Ephesians 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For this reason I, Paul, the prisoner of Christ Jesus for the sake of you Gentiles...

HINCV

1 इसलिये मैं, पौलॉस, तुम गैर-यहूदियों के लिए मसीह येशु का बंदी हूं.

BSB

2 Surely you have heard about the stewardship of God’s grace that was given to me for you,

HINCV

2 निश्चित ही तुमने परमेश्वर के अनुग्रह के उस प्रबंधन के विषय में सुना है, जो मुझे तुम्हारे लिए प्रदान किया गया,

BSB

3 that is, the mystery made known to me by revelation, as I have already written briefly.

HINCV

3 अर्थात् वह भेद, जो मुझ पर प्रकाशन के द्वारा प्रकट किया गया, जिसका मैं संक्षेप में वर्णन पहले कर चुका हूं.

BSB

4 In reading this, then, you will be able to understand my insight into the mystery of Christ,

HINCV

4 इसे पढ़ते हुए तुम मसीह के भेद के विषय में मेरे विवेक को समझ सकते हो,

BSB

5 which was not made known to men in other generations as it has now been revealed by the Spirit to God’s holy apostles and prophets.

HINCV

5 जो मानव जाति पर अन्य पीढ़ियों में इस प्रकार प्रकट नहीं किया गया था, जिस प्रकार अब प्रभु के पवित्र प्रेरितों तथा भविष्यद्वक्ताओं पर पवित्र आत्मा में प्रकट किया गया है.

BSB

6 This mystery is that through the gospel the Gentiles are fellow heirs, fellow members of the body, and fellow partakers of the promise in Christ Jesus.

HINCV

6 अब ईश्वरीय सुसमाचार के द्वारा गैर-यहूदी मसीह येशु में मीरास के साझी, एक ही शरीर के अंग और प्रतिज्ञा के सहभागी हैं.

BSB

7 I became a servant of this gospel by the gift of God’s grace, given me through the working of His power.

HINCV

7 परमेश्वर के अनुग्रह के वरदान में उनकी सक्रिय सामर्थ्य के अनुसार यह ईश्वरीय सुसमाचार मुझे सौंपा गया और मैं जिसका सेवक चुना गया.

BSB

8 Though I am less than the least of all the saints, this grace was given me: to preach to the Gentiles the unsearchable riches of Christ,

HINCV

8 मुझे, जो पवित्र लोगों में छोटे से भी छोटा हूं, गैर-यहूदियों में मसीह के अगम्य धन का प्रचार करने के लिए यह अनुग्रह प्रदान किया गया,

BSB

9 and to illuminate for everyone the stewardship of this mystery, which for ages past was kept hidden in God, who created all things.

HINCV

9 कि सभी सृष्टि के सृजनहार परमेश्वर में युगों से गुप्‍त रखे गए इस भेद के प्रबंधन को सब पर प्रकट करूं.

BSB

10 His purpose was that now, through the church, the manifold wisdom of God should be made known to the rulers and authorities in the heavenly realms,

HINCV

10 कि अब कलीसिया के द्वारा परमेश्वर का विभिन्‍न प्रकार का ज्ञान आकाशमंडल के प्रधानों और अधिकारियों पर प्रकट किया जाए,

BSB

11 according to the eternal purpose that He accomplished in Christ Jesus our Lord.

HINCV

11 यह उस सनातन उद्देश्य के अनुसार हुआ, जो परमेश्वर ने मसीह येशु हमारे प्रभु में पूरा किया.

BSB

12 In Him and through faith in Him we may enter God’s presence with boldness and confidence.

HINCV

12 जिनमें अपने विश्वास के द्वारा प्रवेश के लिए हमें साहस तथा भरोसा प्राप्‍त हुआ है.

BSB

13 So I ask you not to be discouraged because of my sufferings for you, which are your glory.

HINCV

13 इसलिये तुमसे मेरी यह विनती है कि तुम उन उत्पीड़नों के कारण, जो मैं तुम्हारे लिए सह रहा हूं, निराश न हो; क्योंकि वे तुम्हारा गौरव हैं.

BSB

14 ... for this reason I bow my knees before the Father,

HINCV

14 यही कारण है कि मैं पिता के सामने घुटने टेकता हूं,

BSB

15 from whom every family in heaven and on earth derives its name.

HINCV

15 जिनमें स्वर्ग और पृथ्वी के हर एक गोत्र का नाम रखा जाता है,

BSB

16 I ask that out of the riches of His glory He may strengthen you with power through His Spirit in your inner being,

HINCV

16 कि वह अपनी अपार महिमा के अनुसार अपने पवित्र आत्मा के द्वारा तुम्हारे अंतरात्मा को शक्ति-सम्पन्‍न करें,

BSB

17 so that Christ may dwell in your hearts through faith. Then you, being rooted and grounded in love,

HINCV

17 कि विश्वास के द्वारा मसीह तुम्हारे हृदय में वास करें और प्रेम में मजबूत व स्थिर होकर,

BSB

18 will have power, together with all the saints, to comprehend the length and width and height and depth

HINCV

18 तुम सभी पवित्र जन मसीह के प्रेम की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई व गहराई को भली-भांति समझ सको,

BSB

19 of the love of Christ, and to know this love that surpasses knowledge, that you may be filled with all the fullness of God.

HINCV

19 और मसीह के उस प्रेम को जान सको, जो ज्ञान से परे है कि परमेश्वर की सारी भरपूरी तुममें स्थापित हो जाए.

BSB

20 Now to Him who is able to do immeasurably more than all we ask or imagine, according to His power that is at work within us,

HINCV

20 अब उन्हें जो हममें कार्यशील सामर्थ्य के द्वारा हमारी विनती और सोच और समझ से अपार कहीं अधिक बढ़कर करने में सक्षम हैं,

BSB

21 to Him be the glory in the church and in Christ Jesus throughout all generations, forever and ever. Amen.

HINCV

21 हममें इस समय सक्रिय सामर्थ्य के द्वारा, कलीसिया और मसीह येशु में उनकी महिमा पीढ़ी से पीढ़ी, सदा-सर्वदा होती रहे, आमेन.

Questions about Ephesians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.