Acts 20

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When the uproar had ended, Paul sent for the disciples. And after encouraging them, he said goodbye to them and left for Macedonia.

HINIRV

1 जब हुल्लड़ थम गया तो पौलुस ने चेलों को बुलवाकर समझाया, और उनसे विदा होकर मकिदुनिया की ओर चल दिया।

BSB

2 After traveling through that area and speaking many words of encouragement, he arrived in Greece,

HINIRV

2 उस सारे प्रदेश में से होकर और चेलों को बहुत उत्साहित कर वह यूनान में आया।

BSB

3 where he stayed three months. And when the Jews formed a plot against him as he was about to sail for Syria, he decided to go back through Macedonia.

HINIRV

3 जब तीन महीने रहकर वह वहाँ से जहाज पर सीरिया की ओर जाने पर था, तो यहूदी उसकी घात में लगे, इसलिए उसने यह निश्चय किया कि मकिदुनिया होकर लौट जाए।

BSB

4 Paul was accompanied by Sopater son of Pyrrhus from Berea, Aristarchus and Secundus from Thessalonica, Gaius from Derbe, Timothy, and Tychicus and Trophimus from the province of Asia.

HINIRV

4 बिरीया के पुरूर्स का पुत्र सोपत्रुस और थिस्सलुनीकियों में से अरिस्तर्खुस और सिकुन्दुस और दिरबे का गयुस, और तीमुथियुस और आसिया का तुखिकुस और त्रुफिमुस आसिया तक उसके साथ हो लिए।

BSB

5 These men went on ahead and waited for us in Troas.

HINIRV

5 पर वे आगे जाकर त्रोआस में हमारी प्रतीक्षा करते रहे।

BSB

6 And after the Feast of Unleavened Bread, we sailed from Philippi, and five days later we rejoined them in Troas, where we stayed seven days.

HINIRV

6 और हम अख़मीरी रोटी के दिनों के बाद फिलिप्पी से जहाज पर चढ़कर पाँच दिन में त्रोआस में उनके पास पहुँचे, और सात दिन तक वहीं रहे।

BSB

7 On the first day of the week we came together to break bread. Since Paul was ready to leave the next day, he talked to them and kept on speaking until midnight.

HINIRV

7 सप्ताह के पहले दिन जब हम रोटी तोड़ने के लिये इकट्ठे हुए, तो पौलुस ने जो दूसरे दिन चले जाने पर था, उनसे बातें की, और आधी रात तक उपदेश देता रहा।

BSB

8 Now there were many lamps in the upper room where we were gathered.

HINIRV

8 जिस अटारी पर हम इकट्ठे थे, उसमें बहुत दीये जल रहे थे।

BSB

9 And a certain young man named Eutychus, seated in the window, was sinking into a deep sleep as Paul talked on and on. When he was sound asleep, he fell from the third story and was picked up dead.

HINIRV

9 और यूतुखुस नाम का एक जवान खिड़की पर बैठा हुआ गहरी नींद से झुक रहा था, और जब पौलुस देर तक बातें करता रहा तो वह नींद के झोंके में तीसरी अटारी पर से गिर पड़ा, और मरा हुआ उठाया गया।

BSB

10 But Paul went down, threw himself on the young man, and embraced him. “Do not be alarmed!” he said. “He is still alive!”

HINIRV

10 परन्तु पौलुस उतरकर उससे लिपट गया, और गले लगाकर कहा, “घबराओ नहीं; क्योंकि उसका प्राण उसी में है।” (1 राजा. 17:21)

BSB

11 Then Paul went back upstairs, broke bread, and ate. And after speaking until daybreak, he departed.

HINIRV

11 और ऊपर जाकर रोटी तोड़ी और खाकर इतनी देर तक उनसे बातें करता रहा कि पौ फट गई; फिर वह चला गया।

BSB

12 And the people were greatly relieved to take the boy home alive.

HINIRV

12 और वे उस जवान को जीवित ले आए, और बहुत शान्ति पाई।

BSB

13 We went on ahead to the ship and sailed to Assos, where we were to take Paul aboard. He had arranged this because he was going there on foot.

HINIRV

13 हम पहले से जहाज पर चढ़कर अस्सुस को इस विचार से आगे गए, कि वहाँ से हम पौलुस को चढ़ा लें क्योंकि उसने यह इसलिए ठहराया था, कि आप ही पैदल जानेवाला था।

BSB

14 And when he met us at Assos, we took him aboard and went on to Mitylene.

HINIRV

14 जब वह अस्सुस में हमें मिला तो हम उसे चढ़ाकर मितुलेने में आए।

BSB

15 Sailing on from there, we arrived the next day opposite Chios. The day after that we arrived at Samos, and on the following day we came to Miletus.

HINIRV

15 और वहाँ से जहाज खोलकर हम दूसरे दिन खियुस के सामने पहुँचे, और अगले दिन सामुस में जा पहुँचे, फिर दूसरे दिन मीलेतुस में आए।

BSB

16 Paul had decided to sail past Ephesus to avoid spending time in the province of Asia, because he was in a hurry to reach Jerusalem, if possible, by the day of Pentecost.

HINIRV

16 क्योंकि पौलुस ने इफिसुस के पास से होकर जाने की ठानी थी, कि कहीं ऐसा न हो, कि उसे आसिया में देर लगे; क्योंकि वह जल्दी में था, कि यदि हो सके, तो वह पिन्तेकुस्त के दिन यरूशलेम में रहे।

BSB

17 From Miletus, Paul sent to Ephesus for the elders of the church.

HINIRV

17 और उसने मीलेतुस से इफिसुस में कहला भेजा, और कलीसिया के प्राचीनों को बुलवाया।

BSB

18 When they came to him, he said, “You know how I lived the whole time I was with you, from the first day I arrived in the province of Asia.

HINIRV

18 जब वे उसके पास आए, तो उनसे कहा, “तुम जानते हो, कि पहले ही दिन से जब मैं आसिया में पहुँचा, मैं हर समय तुम्हारे साथ किस प्रकार रहा।

BSB

19 I served the Lord with great humility and with tears, especially in the trials that came upon me through the plots of the Jews.

HINIRV

19 अर्थात् बड़ी दीनता से, और आँसू बहा-बहाकर, और उन परीक्षाओं में जो यहूदियों के षड्‍यंत्र के कारण जो मुझ पर आ पड़ी; मैं प्रभु की सेवा करता ही रहा।

BSB

20 I did not shrink back from declaring anything that was helpful to you as I taught you publicly and from house to house,

HINIRV

20 और जो-जो बातें तुम्हारे लाभ की थीं, उनको बताने और लोगों के सामने और घर-घर सिखाने से कभी न झिझका।

BSB

21 testifying to Jews and Greeks alike about repentance to God and faith in our Lord Jesus Christ.

HINIRV

21 वरन् यहूदियों और यूनानियों को चेतावनी देता रहा कि परमेश्वर की ओर मन फिराए, और हमारे प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करे।

BSB

22 And now, compelled by the Spirit, I am going to Jerusalem, not knowing what will happen to me there.

HINIRV

22 और अब, मैं आत्मा में बंधा हुआ यरूशलेम को जाता हूँ, और नहीं जानता, कि वहाँ मुझ पर क्या-क्या बीतेगा,

BSB

23 I only know that in town after town the Holy Spirit warns me that chains and afflictions await me.

HINIRV

23 केवल यह कि पवित्र आत्मा हर नगर में गवाही दे-देकर मुझसे कहता है कि बन्धन और क्लेश तेरे लिये तैयार है।

BSB

24 But I consider my life of no value to me, if only I may finish my course and complete the ministry I have received from the Lord Jesus—the ministry of testifying to the good news of God’s grace.

HINIRV

24 परन्तु मैं अपने प्राण को कुछ नहीं समझता कि उसे प्रिय जानूँ, वरन् यह कि मैं अपनी दौड़ को, और उस सेवा को पूरी करूँ, जो मैंने परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार पर गवाही देने के लिये प्रभु यीशु से पाई है।

BSB

25 Now I know that none of you among whom I have preached the kingdom will see my face again.

HINIRV

25 और अब मैं जानता हूँ, कि तुम सब जिनमें मैं परमेश्वर के राज्य का प्रचार करता फिरा, मेरा मुँह फिर न देखोगे।

BSB

26 Therefore I testify to you this day that I am innocent of the blood of all men.

HINIRV

26 इसलिए मैं आज के दिन तुम से गवाही देकर कहता हूँ, कि मैं सब के लहू से निर्दोष हूँ।

BSB

27 For I did not shrink back from declaring to you the whole will of God.

HINIRV

27 क्योंकि मैं परमेश्वर की सारी मनसा को तुम्हें पूरी रीति से बताने से न झिझका।

BSB

28 Keep watch over yourselves and the entire flock of which the Holy Spirit has made you overseers. Be shepherds of the church of God, which He purchased with His own blood.

HINIRV

28 इसलिए अपनी और पूरे झुण्ड की देख-रेख करो; जिसमें पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उसने अपने लहू से मोल लिया है। (भज. 74:2)

BSB

29 I know that after my departure, savage wolves will come in among you and will not spare the flock.

HINIRV

29 मैं जानता हूँ, कि मेरे जाने के बाद फाड़नेवाले भेड़िए तुम में आएँगे, जो झुण्ड को न छोड़ेंगे।

BSB

30 Even from your own number, men will rise up and distort the truth to draw away disciples after them.

HINIRV

30 तुम्हारे ही बीच में से भी ऐसे-ऐसे मनुष्य उठेंगे, जो चेलों को अपने पीछे खींच लेने को टेढ़ी-मेढ़ी बातें कहेंगे।

BSB

31 Therefore be alert and remember that for three years I never stopped warning each of you night and day with tears.

HINIRV

31 इसलिए जागते रहो, और स्मरण करो कि मैंने तीन वर्ष तक रात दिन आँसू बहा-बहाकर, हर एक को चितौनी देना न छोड़ा।

BSB

32 And now I commit you to God and to the word of His grace, which can build you up and give you an inheritance among all who are sanctified.

HINIRV

32 और अब मैं तुम्हें परमेश्वर को, और उसके अनुग्रह के वचन को सौंप देता हूँ; जो तुम्हारी उन्नति कर सकता है, और सब पवित्र किए गये लोगों में सहभागी होकर विरासत दे सकता है।

BSB

33 I have not coveted anyone’s silver or gold or clothing.

HINIRV

33 मैंने किसी के चाँदी, सोने या कपड़े का लालच नहीं किया। (1 शमू. 12:3)

BSB

34 You yourselves know that these hands of mine have ministered to my own needs and those of my companions.

HINIRV

34 तुम आप ही जानते हो कि इन्हीं हाथों ने मेरी और मेरे साथियों की आवश्यकताएँ पूरी की।

BSB

35 In everything, I showed you that by this kind of hard work we must help the weak, remembering the words of the Lord Jesus Himself: ‘It is more blessed to give than to receive.’”

HINIRV

35 मैंने तुम्हें सब कुछ करके दिखाया, कि इस रीति से परिश्रम करते हुए निर्बलों को सम्भालना, और प्रभु यीशु के वचन स्मरण रखना अवश्य है, कि उसने आप ही कहा है: ‘लेने से देना धन्य है।’”

BSB

36 When Paul had said this, he knelt down with all of them and prayed.

HINIRV

36 यह कहकर उसने घुटने टेके और उन सब के साथ प्रार्थना की।

BSB

37 They all wept openly as they embraced Paul and kissed him.

HINIRV

37 तब वे सब बहुत रोए और पौलुस के गले लिपटकर उसे चूमने लगे।

BSB

38 They were especially grieved by his statement that they would never see his face again. Then they accompanied him to the ship.

HINIRV

38 वे विशेष करके इस बात का शोक करते थे, जो उसने कही थी, कि तुम मेरा मुँह फिर न देखोगे। और उन्होंने उसे जहाज तक पहुँचाया।

Questions about Acts 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.