Acts 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 While Peter and John were speaking to the people, the priests and the captain of the temple guard and the Sadducees came up to them, | HINIRV 1 जब पतरस और यूहन्ना लोगों से यह कह रहे थे, तो याजक और मन्दिर के सरदार और सदूकी उन पर चढ़ आए। |
| BSB 2 greatly disturbed that they were teaching the people and proclaiming in Jesus the resurrection of the dead. | HINIRV 2 वे बहुत क्रोधित हुए कि पतरस और यूहन्ना यीशु के विषय में सिखाते थे और उसके मरे हुओं में से जी उठने का प्रचार करते थे। |
| BSB 3 They seized Peter and John, and because it was evening, they put them in custody until the next day. | HINIRV 3 और उन्होंने उन्हें पकड़कर दूसरे दिन तक हवालात में रखा क्योंकि संध्या हो गई थी। |
| BSB 4 But many who heard the message believed, and the number of men grew to about five thousand. | HINIRV 4 परन्तु वचन के सुननेवालों में से बहुतों ने विश्वास किया, और उनकी गिनती पाँच हजार पुरुषों के लगभग हो गई। |
| BSB 5 The next day the rulers, elders, and scribes assembled in Jerusalem, | HINIRV 5 दूसरे दिन ऐसा हुआ कि उनके सरदार और पुरनिए और शास्त्री। |
| BSB 6 along with Annas the high priest, Caiaphas, John, Alexander, and many others from the high priest’s family. | HINIRV 6 और महायाजक हन्ना और कैफा और यूहन्ना और सिकन्दर और जितने महायाजक के घराने के थे, सब यरूशलेम में इकट्ठे हुए। |
| BSB 7 They had Peter and John brought in and began to question them: “By what power or what name did you do this?” | HINIRV 7 और पतरस और यूहन्ना को बीच में खड़ा करके पूछने लगे, “तुम ने यह काम किस सामर्थ्य से और किस नाम से किया है?” |
| BSB 8 Then Peter, filled with the Holy Spirit, said to them, “Rulers and elders of the people! | HINIRV 8 तब पतरस ने पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर उनसे कहा, |
| BSB 9 If we are being examined today about a kind service to a man who was lame, to determine how he was healed, | HINIRV 9 “हे लोगों के सरदारों और प्राचीनों, इस दुर्बल मनुष्य के साथ जो भलाई की गई है, यदि आज हम से उसके विषय में पूछताछ की जाती है, कि वह कैसे अच्छा हुआ। |
| BSB 10 then let this be known to all of you and to all the people of Israel: It is by the name of Jesus Christ of Nazareth, whom you crucified but whom God raised from the dead, that this man stands before you healed. | HINIRV 10 तो तुम सब और सारे इस्राएली लोग जान लें कि यीशु मसीह नासरी के नाम से जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, और परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया, यह मनुष्य तुम्हारे सामने भला चंगा खड़ा है। |
| BSB 11 This Jesus is ‘the stone you builders rejected, which has become the cornerstone.’ | HINIRV 11 यह वही पत्थर है जिसे तुम राजमिस्त्रियों ने तुच्छ जाना और वह कोने के सिरे का पत्थर हो गया। (भज. 118:22,23, दानि. 2:34,35) |
| BSB 12 Salvation exists in no one else, for there is no other name under heaven given to men by which we must be saved.” | HINIRV 12 और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिसके द्वारा हम उद्धार पा सके।” |
| BSB 13 When they saw the boldness of Peter and John and realized that they were unschooled, ordinary men, they marveled and took note that these men had been with Jesus. | HINIRV 13 जब उन्होंने पतरस और यूहन्ना का साहस देखा, और यह जाना कि ये अनपढ़ और साधारण मनुष्य हैं, तो अचम्भा किया; फिर उनको पहचाना, कि ये यीशु के साथ रहे हैं। |
| BSB 14 And seeing the man who had been healed standing there with them, they had nothing to say in response. | HINIRV 14 परन्तु उस मनुष्य को जो अच्छा हुआ था, उनके साथ खड़े देखकर, यहूदी उनके विरोध में कुछ न कह सके। |
| BSB 15 So they ordered them to leave the Sanhedrin and then conferred together. | HINIRV 15 परन्तु उन्हें महासभा के बाहर जाने की आज्ञा देकर, वे आपस में विचार करने लगे, |
| BSB 16 “What shall we do with these men?” they asked. “It is clear to everyone living in Jerusalem that a remarkable miracle has occurred through them, and we cannot deny it. | HINIRV 16 “हम इन मनुष्यों के साथ क्या करें? क्योंकि यरूशलेम के सब रहनेवालों पर प्रगट है, कि इनके द्वारा एक प्रसिद्ध चिन्ह दिखाया गया है; और हम उसका इन्कार नहीं कर सकते। |
| BSB 17 But to keep this message from spreading any further among the people, we must warn them not to speak to anyone in this name.” | HINIRV 17 परन्तु इसलिए कि यह बात लोगों में और अधिक फैल न जाए, हम उन्हें धमकाएँ, कि वे इस नाम से फिर किसी मनुष्य से बातें न करें।” |
| BSB 18 Then they called them in again and commanded them not to speak or teach at all in the name of Jesus. | HINIRV 18 तब पतरस और यूहन्ना को बुलाया और चेतावनी देकर यह कहा, “यीशु के नाम से कुछ भी न बोलना और न सिखाना।” |
| BSB 19 But Peter and John replied, “Judge for yourselves whether it is right in God’s sight to listen to you rather than God. | HINIRV 19 परन्तु पतरस और यूहन्ना ने उनको उत्तर दिया, “तुम ही न्याय करो, कि क्या यह परमेश्वर के निकट भला है, कि हम परमेश्वर की बात से बढ़कर तुम्हारी बात मानें? |
| BSB 20 For we cannot stop speaking about what we have seen and heard.” | HINIRV 20 क्योंकि यह तो हम से हो नहीं सकता, कि जो हमने देखा और सुना है, वह न कहें।” |
| BSB 21 After further threats they let them go. They could not find a way to punish them, because all the people were glorifying God for what had happened. | HINIRV 21 तब उन्होंने उनको और धमकाकर छोड़ दिया, क्योंकि लोगों के कारण उन्हें दण्ड देने का कोई कारण नहीं मिला, इसलिए कि जो घटना हुई थी उसके कारण सब लोग परमेश्वर की बड़ाई करते थे। |
| BSB 22 For the man who was miraculously healed was over forty years old. | HINIRV 22 क्योंकि वह मनुष्य, जिस पर यह चंगा करने का चिन्ह दिखाया गया था, चालीस वर्ष से अधिक आयु का था। |
| BSB 23 On their release, Peter and John returned to their own people and reported everything that the chief priests and elders had said to them. | HINIRV 23 पतरस और यूहन्ना छूटकर अपने साथियों के पास आए, और जो कुछ प्रधान याजकों और प्राचीनों ने उनसे कहा था, उनको सुना दिया। |
| BSB 24 When the believers heard this, they lifted up their voices to God with one accord. “Sovereign Lord,” they said, “You made the heaven and the earth and the sea and everything in them. | HINIRV 24 यह सुनकर, उन्होंने एक चित्त होकर ऊँचे शब्द से परमेश्वर से कहा, “हे प्रभु, तू वही है जिसने स्वर्ग और पृथ्वी और समुद्र और जो कुछ उनमें है बनाया। (निर्ग. 20:11, भज. 146:6) |
| BSB 25 You spoke by the Holy Spirit through the mouth of Your servant, our father David: ‘Why do the nations rage and the peoples plot in vain? | HINIRV 25 तूने पवित्र आत्मा के द्वारा अपने सेवक हमारे पिता दाऊद के मुख से कहा, ‘अन्यजातियों ने हुल्लड़ क्यों मचाया? और देश-देश के लोगों ने क्यों व्यर्थ बातें सोची? |
| BSB 26 The kings of the earth take their stand and the rulers gather together against the Lord and against His Anointed One.’ | HINIRV 26 प्रभु और उसके अभिषिक्त के विरोध में पृथ्वी के राजा खड़े हुए, और हाकिम एक साथ इकट्ठे हो गए।’ (भज. 2:1,2) |
| BSB 27 In fact, this is the very city where Herod and Pontius Pilate conspired with the Gentiles and the people of Israel against Your holy servant Jesus, whom You anointed. | HINIRV 27 “क्योंकि सचमुच तेरे पवित्र सेवक यीशु के विरोध में, जिसे तूने अभिषेक किया, हेरोदेस और पुन्तियुस पिलातुस भी अन्यजातियों और इस्राएलियों के साथ इस नगर में इकट्ठे हुए, (यशा. 61:1) |
| BSB 28 They carried out what Your hand and will had decided beforehand would happen. | HINIRV 28 कि जो कुछ पहले से तेरी सामर्थ्य और मति से ठहरा था वही करें। |
| BSB 29 And now, Lord, consider their threats, and enable Your servants to speak Your word with complete boldness, | HINIRV 29 अब हे प्रभु, उनकी धमकियों को देख; और अपने दासों को यह वरदान दे कि तेरा वचन बड़े साहस से सुनाएँ। |
| BSB 30 as You stretch out Your hand to heal and perform signs and wonders through the name of Your holy servant Jesus.” | HINIRV 30 और चंगा करने के लिये तू अपना हाथ बढ़ा कि चिन्ह और अद्भुत काम तेरे पवित्र सेवक यीशु के नाम से किए जाएँ।” |
| BSB 31 After they had prayed, their meeting place was shaken, and they were all filled with the Holy Spirit and spoke the word of God boldly. | HINIRV 31 जब वे प्रार्थना कर चुके, तो वह स्थान जहाँ वे इकट्ठे थे हिल गया, और वे सब पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गए, और परमेश्वर का वचन साहस से सुनाते रहे। |
| BSB 32 The multitude of believers was one in heart and soul. No one claimed that any of his possessions was his own, but they shared everything they owned. | HINIRV 32 और विश्वास करनेवालों की मण्डली एक चित्त और एक मन की थी, यहाँ तक कि कोई भी अपनी सम्पत्ति अपनी नहीं कहता था, परन्तु सब कुछ साझे का था। |
| BSB 33 With great power the apostles continued to give their testimony about the resurrection of the Lord Jesus. And abundant grace was upon them all. | HINIRV 33 और प्रेरित बड़ी सामर्थ्य से प्रभु यीशु के जी उठने की गवाही देते रहे और उन सब पर बड़ा अनुग्रह था। |
| BSB 34 There were no needy ones among them, because those who owned lands or houses would sell their property, bring the proceeds from the sales, | HINIRV 34 और उनमें कोई भी दरिद्र न था, क्योंकि जिनके पास भूमि या घर थे, वे उनको बेच-बेचकर, बिकी हुई वस्तुओं का दाम लाते, और उसे प्रेरितों के पाँवों पर रखते थे। |
| BSB 35 and lay them at the apostles’ feet for distribution to anyone as he had need. | HINIRV 35 और जैसी जिसे आवश्यकता होती थी, उसके अनुसार हर एक को बाँट दिया करते थे। |
| BSB 36 Joseph, a Levite from Cyprus, whom the apostles called Barnabas (meaning Son of Encouragement), | HINIRV 36 और यूसुफ नामक, साइप्रस का एक लेवी था जिसका नाम प्रेरितों ने बरनबास अर्थात् (शान्ति का पुत्र) रखा था। |
| BSB 37 sold a field he owned, brought the money, and laid it at the apostles’ feet. | HINIRV 37 उसकी कुछ भूमि थी, जिसे उसने बेचा, और दाम के रुपये लाकर प्रेरितों के पाँवों पर रख दिए। |
Questions about Acts 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.