्तु इसलिए ठहराया कि हम अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा उद्धार प्राप्त करें।

BSB

10 He died for us so that, whether we are awake or asleep, we may live together with Him.

HINIRV

10 वह हमारे लिये इस कारण मरा, कि हम चाहे जागते हों, चाहे सोते हों, सब मिलकर उसी के साथ जीएँ।

BSB

11 Therefore encourage and build one another up, just as you are already doing.

HINIRV

11 इस कारण एक दूसरे को शान्ति दो, और एक दूसरे की उन्नति का कारण बनो, जैसा कि तुम करते भी हो।

BSB

12 But we ask you, brothers, to acknowledge those who work diligently among you, who care for you in the Lord and who admonish you.

HINIRV

12 हे भाइयों, हम तुम से विनती करते हैं, कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे अगुए हैं, और तुम्हें शिक्षा देते हैं, उन्हें मानो।

BSB

13 In love, hold them in highest regard because of their work. Live in peace with one another.

HINIRV

13 और उनके काम के कारण प्रेम के साथ उनको बहुत ही आदर के योग्य समझो आपस में मेल-मिलाप से रहो।

BSB

14 And we urge you, brothers, to admonish the unruly, encourage the fainthearted, help the weak, and be patient with everyone.

HINIRV

14 और हे भाइयों, हम तुम्हें समझाते हैं, कि जो ठीक चाल नहीं चलते, उनको समझाओ, निरुत्साहित को प्रोत्साहित करो, निर्बलों को सम्भालो, सब की ओर सहनशीलता दिखाओ।

BSB

15 Make sure that no one repays evil for evil. Always pursue what is good for one another and for all people.

HINIRV

15 देखो की कोई किसी से बुराई के बदले बुराई न करे; पर सदा भलाई करने पर तत्पर रहो आपस में और सबसे भी भलाई ही की चेष्टा करो। (1 पत. 3:9)

BSB

16 Rejoice at all times.

HINIRV

16 सदा आनन्दित रहो।

BSB

17 Pray without ceasing.

HINIRV

17 निरन्तर प्रार्थना में लगे रहो।

BSB

18 Give thanks in every circumstance, for this is God’s will for you in Christ Jesus.

HINIRV

18 हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यहीं इच्छा है।

BSB

19 Do not extinguish the Spirit.

HINIRV

19 आत्मा को न बुझाओ।

BSB

20 Do not treat prophecies with contempt,

HINIRV

20 भविष्यद्वाणियों को तुच्छ न जानो।

BSB

21 but test all things. Hold fast to what is good.

HINIRV

21 सब बातों को परखो जो अच्छी है उसे पकड़े रहो।

BSB

22 Abstain from every form of evil.

HINIRV

22 सब प्रकार की बुराई से बचे रहो। (फिलि. 4:8)

BSB

23 Now may the God of peace Himself sanctify you completely, and may your entire spirit, soul, and body be kept blameless at the coming of our Lord Jesus Christ.

HINIRV

23 शान्ति का परमेश्वर आप ही तुम्हें पूरी रीति से पवित्र करे; तुम्हारी आत्मा, प्राण और देह हमारे प्रभु यीशु मसीह के आने तक पूरे और निर्दोष सुरक्षित रहें।

BSB

24 The One who calls you is faithful, and He will do it.

HINIRV

24 तुम्हारा बुलानेवाला विश्वासयोग्य है, और वह ऐसा ही करेगा।

BSB

25 Brothers, pray for us as well.

HINIRV

25 हे भाइयों, हमारे लिये प्रार्थना करो।

BSB

26 Greet all the brothers with a holy kiss.

HINIRV

26 सब भाइयों को पवित्र चुम्बन से नमस्कार करो।

BSB

27 I charge you before the Lord to have this letter read to all the brothers.

HINIRV

27 मैं तुम्हें प्रभु की शपथ देता हूँ, कि यह पत्री सब भाइयों को पढ़कर सुनाई जाए।

BSB

28 The grace of our Lord Jesus Christ be with you.

HINIRV

28 हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।

Questions about 1 Thessalonians 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.